"जल गंगा संवर्धन " जिला स्तरीय अभियान की शुरुआत जल संरक्षण का दिया संदेश डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय “जल गंगा संवर्धन” जिला स्तरीय अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण का दिया संदेश डिंडोरी। जिले में जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन को लेकर “जल गंगा संवर्धन” जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने मिलकर जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जल संकट की बढ़ती चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभी से ठोस कदम उठाना जरूरी है। अभियान के तहत नदियों, तालाबों और कुओं की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं वर्षा जल संचयन के कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अपने घरों और गांवों में पानी का सदुपयोग करें और बेवजह पानी बर्बाद न करें। स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी रैली निकालकर “जल है तो कल है” का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
"जल गंगा संवर्धन " जिला स्तरीय अभियान की शुरुआत जल संरक्षण का दिया संदेश डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय “जल गंगा संवर्धन” जिला स्तरीय अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण का दिया संदेश डिंडोरी। जिले में जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन को लेकर “जल गंगा संवर्धन” जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने मिलकर जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जल संकट की बढ़ती चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभी से ठोस कदम
उठाना जरूरी है। अभियान के तहत नदियों, तालाबों और कुओं की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं वर्षा जल संचयन के कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अपने घरों और गांवों में पानी का सदुपयोग करें और बेवजह पानी बर्बाद न करें। स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी रैली निकालकर “जल है तो कल है” का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
- डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय “जल गंगा संवर्धन” जिला स्तरीय अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण का दिया संदेश डिंडोरी। जिले में जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन को लेकर “जल गंगा संवर्धन” जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने मिलकर जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जल संकट की बढ़ती चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभी से ठोस कदम उठाना जरूरी है। अभियान के तहत नदियों, तालाबों और कुओं की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं वर्षा जल संचयन के कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अपने घरों और गांवों में पानी का सदुपयोग करें और बेवजह पानी बर्बाद न करें। स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी रैली निकालकर “जल है तो कल है” का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।2
- शहपुरा में कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी सम्पन्न, किसानों को आधुनिक तकनीक की दी गई जानकारी डिंडौरी : 18 मार्च, 2026 जिले के शहपुरा स्थित रानी दुर्गावती खेल मैदान में कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कन्या पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, आत्मा प्रभारी सुश्री नेहा धुरिया, सहायक संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान मेला का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना एवं उन्नत खेती की जानकारी प्रदान करना रहा। मेले में कृषि विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य विभाग, आत्मा, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जनपद शिक्षा केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर पालिका परिषद शहपुरा, राजस्व विभाग, मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने की सलाह दी तथा वन अधिकार पत्र एवं अनुकंपा नियुक्ति जैसे लाभों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि किसान किसी के बहकावे में न आएं और सीधे संबंधित विभाग से संपर्क कर योजनाओं का लाभ लें। कलेक्टर ने जानकारी दी कि वीबीजी राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में खेत, तालाब एवं कुआं निर्माण कार्य संचालित हैं, जिनका लाभ किसान उठा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि खाद, बीज, सिंचाई एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु किसान सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा, अनुकंपा नियुक्ति पत्र, कृषि सामग्री एवं अन्य योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए।1
- विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम में विक्रमादित्य का नाट्य मंचन किया गया। #शहडोल #shahdol1
- सीधी जिला रीवा–शहडोल हाईवे पर चरखी घाटी के नीचे अमिलाई के पास सड़क अचानक धंस गई। सड़क में बना गड्ढा इतना गहरा है कि ग्रामीणों ने उसमें 50 से ज्यादा छोटे-बड़े पत्थर डाले, लेकिन हैरानी की बात है कि गड्ढा फिर भी नहीं भरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बोरवेल या सुरंग जैसा गहरा छेद लग रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। फिलहाल ग्रामीणों ने पत्थर और डंडे लगाकर अस्थायी बैरियर बनाया है ताकि वाहन चालक सावधान रह सकें। 📍 स्थान – अमिलाई, चरखी घाटी ब्लॉक – रामपुर नैकिन जिला – सीधी (मध्य प्रदेश) ⚠️ इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालक सावधानी बरतें।1
- Post by Ashok Sondhiya1
- मंत्री संपतिया उइके ने संगम घाट में श्रमदान कर किया ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का किया शुभारंभ1
- मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रस्तुति दल द्वारा ब्रह्म ध्वज का वंदन किया गया तथा अतिथियों द्वारा ब्रह्म ध्वज वंदन एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दर्पण रंग समिति बरही कटनी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। कलाकारों की जीवंत अभिनय शैली और प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह की खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि श्रीमती सम्पतिया उइके ने सभी नागरिकों को विक्रमोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई भी दी। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली विरासत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। राज्य सरकार इस विरासत को सहेजने और आमजन, विशेषकर युवाओं को इससे जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव जैसे आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जो समाज को अपने इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मंच से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेश मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिकों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।1
- शहडोल। विधायक जयसिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम में ब्रम्हध्वज स्थापित किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। #शहडोल #shahdol1