अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के विरोध में गर्म लातेहार, हजारों की भीड़ ने भरी हूकार संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं *अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के विरोध में गरजा लातेहार, हजारों की भीड़ ने भरी हुंकार—“संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं”* *डाक बंगला से समाहरणालय तक भीम आर्मी का विशाल पैदल मार्च, सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी; डीसी-एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन* जोहार झारखंड/ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार। मनिका प्रखंड में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में मंगलवार को लातेहार में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले जोरदार जनआंदोलन देखने को मिला। डाक बंगला से समाहरणालय तक निकाले गए विशाल पैदल मार्च में बड़ी संख्या में भीम आर्मी समर्थक एवं आम लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे और चेहरे पर आक्रोश लिए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पैदल मार्च के दौरान “भू-माफिया को संरक्षण देना बंद करो”, “खंडित प्रतिमा जल्द स्थापित करो”, “संविधान निर्माता का सम्मान करो”, “एससी-एसटी-ओबीसी एवं दबे-कुचले लोगों को डराना-धमकाना बंद करो”, “पुलिस प्रशासन हाय-हाय” और “जल, जंगल, जमीन हमारा है” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित किया जाना केवल एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों का अपमान है। डीसी-एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग आंदोलन के बाद भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से लातेहार उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गया। 25 अगस्त 2026 को दिए गए दोनों ज्ञापनों में मनिका प्रखंड में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में घटना की गंभीरता को देखते हुए कानून के अनुसार NSA समेत लागू होने वाले कठोर प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग भी की गई। साथ ही खंडित प्रतिमा के स्थान पर सम्मानजनक नई प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने, प्रतिमा स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग रखी गई। “दोषी खुलेआम घूमते रहे तो आंदोलन और तेज होगा” प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटना को लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद यदि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो इससे आम लोगों में रोष और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। भीम आर्मी ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा कि मामले में किसी भी प्रकार का राजनीतिक या प्रभावशाली दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। डीएसपी ने दिया 15 दिनों में कार्रवाई का भरोसा समाहरणालय पहुंचने के बाद डीएसपी प्रदीप कुमार एवं लातेहार सदर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर मनिका में हुई घटना के जिम्मेदार व्यक्तियों की गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई की जाएगी तथा प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारी शांत हुए। प्रदेश से जिला स्तर तक के नेता रहे मौजूद कार्यक्रम का नेतृत्व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राम, झारखंड प्रदेश के वरीय महासचिव वीरेंद्र कुमार एवं लातेहार जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने किया। इनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचे। नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार दिया है। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा को खंडित करने जैसी घटना को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित करने की मांग की। अब नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर: भीम आर्मी के इस आंदोलन के बाद प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती मनिका की घटना में दोषियों की गिरफ्तारी, प्रतिमा की पुनर्स्थापना और प्रतिमा स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जा सकता है।
अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के विरोध में गर्म लातेहार, हजारों की भीड़ ने भरी हूकार संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं *अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के विरोध में गरजा लातेहार, हजारों की भीड़ ने भरी हुंकार—“संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं”* *डाक बंगला से समाहरणालय तक भीम आर्मी का विशाल पैदल मार्च, सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी; डीसी-एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन* जोहार झारखंड/ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार। मनिका प्रखंड में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में मंगलवार को लातेहार में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले जोरदार जनआंदोलन देखने को मिला। डाक बंगला से समाहरणालय तक निकाले गए विशाल पैदल मार्च में बड़ी संख्या में भीम आर्मी समर्थक एवं आम लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे और चेहरे पर आक्रोश लिए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पैदल मार्च के दौरान “भू-माफिया को संरक्षण देना बंद करो”, “खंडित प्रतिमा जल्द स्थापित करो”, “संविधान निर्माता का सम्मान करो”, “एससी-एसटी-ओबीसी एवं दबे-कुचले लोगों को डराना-धमकाना बंद करो”, “पुलिस प्रशासन हाय-हाय” और “जल, जंगल, जमीन हमारा है” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित किया जाना केवल एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों का अपमान है। डीसी-एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग आंदोलन के बाद भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से लातेहार उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गया। 25 अगस्त 2026 को दिए गए दोनों ज्ञापनों में मनिका प्रखंड में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में घटना की गंभीरता को देखते हुए कानून के अनुसार NSA समेत लागू होने वाले कठोर प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग भी की गई। साथ ही खंडित प्रतिमा के स्थान पर सम्मानजनक नई प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने, प्रतिमा
