logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।

11 hrs ago
user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
11 hrs ago

वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।

More news from झारखंड and nearby areas
  • वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।
    1
    वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* 

रामप्रवेश गुप्ता 
*प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* 
महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है।
स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
*कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* 
गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है।
*प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* 
वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च
ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • भरनो पहुंच गया वायरल गाड़ी,लोगो की लगी हुजूम गाड़ी देखते ही लोग सेल्फी रिल्स बनाते नजर आए
    1
    भरनो पहुंच गया वायरल गाड़ी,लोगो की लगी हुजूम गाड़ी देखते ही लोग सेल्फी रिल्स बनाते नजर आए
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। जन शिकायत निवारण दिवस में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, पारिवारिक एवं आपसी विवाद, रोजगार तथा शिक्षा से संबंधित विभिन्न मामले सामने आए। रायडीह प्रखंड से सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी श्रीकान्त लाल माँझी ने पेंशन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद पेंशन संबंधी मामला लंबित है। उन्होंने संबंधित कार्यालय से आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई का अनुरोध किया। उपायुक्त ने मामले में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षा एवं विद्यार्थी विकास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था हर्बियोनेक्सिस फाउंडेशन द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में शैक्षणिक ओलंपियाड परीक्षा एवं छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में आवेदन दिया गया। संस्था द्वारा प्रतिभावान एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुमला प्रखंड के राजस्व ग्राम पुगू के ग्रामीणों द्वारा करमडीपा क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी गई। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से निकलने वाले रसायन के कारण आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण एवं जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की। साथ ही फैक्ट्री के समीप स्थित पारंपरिक एवं धार्मिक महत्व के करम वृक्ष के संरक्षण का भी अनुरोध किया गया। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को स्थल जांच एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टोटो प्रखंड के छोटा खटंगा निवासी लेदा उराँव द्वारा पारिवारिक भूमि से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया गया। वहीं, गुमला प्रखंड के छोटालोरो निवासी सोना देवी ने अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भूमि के बंटवारे के बावजूद निर्माण कार्य में आपत्ति की जा रही है। उपायुक्त ने दोनों मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को अभिलेखों एवं तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि मामलों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    4
    उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए।
जन शिकायत निवारण दिवस में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, पारिवारिक एवं आपसी विवाद, रोजगार तथा शिक्षा से संबंधित विभिन्न मामले सामने आए।
रायडीह प्रखंड से सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी श्रीकान्त लाल माँझी ने पेंशन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद पेंशन संबंधी मामला लंबित है। उन्होंने संबंधित कार्यालय से आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई का अनुरोध किया। उपायुक्त ने मामले में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिक्षा एवं विद्यार्थी विकास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था हर्बियोनेक्सिस फाउंडेशन द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में शैक्षणिक ओलंपियाड परीक्षा एवं छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में आवेदन दिया गया। संस्था द्वारा प्रतिभावान एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गुमला प्रखंड के राजस्व ग्राम पुगू के ग्रामीणों द्वारा करमडीपा क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी गई। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से निकलने वाले रसायन के कारण आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण एवं जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की। साथ ही फैक्ट्री के समीप स्थित पारंपरिक एवं धार्मिक महत्व के करम वृक्ष के संरक्षण का भी अनुरोध किया गया। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को स्थल जांच एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
टोटो प्रखंड के छोटा खटंगा निवासी लेदा उराँव द्वारा पारिवारिक भूमि से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया गया। वहीं, गुमला प्रखंड के छोटालोरो निवासी सोना देवी ने अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भूमि के बंटवारे के बावजूद निर्माण कार्य में आपत्ति की जा रही है। उपायुक्त ने दोनों मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को अभिलेखों एवं तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि मामलों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • उप मुखिया का बयान मुखिया पर करवाए होना चाहिए लोहरदगा जिला के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत उप मुखिया का बयान मुखिया पर करवाए होना चाहिए लोहरदगा जिला के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत
    1
    उप मुखिया का बयान मुखिया पर करवाए होना चाहिए लोहरदगा जिला के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत 
उप मुखिया का बयान मुखिया पर करवाए होना चाहिए लोहरदगा जिला के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    16 min ago
  • मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना कर जमीन पर फौती नामांतरण का मामला। बलरामपुर जिले के कुसमी तहसील ग्राम पंचायत जिगनियां से जमीन के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही है। मृतक के नाम पर 13 साल तक राजस्व अभिलेख में नाम चलता रहा और फिर दूसरे व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपना नाम चढ़ा लिया। मामले की शिकायत अब SDM से की गई है। VO 1..मामला कुसमी अनुभाग के ग्राम जिगननिया का है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि ग्राम जिगननिया के पारा अम्बाकोना में शामिल खाता में लोया आ० चकिया का नाम दर्ज था। जिसकी मृत्यु वर्ष 2012 में हो गई थी, लेकिन 2025 तक राजस्व अभिलेख में लोया के नाम से जमीन चलती आ रही थी। आरोप है कि ग्राम जलबोथा निवासी गोवर्धन पिता लेडग ने लोया की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और अपना फर्जी आधार कार्ड तैयार कर बिना वारिसदार को सूचना दिए अपना नाम फर्जी ढंग से दर्ज करा लिया। जबकि लोया का कोई पुत्र नहीं था, एक पुत्री थी जिसका विवाह गोपातु से हुआ है जो आज भी जीवित है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 2003 की मतदाता सूची में गोवर्धन का पिता, पत्नी, भाई सभी का मतदाता सूची में पिता का नाम लेढ़गा है, लेकिन फर्जी ढंग से पुत्र बनकर अपना नाम दर्ज करा लिया। इसमें कुछ भू-अभियापियों की भी मिलीभगत की संभावना जताई गई है। अब ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि पूरे मामले की सत्यता की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और राजस्व अभिलेख से गोवर्धन पिता लेढ़ग का नाम विलोपित किया जाए।जमीन के नाम पर हुए इस फर्जीवाड़े से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। देखना होगा प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
    1
    मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना कर  जमीन पर फौती नामांतरण का मामला।
बलरामपुर जिले के कुसमी तहसील ग्राम पंचायत जिगनियां से जमीन के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही है। मृतक के नाम पर 13 साल तक राजस्व अभिलेख में नाम चलता रहा और फिर दूसरे व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपना नाम चढ़ा लिया। मामले की शिकायत अब SDM से की गई है।
VO 1..मामला कुसमी अनुभाग के ग्राम जिगननिया का है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि ग्राम जिगननिया के पारा अम्बाकोना में शामिल खाता में लोया आ० चकिया का नाम दर्ज था। जिसकी मृत्यु वर्ष 2012 में हो गई थी, लेकिन 2025 तक राजस्व अभिलेख में लोया के नाम से जमीन चलती आ रही थी।
आरोप है कि ग्राम जलबोथा निवासी गोवर्धन पिता लेडग ने लोया की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और अपना फर्जी आधार कार्ड तैयार कर बिना वारिसदार को सूचना दिए अपना नाम फर्जी ढंग से दर्ज करा लिया। जबकि लोया का कोई पुत्र नहीं था, एक पुत्री थी जिसका विवाह गोपातु से हुआ है जो आज भी जीवित है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 2003 की मतदाता सूची में गोवर्धन का पिता, पत्नी, भाई सभी का मतदाता सूची में पिता का नाम लेढ़गा है, लेकिन फर्जी ढंग से पुत्र बनकर अपना नाम दर्ज करा लिया। इसमें कुछ भू-अभियापियों की भी मिलीभगत की संभावना जताई गई है।
अब ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि पूरे मामले की सत्यता की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और राजस्व अभिलेख से गोवर्धन पिता लेढ़ग का नाम विलोपित किया जाए।जमीन के नाम पर हुए इस फर्जीवाड़े से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। देखना होगा प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    51 min ago
  • लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।। लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।
    1
    लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।
लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    11 hrs ago
  • भीम आर्मी के द्वारा लातेहार डाक बंगला से समाहरणालय परिसर पर विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया जहां मनीका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग मनिका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर कचरे में फेके जाने के खिलाफ जिला मुख्यालय लातेहार के डाक बंगला से समाहरणालय परिसर तक भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में संलिप्त व्यक्तियों की अभिलंब गिरफ्तार मांग एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आकर्षक प्रतिमा उसी स्थान पर लगाने को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला गया |इस पैदल मार्च में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम, प्रदेश महासचिव श्री वीरेंद्र कुमार , जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, जिला प्रभारी श्यामलाल मोची, जिला मीडिया अध्यक्ष शमशेर आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाबिर हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी कन्हाई कुमार रवि, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार , मनिका प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार रवि, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष परदेसी कुमार रवि, नामुदाग पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सफीक अंसारी तथा हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायि शामिल हुए जहां प्रमुख मांगे 1.बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का अनावरण करो 2.बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वालों को गिरफ्तार करें
    3
    भीम आर्मी के द्वारा लातेहार डाक बंगला से समाहरणालय परिसर पर विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया जहां मनीका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग
मनिका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर कचरे में फेके जाने के खिलाफ जिला मुख्यालय लातेहार के डाक बंगला से समाहरणालय परिसर तक भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में संलिप्त व्यक्तियों की अभिलंब गिरफ्तार मांग एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आकर्षक प्रतिमा उसी स्थान पर लगाने को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला गया |इस पैदल मार्च में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम, प्रदेश महासचिव श्री वीरेंद्र कुमार , जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, जिला प्रभारी श्यामलाल मोची, जिला मीडिया अध्यक्ष शमशेर आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाबिर हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी कन्हाई कुमार रवि, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार , मनिका प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार रवि, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष परदेसी कुमार रवि, नामुदाग पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सफीक अंसारी तथा हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायि शामिल हुए
जहां प्रमुख मांगे 
1.बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का अनावरण करो
2.बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वालों को गिरफ्तार करें
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.