Shuru
Apke Nagar Ki App…
युद्ध की क्रांति शुरू हो चुका है जहानाबाद बिहार से
जन सेवक
युद्ध की क्रांति शुरू हो चुका है जहानाबाद बिहार से
More news from Bihar and nearby areas
- युद्ध की क्रांति शुरू हो चुका है जहानाबाद बिहार से1
- नगर निगम गयाजी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न तालाब एवं धार्मिक स्थल तिरंगा लाईट,स्ट्रीट लाईट से जगमग एवं दोनों पाली में सफाई से चकाचक।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- परैया सरकार में लगे फार्मा रजिस्ट्रेशन शिविर को एडीएम एवं डिसीएलआर ने किया औचक निरिक्षण / परैया : प्रखण्ड में चल रहे फार्मा रजिस्ट्रेशन को जांच करने देर शाम पहुंचे गया एडीएम पारितोष कुमार और डिसीएलआर एडीएम कुमार ने बताया की प्रखण्ड में चल रहे फार्मा रजिस्ट्रेशन शिविर में तेजी से काम को कराने को लेकर परैया में आए थे उन्होंने परैया खुर्द पंचायत के सरकार भवन में लगे शिविर व्यवस्थाओ को चुस्त - दुरुस्त करने के लिए किया औचक निरिक्षण देर शाम अधिकारियो का पहुंचना यह दर्शाता है की प्रशासन जमीनी स्तर पर काम की वास्तविकता स्थिति और पारदर्शिता को परखना निरिक्षण के दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं क़ृषि पदाधिकारी की उपस्थिति यह सुनिचित करती है की स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही तय की जा सके शिविर की जांच रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, कागजी कार्रवाई और आम जनता को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया क्योंकि जनता का भरोसा : जब वरिष्ठ अधिकारी खुद शिविरों में पहुंचते हैं तो ग्रामीणों और आवेदकों का प्रशासन पर भरोसा बढ़ता हैं की उनकी समस्याओ को गंभीरता से लिया जा रहा हैं /1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली है। पुलिस की लगातार दबिश के चलते एक हत्याकांड का फरार अभियुक्त प्रकाश कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके साथ ही, मद्य निषेध मामले में वांछित एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, हत्या से जुड़े कांड संख्या 87/19 में एकमात्र फरार अभियुक्त प्रकाश कुमार ने 3 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। प्रकाश कुमार चतरा (झारखंड) जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा गांव निवासी बीरेंद्र यादव का पुत्र है। पुलिस की लगातार दबिश के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर मद्य निषेध कांड में वांछित कुर्की वारंटी बोला सिंह को भी गुरुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बोला सिंह गुरुआ थाना क्षेत्र के श्यामनगर गांव का निवासी है। गुरुआ थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- रफीगंज शहर के लोहार गली में सतचंडी महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को जल यात्रा के साथ शुरू हुई। जल यात्रा के उपरांत बुधवार रात्रि में झांसी की कथा वाचक उषा रामायणी द्वारा प्रवचन की शुरुआत की गई। यह आयोजन प्रत्येक रात्रि आगामी 8 फरवरी 2026 तक की जाएगी। महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य लोहार गली स्थित देवी मंदिर में से नवनिर्मित मंदिर में देवी प्राण प्रतिष्ठा करना है।1
- नदरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन,खिलाड़ियों में दिखा उत्साह डोभी से महेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट डोभी प्रखंड के नदरपुर गाँव के खेल मैदान में 4 फरवरी बुधवार की दोपहर करीब एक बजे भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नदरपुर पंचायत की मुखिया रेखा देवी, डोभी के लोकप्रिय युवा नेता भगत यादव एवं रवि यादव, और एसएसबी (SSB) कैंप के कमांडेंट सनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। टूर्नामेंट की शुरुआत ssb कमांडेंट सनोज कुमार के द्वारा क्रिकेट खेल के बाद की गई। टूर्नामेंट का मुकाबला माँ कुलेश्वरी टीम और भदैया क्लब टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, भदैया क्लब ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद माँ कुलेश्वरी टीम को 40 रनों से पराजित कर जीत हासिल की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भदैया क्लब के खिलाड़ी फैजान खान को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। उनकी शानदार बल्लेबाजी/गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।1
- और लो 100001