Shuru
Apke Nagar Ki App…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में जनपद झाँसी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आम आदमी को रूपयों के लाभ का लालच देकर ठगी करने वाला 02 वर्ष से फरार 25,000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त व उसकी पत्नी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट-
Abhishek Jain
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में जनपद झाँसी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आम आदमी को रूपयों के लाभ का लालच देकर ठगी करने वाला 02 वर्ष से फरार 25,000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त व उसकी पत्नी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में जनपद झाँसी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आम आदमी को रूपयों के लाभ का लालच देकर ठगी करने वाला 02 वर्ष से फरार 25,000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त व उसकी पत्नी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट-1
- रतन वाटिका में आयोजित निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण में बोले कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े बोले—जात-पात से ऊपर उठकर सेवा कर रही भारत विकास परिषद, ऐसे ही बढ़ता रहे कारवां दतिया भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का रविवार को रतन वाटिका, पुरानी कलेक्ट्रेट के पास समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन परीक्षण के उपरांत करीब 74 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद लीक से हटकर कार्य कर रही है। परिषद में जात-पात जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि सेवा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परिषद इसी तरह सेवा कार्यों को आगे बढ़ाती रहे और संगठन से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती रहे। रतन वाटिका में आयोजित निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण में बोले कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े बोले—जात-पात से ऊपर उठकर सेवा कर रही भारत विकास परिषद, ऐसे ही बढ़ता रहे कारवां दतिया भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का रविवार को रतन वाटिका, पुरानी कलेक्ट्रेट के पास समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन परीक्षण के उपरांत करीब 74 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद लीक से हटकर कार्य कर रही है। परिषद में जात-पात जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि सेवा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परिषद इसी तरह सेवा कार्यों को आगे बढ़ाती रहे और संगठन से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती रहे।1
- ₹50 लाख का इनाम संत रामपाल जी महाराज की धर्म गुरुओं को खुली चुनौती विश्व के सभी धर्मगुरुओं से संत रामपाल जी महाराज ने ज्ञान चर्चा के लिए खुला निमंत्रण दिया है1
- 20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध को थाना उनाव पुलिस एवं ‘अपना घर आश्रम’ डबरा के संयुक्त प्रयासों से मिला परिवार* पुलिस अधीक्षक दतिया की मौजूदगी में हुआ परिवार से भावुक मिलन* जिला दतिया में पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के विशेष मार्गदर्शन एवं प्रयासों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाण्डेर श्री पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा निराश्रित, जरूरतमंद, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए निरंतर मानवीय पहल की जा रही है। थाना उनाव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक वृद्ध व्यक्ति, जो लंबे समय से अपने परिवार से बिछड़ा हुआ है तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में ग्राम इकारा में एक व्यक्ति के घर पर रह रहा है। सूचना पर थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वृद्ध व्यक्ति के सुरक्षित पुनर्वास एवं देखभाल के लिए थाना उनाव पुलिस द्वारा ‘अपना घर आश्रम’, डबरा से समन्वय स्थापित कर उसे आश्रम में पहुंचाया गया। इसके पश्चात पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से वृद्ध व्यक्ति की पहचान एवं उसके परिजनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप वृद्ध व्यक्ति की पहचान सतीश पुत्र सुखई पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी टिकरवारा, जिला मंडला के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें ‘अपना घर आश्रम’, डबरा बुलाया गया। *20 वर्षों बाद परिवार से हुआ भावुक मिलन* दिनांक 27 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल की उपस्थिति में ‘अपना घर आश्रम’, डबरा में लगभग 20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध सतीश को उसके परिजनों से मिलाया गया। वर्षों बाद अपने पति एवं पिता को अपने सामने पाकर परिजनों की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक उठे। यह मिलन उपस्थित सभी लोगों के लिए भावुक एवं मार्मिक क्षण रहा। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने वृद्ध सतीश एवं उसके परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा इस मानवीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘अपना घर आश्रम’, डबरा के प्रबंधन एवं सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। आश्रम में निवासरत लोगों से भी मिले पुलिस अधीक्षक इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने ‘अपना घर आश्रम’ में निवासरत महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनसे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना। पुलिस अधीक्षक ने आश्रम प्रबंधन द्वारा निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा, देखभाल एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा सेवा कार्यों की सराहना की। दतिया पुलिस द्वारा भविष्य में भी निराश्रित, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके परिजनों से मिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। दतिया पुलिस — कानून व्यवस्था के साथ मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर।1