स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग रखी गई। “दोषी खुलेआम घूमते रहे तो आंदोलन और तेज होगा” प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटना को लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद यदि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो इससे आम लोगों में रोष और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। भीम आर्मी ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा कि मामले में किसी भी प्रकार का राजनीतिक या प्रभावशाली दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। डीएसपी ने दिया 15 दिनों में कार्रवाई का भरोसा समाहरणालय पहुंचने के बाद डीएसपी प्रदीप कुमार एवं लातेहार सदर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर मनिका में हुई घटना के जिम्मेदार व्यक्तियों की गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई की जाएगी तथा प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारी शांत हुए। प्रदेश से जिला स्तर तक के नेता रहे मौजूद कार्यक्रम का नेतृत्व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राम, झारखंड प्रदेश के वरीय महासचिव वीरेंद्र कुमार एवं लातेहार जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने किया। इनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचे। नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार दिया है। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा को खंडित करने जैसी घटना को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित करने की मांग की। अब नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर: भीम आर्मी के इस आंदोलन के बाद प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती मनिका की घटना में दोषियों की गिरफ्तारी, प्रतिमा की पुनर्स्थापना और प्रतिमा स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जा सकता है।
- लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।। लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।1
- भीम आर्मी के द्वारा लातेहार डाक बंगला से समाहरणालय परिसर पर विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया जहां मनीका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग मनिका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर कचरे में फेके जाने के खिलाफ जिला मुख्यालय लातेहार के डाक बंगला से समाहरणालय परिसर तक भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में संलिप्त व्यक्तियों की अभिलंब गिरफ्तार मांग एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आकर्षक प्रतिमा उसी स्थान पर लगाने को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला गया |इस पैदल मार्च में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम, प्रदेश महासचिव श्री वीरेंद्र कुमार , जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, जिला प्रभारी श्यामलाल मोची, जिला मीडिया अध्यक्ष शमशेर आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाबिर हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी कन्हाई कुमार रवि, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार , मनिका प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार रवि, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष परदेसी कुमार रवि, नामुदाग पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सफीक अंसारी तथा हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायि शामिल हुए जहां प्रमुख मांगे 1.बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का अनावरण करो 2.बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वालों को गिरफ्तार करें3
- पलामू रेंज डीआईजी किशोर कौशल ने मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे बरवाडीह थाना का निरीक्षण किया। जिस दौरान बरवाडीह थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा डीआईजी किशोर कौशल को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। अपने निरीक्षण के दौरान डीआईजी किशोर कौशल ने बरवाडीह थाना की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही थाने की मालखाने हाजत इत्यादि का भी जायजा लिया। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ मित्रवत एवं धैर्य से बातचीत करने का निर्देश दिया।1
- खनिज विधेयक के विरोध में 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। लातेहार। लातेहार परिसदन भवन में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खनिज संपदा से जुड़े संशोधन विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छोटे से छोटे स्तर की संस्थाओं को अधिकार और शक्ति दी गई है, लेकिन नए प्रावधानों से इन अधिकारों का केंद्रीकरण किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। विधायक ने कहा कि विधेयक के विरोध में 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा और फिर प्रखंड मुख्यालयों में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक विधेयक वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। रामचंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि यह नीति राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाएगी और प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट घरानों का प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने जनता से सजग होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने धार्मिक राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि धर्म आस्था का विषय है, वोट की राजनीति का माध्यम नहीं। उन्होंने हाल में चंदा चोरी और धार्मिक स्थलों से आभूषण गायब होने के मामलों का उल्लेख करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। विधायक ने कहा कि समाज में भाईचारा बनाए रखने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, जिला कोषाध्यक्ष हेसामुल अंसारी, अख्तर हुसैन, सुनील प्रसाद, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, फूलचंद यादव, दानिश आलम एवं अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।2
- वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।1
- मानदेय बढ़ोतरी को लेकर बैंक सखी-कैडरों का प्रदर्शन, K.N. त्रिपाठी बोले- ₹500 प्रतिदिन से कम नहीं! पलामू में जेएसएलपीएस कैडर और बैंक सखी ने मानदेय बढ़ोतरी, समय पर भुगतान और सीधे बैंक खाते में मानदेय भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। टाउन हॉल ग्राउंड में आयोजित सभा को केएन त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कैडरों के लिए कम से कम ₹500 प्रतिदिन मानदेय की मांग का समर्थन किया और सरकार से उनकी मांगों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। सभा के बाद कैडर और बैंपलामू में जेएसएलपीएस कैडर और बैंक सखी ने मानदेय बढ़ोतरी, समय पर भुगतान और सीधे बैंक खाते में मानदेय भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। टाउन हॉल ग्राउंड में आयोजित सभा को केएन त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कैडरों के लिए कम से कम ₹500 प्रतिदिन मानदेय की मांग का समर्थन किया और सरकार से उनकी मांगों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। सभा के बाद कैडर और बैंक सखी उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा।क सखी उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा।1
- उप मुखिया का बयान मुखिया पर करवाए होना चाहिए लोहरदगा जिला के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत उप मुखिया का बयान मुखिया पर करवाए होना चाहिए लोहरदगा जिला के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत1
- बरवाडीह प्रखंड के उक्कामार ग्राम में निर्माणाधीन लैंपस निर्माण कार्य में अनियमित करने का आरोप मंगलवार की सुबह 11:00 बजे माकपा जिला सचिव कॉमरेड बिरजू राम ने लगाया है। कॉमरेड बिरजू राम ने वहीं आरोप लगाया है कि लैंपस भवन के निर्माण की नींव में ही भ्रष्टाचार व्याप्त है ।योजना स्थल पर योजना का प्रकरण तक का जिक्र नहीं है। वही आरोप लगाया है कि स्थानीय लोगों को दरकिनार कर संवेदक घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल लैंपस भवन निर्माण में कर रहे हैं । जिसकी जमीनी हक हकीकत योजना स्थल पर स्पष्ट देखी जा सकती है।1