logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सलेमपुर बंबा मोड़ से राजपुर पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल समेत तमंचा व कारतूस बरामद अपराध नियंत्रण अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बंबा मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजीव दुबे उर्फ मोहित दुबे उर्फ संजीत दुबे निवासी ओम नगर थाना कोतवाली, औरैया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बरामद बाइक को कन्नौज से चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेचकर अपना खर्च चलाता था तथा तमंचा लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने करीब 4बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

2 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी। शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका
अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका
डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी।
शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात में भोगनीपुर से राजपुर आते समय एक महिला के पर्स से ऑटो में कीमती सोने-चांदी के आभूषण गायब हो गए। ऑटो में बैठी अन्य दो महिलाओं ने उसे बातों में उलझाए रखा; राजपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    कानपुर देहात में भोगनीपुर से राजपुर आते समय एक महिला के पर्स से ऑटो में कीमती सोने-चांदी के आभूषण गायब हो गए। ऑटो में बैठी अन्य दो महिलाओं ने उसे बातों में उलझाए रखा; राजपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *इटावा के एक गांव में बड़ा हादसा, दोपहर 12 बजे भोगनीपुर नहर में नहाते समय 4 किशोरियां डूबीं, ग्रामीणों ने 3 किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाला, 15 वर्षीय उपासना नहर में लापता, तलाश जारी, गोताखोर और पुलिस टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी, खेत में कूड़ा डालने गई थीं चारों सहेलियां, नहर में तेज बहाव के कारण हुआ हादसा, पिता नरेश राजपूत ने दी घटना की जानकारी, लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव की घटना..*
    1
    *इटावा के एक गांव में बड़ा हादसा, दोपहर 12 बजे भोगनीपुर नहर में नहाते समय 4 किशोरियां डूबीं, ग्रामीणों ने 3 किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाला, 15 वर्षीय उपासना नहर में लापता, तलाश जारी, गोताखोर और पुलिस टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी, खेत में कूड़ा डालने गई थीं चारों सहेलियां, नहर में तेज बहाव के कारण हुआ हादसा, पिता नरेश राजपूत ने दी घटना की जानकारी, लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव की घटना..*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया में एक सभासद ने दूसरे सभासद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस से शिकायत की गई है। इस घटना ने स्थानीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
    1
    औरैया में एक सभासद ने दूसरे सभासद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस से शिकायत की गई है। इस घटना ने स्थानीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया में भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने सपा सभासद मोहम्मद राशिद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मुकेश कुशवाहा ने बताया कि उन पर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया जा रहा था, और इनकार करने पर उन्हें धमकाया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों में आक्रोश फैल गया है, और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
    1
    औरैया में भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने सपा सभासद मोहम्मद राशिद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मुकेश कुशवाहा ने बताया कि उन पर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया जा रहा था, और इनकार करने पर उन्हें धमकाया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों में आक्रोश फैल गया है, और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद लौटे नेता सुब्रत पाठक का उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें बंगाल में दी गई 18 सीटों में से भाजपा को 14 पर जीत दिलाने का श्रेय दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।
    1
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद लौटे नेता सुब्रत पाठक का उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें बंगाल में दी गई 18 सीटों में से भाजपा को 14 पर जीत दिलाने का श्रेय दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को सिकंदरा तहसीलदार ने किया रवाना, 9 मई को होगा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वावधान में 9 मई शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में तहसील परिसर सिकंदरा में तहसीलदार राकेश चन्द्रा ने शुक्रवार को करीब 11 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को पम्पलेट दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तहसीलदार राकेश चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विभागों में लंबित मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का सरल, सस्ता और शीघ्र समाधान कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, बैंक, बिजली, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, श्रम एवं अन्य प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को सिकंदरा तहसीलदार ने किया रवाना, 9 मई को होगा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वावधान में 9 मई शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में तहसील परिसर सिकंदरा में तहसीलदार राकेश चन्द्रा ने शुक्रवार को करीब 11 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को पम्पलेट दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान तहसीलदार राकेश चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विभागों में लंबित मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का सरल, सस्ता और शीघ्र समाधान कराने की अपील की।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, बैंक, बिजली, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, श्रम एवं अन्य प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी। शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका
डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी।
शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के इटावा में स्कूल से घर लौट रहे दो हाईस्कूल छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। डग्गामार बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दोनों छात्रों को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
    1
    उत्तर प्रदेश के इटावा में स्कूल से घर लौट रहे दो हाईस्कूल छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। डग्गामार बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दोनों छात्रों को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.