logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामडीह में दिवंगत दंपति को दी गई श्रद्धांजलि! निर्गुण भजन से नम हुईं उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणों की आंखें! कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन परैया प्रखंड के रामडीह गांव में एक ऐसी जोड़ी की चर्चा हो रही है जिसने साथ जीने और साथ मरने के वादे को सच कर दिखाया। दिवंगत नंदकिशोर ठाकुर और उनकी पत्नी सती सावित्री मानती देवी के श्राद्धकर्म के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने दोनों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा में मौजूद हर शख्स की आँखें उस वक्त नम हो गईं। जब प्रसिद्ध निर्गुण गायक अजीत दिवाकर एवं विपिन बिहारी ने अपनी मखमली आवाज़ में,चिट्ठी न कोई संदेश जाने वों कौन सा देश, गाना शुरू किया! उनके भजनों ने वहां मौजूद लोगों को भाव,विभोर कर दिया और पूरे माहौल में एक मार्मिक शांति छा गई। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व रामडीह गांव के नंदकिशोर ठाकुर का निधन हो गया था। पति की मृत्यु का सदमा उनकी पत्नी मानती देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और पति के वियोग में कुछ ही मिनट बाद उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए। दंपति के प्रेम और समर्पण को देखते हुए दोनों का दाह संस्कार एक ही चिता पर किया गया था। इस घटना की तुलना लोग पौराणिक कथाओं के पति के साथ सती से कर रहे हैं। पूरे परैया क्षेत्र में यह घटना आज भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में नंदकिशोर ठाकुर और मानती देवी का प्रेम एक मिसाल है, जो हमें रिश्तों की पवित्रता और गहराई की याद दिलाता है। सभा में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव रौशन कुमार, टिकरी अनुमंडल अध्यक्ष विजय सिंह, जदयु महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ज्योति दांगी, पत्रकार रंजन सिंहा, कुणाल चौरसिया, जिला पार्षद सदस्य श्वेता यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामशंकर प्रसाद उर्फ हप्पू यादव, मंझीयावां पंचायत के पूर्व मुखिया ज्योति रंजन, मुखिया पति राजकुमार प्रसाद, मनोज शर्मा, मुटुर ठाकुर, अरविंद ठाकुर,विनोद शर्मा , प्रमोद शर्मा आदि सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन शामिल हुए।

2 hrs ago
user_हेमन्त कुमार  सिंह
हेमन्त कुमार सिंह
जनहित मे समर्पित Wazirganj•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Imtiyaj A Fonwel
    1
    Post by Imtiyaj A Fonwel
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • युद्ध की क्रांति शुरू हो चुका है जहानाबाद बिहार से
    1
    युद्ध की क्रांति शुरू हो चुका है
जहानाबाद बिहार से
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    10 hrs ago
  • नगर निगम गयाजी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न तालाब एवं धार्मिक स्थल तिरंगा लाईट,स्ट्रीट लाईट से जगमग एवं दोनों पाली में सफाई से चकाचक।
    1
    नगर निगम गयाजी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न तालाब एवं धार्मिक स्थल तिरंगा लाईट,स्ट्रीट लाईट से जगमग एवं दोनों पाली में सफाई से चकाचक।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    18 hrs ago
  • चढ़ते फगुनमा छोड़ देनी गे 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬 #भोजपुरी न्यू सॉन्ग #trending #trendingsong #viralpost #reels
    1
    चढ़ते फगुनमा छोड़ देनी गे
🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️
🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏
🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬
#भोजपुरी न्यू सॉन्ग
#trending #trendingsong #viralpost #reels
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    21 hrs ago
  • नवादा में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो ने 35 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा संजय वर्मा नवादा : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी ब्यूरो की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के एक अंचल कार्यालय में की गई, जहां आरोपी गुलशन कुमार कर्मचारी जमीन से जुड़े कार्य के निष्पादन के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति मंटू कुमार ने राजस्व कर्मचारी द्वारा लगातार रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर निगरानी ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान निगरानी ब्यूरो ने आरोपी के पास से 35 हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह सरकारी कार्यों के निष्पादन के नाम पर लगातार अवैध वसूली कर रहा था। निगरानी ब्यूरो की इस कार्रवाई से जिले के अन्य सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद आम लोगों ने निगरानी ब्यूरो की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसी कार्रवाइयों से सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
    1
    नवादा में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो ने 35 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा
संजय वर्मा 
नवादा :  जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी ब्यूरो की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के एक अंचल कार्यालय में की गई, जहां आरोपी गुलशन कुमार कर्मचारी जमीन से जुड़े कार्य के निष्पादन के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति मंटू कुमार ने राजस्व कर्मचारी द्वारा लगातार रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर निगरानी ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान निगरानी ब्यूरो ने आरोपी के पास से 35 हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह सरकारी कार्यों के निष्पादन के नाम पर लगातार अवैध वसूली कर रहा था।
निगरानी ब्यूरो की इस कार्रवाई से जिले के अन्य सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद आम लोगों ने निगरानी ब्यूरो की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसी कार्रवाइयों से सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Shrikant Tiwari
    1
    Post by Shrikant Tiwari
    user_Shrikant Tiwari
    Shrikant Tiwari
    बेन, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by हेमन्त कुमार सिंह
    1
    Post by हेमन्त कुमार  सिंह
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    7 hrs ago
  • Post by Imtiyaj A Fonwel
    1
    Post by Imtiyaj A Fonwel
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • और लो 10000
    1
    और लो 10000
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.