- सर्राफा बाजार में गणपति विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी भांडेर नगर के सर्राफा बाजार में गणपति विसर्जन के बाद रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत शाम 5 बजे से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन स्थल पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक भंडारे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। गणपति उत्सव के समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।1
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में मेला महोत्सव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हालांकि की अभी तक दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है की किस बात को लेकर यह मारपीट हुई है, वही इस पूरे मामले को पृथ्वीपुर पुलिस का कहना है की अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई में शिकायत नहीं की है।1
- होटल के कमरे में चल रहा था जुए का फड़, 7 जुआरी गिरफ्तार, सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्यवाहीदतिया सिविल लाइन थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार 700 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी, एक स्कॉर्पियो कार, एक महिंद्रा थार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जानकारी में बताया गया कि दतिया के परशुराम रोड स्थित संगम होटल के कमरा नंबर 105 में जुआ खेला जा रहा था। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल में छापामार कार्रवाई की, जहां सात लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके से रामसेवक दांगी निवासी खाती बाबा कॉलोनी, सोनू यादव निवासी दिनारा रोड, अंकुश यादव निवासी बढ़निया, अंकुश यादव निवासी राजघाट कॉलोनी, अजय कुशवाहा निवासी देहात थाना के पीछे, योगेश श्रीवास्तव निवासी रामनगर कॉलोनी और शिवम शर्मा निवासी ग्राम बहादुरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआ खेलते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मौके से नकदी, ताश की गड्डी और तीन वाहन जब्त किए गए हैं। होटल के कमरे में चल रहा था जुए का फड़, 7 जुआरी गिरफ्तार, सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्यवाहीदतिया सिविल लाइन थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार 700 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी, एक स्कॉर्पियो कार, एक महिंद्रा थार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जानकारी में बताया गया कि दतिया के परशुराम रोड स्थित संगम होटल के कमरा नंबर 105 में जुआ खेला जा रहा था। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल में छापामार कार्रवाई की, जहां सात लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके से रामसेवक दांगी निवासी खाती बाबा कॉलोनी, सोनू यादव निवासी दिनारा रोड, अंकुश यादव निवासी बढ़निया, अंकुश यादव निवासी राजघाट कॉलोनी, अजय कुशवाहा निवासी देहात थाना के पीछे, योगेश श्रीवास्तव निवासी रामनगर कॉलोनी और शिवम शर्मा निवासी ग्राम बहादुरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआ खेलते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मौके से नकदी, ताश की गड्डी और तीन वाहन जब्त किए गए हैं।1
- अवैध शराब के विरुद्ध थाना सेवढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मुबारकपुरा कंजर डेरा पर 600 ली. लहान नष्ट किया, शराब बनाने की भट्टी एवं अन्य सामग्री जप्त की गईं* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन, SDOP सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2026 को थाना प्रभारी सेवढ़ा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मौजा मुबारकपुरा कंजर डेरा, सेवढ़ा में बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने हेतु लहान रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सर्चिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा वहां रखे 200-200 लीटर क्षमता वाले 03 ड्रमों में लगभग 600 लीटर लहान करीबन 30,000/- रुपए कीमती मौके पर नष्ट किया गया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठियों एवं अन्य सामग्री को नष्ट/जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी कागभूषण कंजर पुत्र संजीवन कंजर, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम विषौर, हाल मुबारकपुरा कंजर डेरा, सेवढ़ा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, अवैध रूप से शराब निर्माण विक्रय के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है। सराहनीय भूमिका उनि राजीव बिरथरे थाना प्रभारी सेवढ़ा, सउनि प्रेमसिंह इन्दौरिया, प्रआर. 204 नीरज शर्मा, प्रआर. 685 विनोद सिंह सेंगर, आर. 202 राहुल शर्मा, आर. 218 आशीष यादव, आर. 672 रोहित जाट एवं आर. 1009 कल्याण गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।1
- मैथाना पहूज में 45 वर्षीय युवक का नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव, भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम भांडेर अनुभाग के पंडोखर थाना क्षेत्र के मेथाना पहूज गांव में 45 वर्षीय बलराम दोहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक के भाई कमलेश दोहरे ने पुलिस को बताया कि बलराम शराब पीने का आदी था और 26 सितंबर की रात करीब 9 बजे तक गांव में दिखाई दिया था। 27 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे गांव की महिलाएं गुरैया माता मंदिर पर पूजा करने गईं, जहां उन्होंने मंदिर के पास नीम के पेड़ पर बलराम को फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। वहीं रविवार दोपहर 01 बजे मृतक का भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पंडोखर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1