logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा सभासद ने सपा सभासद पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप औरैया। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने सपा सभासद मोहम्मद राशिद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पंचमुखी मंदिर नारायनपुर में 12 बजे करीब अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान सपा नेता एवं सभासद मोहम्मद राशिद दो गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय चलकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाया। मुकेश कुशवाहा का आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वहां मौजूद कुछ अन्य सभासदों के साथ मोहम्मद राशिद ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं गाली गलौच दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। “सच्चाई के साथ खड़ा हूं, दबाव की राजनीति नहीं चलेगी” भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने कहा कि वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की राजनीति में डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन वह सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

5 hrs ago
user_दीपेंद्र सिंह
दीपेंद्र सिंह
Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

भाजपा सभासद ने सपा सभासद पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप औरैया। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने सपा सभासद मोहम्मद राशिद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पंचमुखी मंदिर नारायनपुर में 12 बजे करीब अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान सपा नेता एवं सभासद मोहम्मद राशिद दो गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय चलकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाया। मुकेश कुशवाहा का आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वहां मौजूद कुछ अन्य सभासदों के साथ मोहम्मद राशिद ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं गाली गलौच दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। “सच्चाई के साथ खड़ा हूं, दबाव की राजनीति नहीं चलेगी” भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने कहा कि वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की राजनीति में डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन वह सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के औरैया में एक गरीब महिला को अचानक ₹1 लाख से ज़्यादा का बिजली बिल मिला है। मेहनत-मजदूरी कर गुजारा करने वाला उनका परिवार बिल सुधारवाने के लिए अजीतमल बिजली विभाग के चक्कर काट रहा है। सर्वर डाउन का बहाना बताकर उनकी सुनवाई नहीं हो रही, जिससे परेशान परिवार अब शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया में एक गरीब महिला को अचानक ₹1 लाख से ज़्यादा का बिजली बिल मिला है। मेहनत-मजदूरी कर गुजारा करने वाला उनका परिवार बिल सुधारवाने के लिए अजीतमल बिजली विभाग के चक्कर काट रहा है। सर्वर डाउन का बहाना बताकर उनकी सुनवाई नहीं हो रही, जिससे परेशान परिवार अब शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया के सदर बाजार होमगंज में व्यापारियों ने पूर्व सांसद पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की 88वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और 'व्यापारी एकता जिंदाबाद' के नारे गूंजे। जिलाध्यक्ष बबलू बाजपेई ने व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
    2
    औरैया के सदर बाजार होमगंज में व्यापारियों ने पूर्व सांसद पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की 88वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और 'व्यापारी एकता जिंदाबाद' के नारे गूंजे। जिलाध्यक्ष बबलू बाजपेई ने व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया जनपद के जुहीखा गाँव में नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। इससे दूरदराज के ग्रामीणों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने हाल ही में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
    1
    औरैया जनपद के जुहीखा गाँव में नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। इससे दूरदराज के ग्रामीणों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने हाल ही में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में ₹90 करोड़ की विकास योजनाओं और बजट पर चर्चा हुई। हालांकि, एजेंडा समय पर न मिलने के आरोप में कई सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह विवाद नियमानुसार बैठक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है।
    1
    औरैया नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में ₹90 करोड़ की विकास योजनाओं और बजट पर चर्चा हुई। हालांकि, एजेंडा समय पर न मिलने के आरोप में कई सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह विवाद नियमानुसार बैठक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया नगर पालिका परिषद के चौकीदार मुकेश कुमार ने अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकेश का कहना है कि छुट्टी मांगने पर अधिशासी अधिकारी ने उसे लात-घूसों से पीटा, जिससे उसके कान में चोट आई।
    1
    औरैया नगर पालिका परिषद के चौकीदार मुकेश कुमार ने अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकेश का कहना है कि छुट्टी मांगने पर अधिशासी अधिकारी ने उसे लात-घूसों से पीटा, जिससे उसके कान में चोट आई।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सलेमपुर बंबा मोड़ से राजपुर पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल समेत तमंचा व कारतूस बरामद अपराध नियंत्रण अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बंबा मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजीव दुबे उर्फ मोहित दुबे उर्फ संजीत दुबे निवासी ओम नगर थाना कोतवाली, औरैया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बरामद बाइक को कन्नौज से चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेचकर अपना खर्च चलाता था तथा तमंचा लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने करीब 4बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
    1
    सलेमपुर बंबा मोड़ से राजपुर पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल समेत तमंचा व कारतूस बरामद
अपराध नियंत्रण अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बंबा मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजीव दुबे उर्फ मोहित दुबे उर्फ संजीत दुबे निवासी ओम नगर थाना कोतवाली, औरैया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बरामद बाइक को कन्नौज से चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेचकर अपना खर्च चलाता था तथा तमंचा लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने करीब 4बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • *स्कूल से घर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, उदी स्थित निजी स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे थे दोनों छात्र, इटावा से भिंड की ओर जा रही डग्गामार बस ने मारी जोरदार टक्कर, घटना के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, हाईस्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं दोनों किशोर, इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र की है पूरी घटना...* l
    1
    *स्कूल से घर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, उदी स्थित निजी स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे थे दोनों छात्र, इटावा से भिंड की ओर जा रही डग्गामार बस ने मारी जोरदार टक्कर, घटना के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, हाईस्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं दोनों किशोर, इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र की है पूरी घटना...*
l
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तैनात एक कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में कांस्टेबल का दावा है कि सिपाहियों से ड्यूटी के नाम पर मासिक वसूली की जाती है जो ऊपर तक पहुँचती है। इस मामले में कांस्टेबल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तैनात एक कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में कांस्टेबल का दावा है कि सिपाहियों से ड्यूटी के नाम पर मासिक वसूली की जाती है जो ऊपर तक पहुँचती है। इस मामले में कांस्टेबल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना में एक चौकीदार ने अधिशासी अधिकारी पर छुट्टी मांगने पर लात-जूतों से पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया है और अब मामले की उच्च स्तरीय जांच का दबाव बढ़ गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना में एक चौकीदार ने अधिशासी अधिकारी पर छुट्टी मांगने पर लात-जूतों से पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया है और अब मामले की उच्च स्तरीय जांच का दबाव बढ़ गया है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.