Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवाणी🙏, 17-9-2026 ई०- "B N S S की धारा 179" आप का अधिकार क्या है❓ ✅ कानून के अनुसार 5 प्रकार के लोगों को पुलिस थाने नहीं बुला सकती। बी यन यस यस की धारा 179 की व्याख्या;- कानून के अनुसार पांच प्रकार के लोगों को थाने/ पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जा सकता । 1 :- 15 वर्ष की आयु से कम वाले बच्चे 👶 2 :- किसी भी उम्र की महिला । 3 :- 60 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग । 4 :- मानसिक या शरीरिक रूप से दिव्यांग। 5 :- गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति । इन लोगों से पूछताछ करने के लिए पुलिस को उनके घर पर जाना होगा।
Kamalakant tiwari
आकाशवाणी🙏, 17-9-2026 ई०- "B N S S की धारा 179" आप का अधिकार क्या है❓ ✅ कानून के अनुसार 5 प्रकार के लोगों को पुलिस थाने नहीं बुला सकती। बी यन यस यस की धारा 179 की व्याख्या;- कानून के अनुसार पांच प्रकार के लोगों को थाने/ पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जा सकता । 1 :- 15 वर्ष की आयु से कम वाले बच्चे 👶 2 :- किसी भी उम्र की महिला । 3 :- 60 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग । 4 :- मानसिक या शरीरिक रूप से दिव्यांग। 5 :- गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति । इन लोगों से पूछताछ करने के लिए पुलिस को उनके घर पर जाना होगा।
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- *थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 अदद अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 17.09.2026 को अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास एक अभियुक्त अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 अनिल यादव, का0 कृष्ण नारायण गौंड़, का0 संतोष यादव ।2
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बांसी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान में 21 यूनिट रक्तदान, मरीजों में बांटा फलाहार सिद्धार्थनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बांसी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं मरीजों के बीच फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह के साथ जोगी बाबा, अनुपमा सिंह दुबे, सुशील राजाराम केवट, अमय पांडे ने पहुंचकर फलाहार वितरण कार्यक्रम के साथ रक्तदाताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया । शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 21 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त संग्रह किया। टीम में डॉ. अरशद खान, शंभूनाथ त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अनीता, पंकज मिश्रा, सुरजीत कुमार, सुभाष शामिल रहे। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शेषभान गौतम, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. मनोज कुमार चौधरी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अफरोज नैयर, डॉ. ध्रुव चंद्र चौधरी, डॉ. चारू बाला शर्मा, डॉ. निधि पांडेय और डॉ. लक्ष्मी शंकर सिंह , चीफ फार्मासिस्ट रत्न शंकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी,भानु प्रताप राजेश कुमार सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा, अधिराज प्रताप सिंह उर्फ बड़े राजा, रमेश मौर्य, जमील अहमद, अजहर, उद्धव प्रताप सिंह, निखिल प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, युधिष्ठिर यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव और गिरीश दुबे सहित अन्य लोग शामिल रहे। रक्तदाताओं में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में भागीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।1
- पाली क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पूजा-अर्चना के बाद हुआ मिष्ठान वितरण गोरखपुर। पाली क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के घघसरा बाजार, जोगिया चौराहा, ठर्रापार, नेवास सहित आसपास के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों, कारीगरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और चौराहों पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही दुकानों, प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करने के साथ ही मशीनों, औजारों और कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों को साफ कर व्यवस्थित किया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं चित्र के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प, माला, फल, मिष्ठान आदि अर्पित किए। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, कारोबार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं एवं आसपास मौजूद लोगों के बीच मिष्ठान और प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। घघसरा बाजार में विशेष उत्साह घघसरा बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा कर पूजा की व्यवस्था की गई थी। वहीं जोगिया चौराहा, ठर्रापार और नेवास क्षेत्र में भी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रसाद ग्रहण किया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुर्गेश, जयप्रकाश, अनुराग, कुणाल, सत्य प्रकाश, मंटू, सुशील विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा और मनीष विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। यही वजह है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष रूप से औजारों, मशीनों और कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा करने की परंपरा है। लोगों का मानना है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता, व्यवसाय में वृद्धि और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। विश्वकर्मा पूजा के चलते पाली क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद मिष्ठान और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाते हुए भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।4
- जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बांसी,सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांसी कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरिक्षक महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी के निर्देश पर उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक अपनी टीम के साथ रानीगंज तिराहा क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 19 वर्षीय अभियुक्त मिथिलेश यादव (पुत्र विजय उर्फ झिनकू यादव, निवासी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर) को धर दबोचा।जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध लोहे का चाकू बरामद हुआ। पकड़ा गया अभियुक्त थाना कोतवाली बांसी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 धारा 109 बीएनएस (जानलेवा हमला) के तहत नामजद व वांछित चल रहा था।चाकू बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए धारा 105 बीएनएसएस के तहत वीडियोग्राफी भी कराई गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी घनश्याम यादव, आरक्षी मुकेश शर्मा और आरक्षी दिलीप निषाद कोबरा मोबाइल शामिल रहे।2
- निर्माण, सृजन और शिल्पकला के अधिष्ठाता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति का संचार हो।1
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 16 सितंबर को जंगल नकहा नंबर-2 स्थित नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। करीब 3.08 करोड़ रुपये की लागत से बने इस दो मंजिला मंडपम का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया है। करीब 2,461 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस कल्याण मंडपम में लगभग 300 लोगों के आयोजन की क्षमता है। यहां बड़ा हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। परिसर में लॉन और फव्वारा भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने मंडपम का निरीक्षण करने के बाद परिसर में मौलश्री का पौधारोपण भी किया। यह सुविधा खासतौर पर अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की गई है। जंगल नकहा का यह मंडपम गोरखपुर में मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित आठवां कल्याण मंडपम बताया गया है। इसके अलावा दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी चल रहा है। रिपोर्ट: आलोक कुमार पांडेय आजकल न्यूज़ 241
- संतकबीरनगर- पुलिस लाइन में लौटी असली मुस्कान: SP संदीप कुमार मीना ने 131 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, चेहरे पर खुशी देख बोले लोग - धन्यवाद संतकबीरनगर पुलिस। पुलिस लाइन खलीलाबाद में आज खुशी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महीनों से गुम हुए मोबाइल की आस छोड़े बैठे लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने खुद अपने हाथों से उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए। पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय कार्य से पुलिस लाइन परिसर "मुस्कान वापस" के क्षणों का गवाह बना। अपने-अपने मोबाइल पाकर बुजुर्ग, युवा और महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर बड़ी मुस्कान साफ देखी गई। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सर्विलांस टीम द्वारा CEIR पोर्टल की मदद से कुल 131 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, को बरामद किया गया था। लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया था। मोबाइल पाने के बाद लोगों ने संतकबीर नगर पुलिस और प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। एक लाभार्थी ने कहा, "हमें उम्मीद ही नहीं थी कि मोबाइल वापस मिलेगा, आज पुलिस ने हमारा भरोसा जीत लिया है।" इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सर्विलांस श्री अमित कुमार, प्रभारी सर्विलांस श्री रजनीश राय सहित पुलिस टीम मौजूद रही।1
- बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी (सिद्धार्थनगर): बांसी विधानसभा क्षेत्र और तहसील अंतर्गत लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान ने विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया है कि बांसी विधानसभा व तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सब-स्टेशनों—बांसी, खेसरहा, खेरटिया, पथरा, बांसी ग्रामीण, महुआढिया, महरवाजोत आदि केंद्रों और उपकेंद्रों से अधिकांशतः रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। सपा नेता ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगर क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इन आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित की समस्याओं को देखते हुए शासन के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने, रात में हो रही अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने और सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। इस दौरान रियाज खांन, अजिजुल्लाह, नसीम, तुफैल, मजहर अली, अयान, मुस्ताक, मोहम्मद मोजीब, सिद्धार्थ प्रजापति, सम्भू यादव, राजू विश्वकर्मा, गफ्फार, सौरभ मिश्र, गोपाल पाठक, इंसाफ अली, अक्तर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।1
- आप सभी को हमारे तरफ से विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं...🙏🙏1