Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर बुधवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शंकरगंज निवासी अब्दुल कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर बुधवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शंकरगंज निवासी अब्दुल कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सलेमपुर बंबा मोड़ से राजपुर पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल समेत तमंचा व कारतूस बरामद अपराध नियंत्रण अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बंबा मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजीव दुबे उर्फ मोहित दुबे उर्फ संजीत दुबे निवासी ओम नगर थाना कोतवाली, औरैया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बरामद बाइक को कन्नौज से चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेचकर अपना खर्च चलाता था तथा तमंचा लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने करीब 4बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।1
- अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका अहिरन गढ़ेवा गांव में सड़क किनारे खेत में मिला अधेड़ का शव, हादसे की आशंका डेरापुर तहसील क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र गुरुवार शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने खराब मौसम के चलते उनके खेत की झोपड़ी में रुक जाने की आशंका जताई थी। शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर छुन्ना पंडित के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसआई रमाशंकर पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने कान के पास हल्की चोट के निशान तथा पैरों पर खरोंच और मिट्टी लगी हुई मिली है। परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार भारद्वाज ने शुक्रवार करीब 2 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक किसान को पानी पिलाते समय उसकी भैंस ने सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुप्तांग में चोट लगने से किसान लहूलुहान हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।1
- कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में एक आवारा सांड अचानक सामने आने से दो ऑटो आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक ऑटो खड्ड में पलट गया, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया गया है।2
- औरैया में भीषण अग्निकांड: कई दुकानें और मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान औरैया में भीषण अग्निकांड: कई दुकानें और मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड, भगवतीगंज में बीती रात भीषण आग लगने से कई दुकानें और मकान जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान खाक हो गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने दुकानों से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग तेजी से फैलती चली गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित दुकानदारों में हक नवाज, गोविंद कुमार और मदन सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल हैं। गोविंद Kumar ने बताया कि उनकी ‘सेज़ल आर्टिफिशियल एंड जनरल स्टोर’ पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिसमें रखा लगभग 5 से 6 लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। वहीं हक नवाज ने भी करीब 5 लाख रुपये के नुकसान की बात कही। आग की चपेट में आने से मदन सिंह कुशवाहा के मकान को भी भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों का कोई बीमा नहीं था, जिससे अब उनके सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। वीडियो साभार: कार्तिकेय सोनी, भारत संविधान न्यूज़ 244
- *दौड़ती सूबेदारगंज एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग, आग लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में मचा अफरा-तफरी, रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर रोकी गई ट्रेन, 3 एक्सप्रेस ट्रेनें लूप लाइन से निकाली गई, सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में मचा हड़कम्प, करीब 45 मिनट तक मेन लाइन पर रुकी रही ट्रेन, जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर किया गया रवाना, इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन की पूरी घटना..*1
- भाजपा सभासद ने सपा सभासद पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप भाजपा सभासद ने सपा सभासद पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप औरैया। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने सपा सभासद मोहम्मद राशिद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पंचमुखी मंदिर नारायनपुर में 12 बजे करीब अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान सपा नेता एवं सभासद मोहम्मद राशिद दो गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय चलकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाया। मुकेश कुशवाहा का आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वहां मौजूद कुछ अन्य सभासदों के साथ मोहम्मद राशिद ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं गाली गलौच दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। “सच्चाई के साथ खड़ा हूं, दबाव की राजनीति नहीं चलेगी” भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने कहा कि वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की राजनीति में डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन वह सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- हवासपुर सीएचसी की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था, बूंद-बूंद पानी को तरसे मरीज और तीमारदार, महंगे दामों में बोतल खरीदने को हुए मजबूर संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित हवासपुर सीएचसी में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालत यह रही कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कई मरीज और उनके परिजन पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। मजबूरी में लोगों को चौराहे से महंगे दामों पर पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। सीएचसी पहुंचे लोगों ने बताया कि अस्पताल में लगे फ्रीजर में पानी उपलब्ध नहीं था, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ती दिखाई दी। वहीं, सीएचसी में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि फ्रीजर का स्टार्टर खराब हो गया है, जिसके चलते ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल पाइप लगाकर पानी भरवाने की व्यवस्था की जाएगी और जल्द ही स्टार्टर ठीक कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।1