Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक किसान को पानी पिलाते समय उसकी भैंस ने सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुप्तांग में चोट लगने से किसान लहूलुहान हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक किसान को पानी पिलाते समय उसकी भैंस ने सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुप्तांग में चोट लगने से किसान लहूलुहान हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी। शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- कानपुर देहात में भोगनीपुर से राजपुर आते समय एक महिला के पर्स से ऑटो में कीमती सोने-चांदी के आभूषण गायब हो गए। ऑटो में बैठी अन्य दो महिलाओं ने उसे बातों में उलझाए रखा; राजपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में झींझक-कंचौसी मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसे सीएचसी झींझक पहुंचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।2
- *इटावा के एक गांव में बड़ा हादसा, दोपहर 12 बजे भोगनीपुर नहर में नहाते समय 4 किशोरियां डूबीं, ग्रामीणों ने 3 किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाला, 15 वर्षीय उपासना नहर में लापता, तलाश जारी, गोताखोर और पुलिस टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी, खेत में कूड़ा डालने गई थीं चारों सहेलियां, नहर में तेज बहाव के कारण हुआ हादसा, पिता नरेश राजपूत ने दी घटना की जानकारी, लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव की घटना..*1
- झींझक कंचौसी कैनाल रोड़ पर अनियंत्रित कार पलटी बाल बाल बचे चालक व अन्य1
- औरैया में एक सभासद ने लगाया दूसरे सभासद पर जान से मारने का आरोप, औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला1
- कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर बुधवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शंकरगंज निवासी अब्दुल कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरौर पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर अभियुक्त शिवम नायक को पकड़ लिया। उसे अब नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।1
- भाजपा सभासद ने सपा सभासद पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप औरैया। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने सपा सभासद मोहम्मद राशिद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पंचमुखी मंदिर नारायनपुर में 12 बजे करीब अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान सपा नेता एवं सभासद मोहम्मद राशिद दो गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय चलकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाया। मुकेश कुशवाहा का आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वहां मौजूद कुछ अन्य सभासदों के साथ मोहम्मद राशिद ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं गाली गलौच दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। “सच्चाई के साथ खड़ा हूं, दबाव की राजनीति नहीं चलेगी” भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने कहा कि वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की राजनीति में डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन वह सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1