केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे गौ माता का पूजन व गौ आरती कर कृष्ण राधा बने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ अनोखा आयोजन शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि विद्यालय में कृष्ण राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले भैया बहनों द्वारा विद्यालय में गौ माता की आरती, दो रोटी गौ माता को खिलाई तथा गुड़ के लड्डू खिलाकर कृष्ण जन्माष्टमी का अनोखा कार्यक्रम मनाया गया। कृष्ण राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूपेंद्र कहार (कृष्ण) व प्रतिष्ठा वैष्णव (राधा) तथा द्वितीय स्थान केशव कहार (कृष्ण) व रितिका प्रजापत (राधा) तथा तृतीय स्थान लक्ष्मी साहू (कृष्ण) व निक्की धाकड़ (राधा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिया कहार, कनिष्क बेरवा, गुंजन साहू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले से दही की हांडी फोड़कर सभी को माखन खिलाया। गौ पूजन व गौ आरती में उपस्थित विद्यालय निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़, प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव, प्रभारी सत्यदेव धाकड़ ,शशिकला शर्मा, अनिल प्रभा ओझा, रेखा व्यास, मंजू दाधीच, रंजना पोण्डरीक आदि विद्यालय के प्रभारी उपस्थित रहे ।
केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे गौ माता का पूजन व गौ आरती कर कृष्ण राधा बने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ अनोखा आयोजन शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि विद्यालय में कृष्ण राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले भैया बहनों द्वारा विद्यालय में गौ माता की आरती, दो रोटी गौ माता को खिलाई तथा गुड़ के लड्डू खिलाकर कृष्ण जन्माष्टमी का अनोखा कार्यक्रम मनाया गया। कृष्ण राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूपेंद्र
कहार (कृष्ण) व प्रतिष्ठा वैष्णव (राधा) तथा द्वितीय स्थान केशव कहार (कृष्ण) व रितिका प्रजापत (राधा) तथा तृतीय स्थान लक्ष्मी साहू (कृष्ण) व निक्की धाकड़ (राधा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिया कहार, कनिष्क बेरवा, गुंजन साहू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले से दही की हांडी फोड़कर सभी को माखन खिलाया। गौ पूजन व गौ आरती में उपस्थित विद्यालय निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़, प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव, प्रभारी सत्यदेव धाकड़ ,शशिकला शर्मा, अनिल प्रभा ओझा, रेखा व्यास, मंजू दाधीच, रंजना पोण्डरीक आदि विद्यालय के प्रभारी उपस्थित रहे ।
- केकड़ी नगर पालिका उपचुनाव: वार्ड 35 से भाजपा प्रत्याशी रितेश जैन के चुनाव कार्यालय का विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया भव्य उद्घाटन केकड़ी। केकड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 35 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रितेश जैन के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास और जनसेवा की राजनीति करती है। रितेश जैन एक युवा, निष्ठावान और ऊर्जावान प्रत्याशी हैं, जो वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वार्ड के हर मतदाता तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने और रितेश जैन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। । प्रत्याशी रितेश जैन ने पार्टी नेतृत्व और वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड 35 की मूलभूत समस्याओं—सड़क, पानी, बिजली, और स्वच्छता का स्थायी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने वार्डवासियों से सेवा का अवसर देने की अपील की। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ आतिशबाजी की और पार्टी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रमुख भाजपा नेता और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता भारी तादाद में मौजूद रहे।2
- एक कहानी ....... जन्माष्टमी का मेला।1
- बारिश के बीच भाजपा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, कुन्ती कुमावत के समर्थन में जुटे वार्डवासी बूंदी। 3 सितंबर को नगर परिषद चुनाव को लेकर बूंदी के वार्ड नंबर 30 छत्रपुरा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने किया। इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी ने कुन्ती कुमावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जो वर्तमान पार्षद त्रिलोक कुमावत की पुत्रवधू हैं। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बारिश शुरू होने के बावजूद वार्डवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में डटे रहे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर वर्तमान वार्ड पार्षद त्रिलोक कुमावत ने कहा कि पूर्व कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर जो कार्य और वादे अधूरे रह गए थे, उन्हें आगामी समय में प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, बूंदी जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व महापौर महेश विजयवर्गीय, जिला महामंत्री संजय लाठी, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व जिला अध्यक्ष कालूलाल जांगिड़, भाजपा नेता सुरेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त वार्डवासी मौजूद रहे। बारिश के बावजूद वार्डवासियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया और वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी कुन्ती कुमावत के चुनाव प्रचार को नई गति मिली।1
- धनेतकलां में एक महीने में चार मौतों का असर, जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में कम दिखी भीड़ एक महीने में चार मौतों से धनेतकलां गांव में छाया गम का साया, जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में पहले की अपेक्षा कम दिखी भीड़, फिर भी श्रद्धालुओं की रही अच्छी खासी मौजूदगी — सामने आया जन्माष्टमी का वीडियो #धनेतकलां #चित्तौड़गढ़ #जन्माष्टमी #कृष्णजन्माष्टमी #कृष्णमंदिर #Janmashtami2026 #DhanetKalan #Chittorgarh #HelloChittorgarhNews #RajasthanNews1
- जिला ब्यावर संपादक इंडिया न्यूज़ खबरें देखते रहे विज्ञापन देखते रहे मेले पर न्यूज़पेपर सत्य आपके सामने 98286 90577 पर बात करें विज्ञापन लगाइए चुनाव के एड करवाइए1
- चित्तौड़गढ़ CP Joshi का दावा: चित्तौड़गढ़ में फिर लहराएगा BJP का परचम, बोर्ड बनना तय!1
- चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव में सियासी संग्राम, ‘मिशन 60’ बनाम कांग्रेस की साख! 2014 का ‘कमल’ या 2019 का ‘हाथ’? चित्तौड़गढ़ के 60 वार्डों में सियासी शह-मात का खेल, ‘मिशन 60’ के सामने कांग्रेस की साख और निर्दलीयों की चुनौती!1
- कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग संत पर दिखाई दबंगता, मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने सख्त कार्यवाही की मांग की। दैनिक वीरधरा राजस्थान। बेंगु। नन्दवाई पुलिस चौकी में तैनात एक कांस्टेबल पर संत-महात्मा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि शौचालय को लेकर हुए विवाद के बाद कांस्टेबल गोकुल लाल मीणा ने संत-महात्मा के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर संत समाज और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। बनन्दवाई के लोगों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बेगूं डीएसपी अंकित कुड़ी, पारसोली थाना अधिकारी आशुतोष सिंह, एएसआई रामदयाल, हेड कांस्टेबल मिश्री लाल और चांद मल खटीक अपनी टीम के साथ नन्दवाई कस्बे पहुंचे। उन्होंने गांव वालों और संत-महात्मा से बातचीत की। देर रात तक यह मामला शांत हुआ। मामला सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त कांस्टेबल गोकुल लाल मीणा को चित्तौड़गढ़ लाइन हाजिर कर दिया। ग्रामीण निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।1
- पाली में गैस से भरे टैंकर में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा लगा जाम1