Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
Sachin public news
ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
More news from झारखंड and nearby areas
- ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।1
- भरनो पहुंच गया वायरल गाड़ी,लोगो की लगी हुजूम गाड़ी देखते ही लोग सेल्फी रिल्स बनाते नजर आए1
- उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। जन शिकायत निवारण दिवस में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, पारिवारिक एवं आपसी विवाद, रोजगार तथा शिक्षा से संबंधित विभिन्न मामले सामने आए। रायडीह प्रखंड से सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी श्रीकान्त लाल माँझी ने पेंशन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद पेंशन संबंधी मामला लंबित है। उन्होंने संबंधित कार्यालय से आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई का अनुरोध किया। उपायुक्त ने मामले में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षा एवं विद्यार्थी विकास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था हर्बियोनेक्सिस फाउंडेशन द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में शैक्षणिक ओलंपियाड परीक्षा एवं छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में आवेदन दिया गया। संस्था द्वारा प्रतिभावान एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुमला प्रखंड के राजस्व ग्राम पुगू के ग्रामीणों द्वारा करमडीपा क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी गई। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से निकलने वाले रसायन के कारण आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण एवं जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की। साथ ही फैक्ट्री के समीप स्थित पारंपरिक एवं धार्मिक महत्व के करम वृक्ष के संरक्षण का भी अनुरोध किया गया। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को स्थल जांच एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टोटो प्रखंड के छोटा खटंगा निवासी लेदा उराँव द्वारा पारिवारिक भूमि से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया गया। वहीं, गुमला प्रखंड के छोटालोरो निवासी सोना देवी ने अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भूमि के बंटवारे के बावजूद निर्माण कार्य में आपत्ति की जा रही है। उपायुक्त ने दोनों मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को अभिलेखों एवं तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि मामलों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा सके।4
- वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।1
- मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ शहर वासियों ने बिजली के पोल में बांधकर की पिटाई। गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिओम कॉलोनी में मंगलवार को दिन के करीब 9:00 मोबाइल की चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने दौड़ा कर रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश काफी बढ़ गया जिसके बाद बिजली के खंभे पर उसे रस्सी के सहारे बांधकर जमकर पिटाई की। मौके पर शहर के लोगों ने बताया की बिंदु देवी नामक महिला के घर से मोबाइल की चोरी कर भाग रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। वही चोरी कर भाग रहे युवक ने अपना नाम पीयूष कुमार जवाहर नगर निवासी बताया और उसने कहा कि पहली बार इस तरह की गलती हुई है जिसके लिए माफी की गुहार लगा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की मोबाइल की चोरी की घटनाएं अक्सर होते रहती है। लोग किसी न किसी बहाने आते हैं और इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं इतना ही नहीं बंद घर को भी देखकर निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली जाती है। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना देने की बात कही है जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई हो सके1
- उप मुखिया का बयान मुखिया पर करवाए होना चाहिए लोहरदगा जिला के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत उप मुखिया का बयान मुखिया पर करवाए होना चाहिए लोहरदगा जिला के भंडारा प्रखंड के भीठा पंचायत1
- क्लास 2, शिक्षक 1 और शौचालय तक नहीं! जर्जर भवन में चल रहा सरकारी स्कूल.?1
- सिसई : सिसई की जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सड़क, नाली, पेयजल, शौचालय व कचरे की समस्या को लेकर सिसई बचाओ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा 30 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो मशाल जुलूस, 31 अगस्त को गुमला -रांची मुख्यमार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी सिसई (गुमला)। सिसई की बदहाल सड़क, जल निकासी, पेयजल, शौचालय और कचरे जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सिसई बचाओ संघर्ष समिति ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए उपायुक्त, गुमला को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। समिति ने कहा कि रेड़वा से महुआडीपा तक मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जबकि जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने रेड़वा से महुआडीपा तक मजबूत सड़क निर्माण, पक्की एवं ढक्कनयुक्त नाली, बस पड़ाव के समीप पेयजल और शौचालय की व्यवस्था तथा तालाब के पास जमा कचरे की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। समिति ने प्रशासन को 30 अगस्त तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 30 अगस्त की शाम मशाल जुलूस निकालने तथा 31 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सकरौली सामटोली मोड़ के समीप गुमला-रांची मुख्य मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी गई है। समिति का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण अब जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है। समिति ने प्रशासन से आंदोलन की स्थिति पैदा होने से पहले सभी मांगों पर ठोस पहल करने की अपील की है। समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव डेविड ने कहा कि हमारी मांगें जनहित से जुड़ी हैं। प्रशासन समय रहते समस्याओं का समाधान करे, ताकि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय कुमार वर्मा, सलमान अली, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, सुमित महली, लक्ष्मी नारायण यादव, संजय महतो, चारवा उरांव, जुबैर अंसारी, महमूद आलम, आनंद साहू और प्रमोद मोची सहित अन्य लोग मौजूद रहे।4