logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी। शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1 hr ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी। शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हवासपुर सीएचसी की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था, बूंद-बूंद पानी को तरसे मरीज और तीमारदार, महंगे दामों में बोतल खरीदने को हुए मजबूर संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित हवासपुर सीएचसी में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालत यह रही कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कई मरीज और उनके परिजन पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। मजबूरी में लोगों को चौराहे से महंगे दामों पर पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। सीएचसी पहुंचे लोगों ने बताया कि अस्पताल में लगे फ्रीजर में पानी उपलब्ध नहीं था, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ती दिखाई दी। वहीं, सीएचसी में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि फ्रीजर का स्टार्टर खराब हो गया है, जिसके चलते ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल पाइप लगाकर पानी भरवाने की व्यवस्था की जाएगी और जल्द ही स्टार्टर ठीक कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    1
    हवासपुर सीएचसी की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था, बूंद-बूंद पानी को तरसे मरीज और तीमारदार, महंगे दामों में बोतल खरीदने को हुए मजबूर
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित हवासपुर सीएचसी में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालत यह रही कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कई मरीज और उनके परिजन पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। मजबूरी में लोगों को चौराहे से महंगे दामों पर पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी।
सीएचसी पहुंचे लोगों ने बताया कि अस्पताल में लगे फ्रीजर में पानी उपलब्ध नहीं था, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ती दिखाई दी।
वहीं, सीएचसी में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि फ्रीजर का स्टार्टर खराब हो गया है, जिसके चलते ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल पाइप लगाकर पानी भरवाने की व्यवस्था की जाएगी और जल्द ही स्टार्टर ठीक कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी। शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका
अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका
डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी।
शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक किसान को पानी पिलाते समय उसकी भैंस ने सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुप्तांग में चोट लगने से किसान लहूलुहान हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
    1
    कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक किसान को पानी पिलाते समय उसकी भैंस ने सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुप्तांग में चोट लगने से किसान लहूलुहान हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में एक आवारा सांड अचानक सामने आने से दो ऑटो आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक ऑटो खड्ड में पलट गया, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया गया है।
    2
    कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में एक आवारा सांड अचानक सामने आने से दो ऑटो आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक ऑटो खड्ड में पलट गया, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया गया है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सिकंदरा में व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के ₹1091 बढ़े दामों का विरोध किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी कीमतें वापस लेने और जीएसटी घटाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
    4
    उत्तर प्रदेश के सिकंदरा में व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के ₹1091 बढ़े दामों का विरोध किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी कीमतें वापस लेने और जीएसटी घटाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • झींझक कंचौसी कैनाल रोड़ पर अनियंत्रित कार पलटी बाल बाल बचे चालक व अन्य
    1
    झींझक कंचौसी कैनाल रोड़ पर अनियंत्रित कार पलटी 
बाल बाल बचे चालक व अन्य
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • औरैया में एक सभासद ने लगाया दूसरे सभासद पर जान से मारने का आरोप, औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
    1
    औरैया में एक सभासद ने लगाया दूसरे सभासद पर जान से मारने का आरोप, औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को सिकंदरा तहसीलदार ने किया रवाना, 9 मई को होगा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वावधान में 9 मई शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में तहसील परिसर सिकंदरा में तहसीलदार राकेश चन्द्रा ने शुक्रवार को करीब 11 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को पम्पलेट दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तहसीलदार राकेश चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विभागों में लंबित मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का सरल, सस्ता और शीघ्र समाधान कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, बैंक, बिजली, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, श्रम एवं अन्य प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को सिकंदरा तहसीलदार ने किया रवाना, 9 मई को होगा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वावधान में 9 मई शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में तहसील परिसर सिकंदरा में तहसीलदार राकेश चन्द्रा ने शुक्रवार को करीब 11 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को पम्पलेट दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान तहसीलदार राकेश चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विभागों में लंबित मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का सरल, सस्ता और शीघ्र समाधान कराने की अपील की।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, बैंक, बिजली, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, श्रम एवं अन्य प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.