Shuru
Apke Nagar Ki App…
*दौड़ती सूबेदारगंज एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग, आग लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में मचा अफरा-तफरी, रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर रोकी गई ट्रेन, 3 एक्सप्रेस ट्रेनें लूप लाइन से निकाली गई, सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में मचा हड़कम्प, करीब 45 मिनट तक मेन लाइन पर रुकी रही ट्रेन, जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर किया गया रवाना, इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन की पूरी घटना..*
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
*दौड़ती सूबेदारगंज एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग, आग लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में मचा अफरा-तफरी, रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर रोकी गई ट्रेन, 3 एक्सप्रेस ट्रेनें लूप लाइन से निकाली गई, सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में मचा हड़कम्प, करीब 45 मिनट तक मेन लाइन पर रुकी रही ट्रेन, जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर किया गया रवाना, इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन की पूरी घटना..*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया में भीषण अग्निकांड: कई दुकानें और मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान औरैया में भीषण अग्निकांड: कई दुकानें और मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड, भगवतीगंज में बीती रात भीषण आग लगने से कई दुकानें और मकान जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान खाक हो गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने दुकानों से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग तेजी से फैलती चली गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित दुकानदारों में हक नवाज, गोविंद कुमार और मदन सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल हैं। गोविंद Kumar ने बताया कि उनकी ‘सेज़ल आर्टिफिशियल एंड जनरल स्टोर’ पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिसमें रखा लगभग 5 से 6 लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। वहीं हक नवाज ने भी करीब 5 लाख रुपये के नुकसान की बात कही। आग की चपेट में आने से मदन सिंह कुशवाहा के मकान को भी भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों का कोई बीमा नहीं था, जिससे अब उनके सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। वीडियो साभार: कार्तिकेय सोनी, भारत संविधान न्यूज़ 244
- *दौड़ती सूबेदारगंज एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग, आग लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में मचा अफरा-तफरी, रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर रोकी गई ट्रेन, 3 एक्सप्रेस ट्रेनें लूप लाइन से निकाली गई, सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में मचा हड़कम्प, करीब 45 मिनट तक मेन लाइन पर रुकी रही ट्रेन, जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर किया गया रवाना, इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन की पूरी घटना..*1
- भाजपा सभासद ने सपा सभासद पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप भाजपा सभासद ने सपा सभासद पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप औरैया। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने सपा सभासद मोहम्मद राशिद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पंचमुखी मंदिर नारायनपुर में 12 बजे करीब अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान सपा नेता एवं सभासद मोहम्मद राशिद दो गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय चलकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाया। मुकेश कुशवाहा का आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वहां मौजूद कुछ अन्य सभासदों के साथ मोहम्मद राशिद ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं गाली गलौच दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। “सच्चाई के साथ खड़ा हूं, दबाव की राजनीति नहीं चलेगी” भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने कहा कि वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की राजनीति में डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन वह सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- औरैया में एक सभासद ने लगाया दूसरे सभासद पर जान से मारने का आरोप, औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला1
- भाजपा सभासद ने सपा सभासद पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप औरैया। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने सपा सभासद मोहम्मद राशिद पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पंचमुखी मंदिर नारायनपुर में 12 बजे करीब अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान सपा नेता एवं सभासद मोहम्मद राशिद दो गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय चलकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाया। मुकेश कुशवाहा का आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वहां मौजूद कुछ अन्य सभासदों के साथ मोहम्मद राशिद ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं गाली गलौच दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। “सच्चाई के साथ खड़ा हूं, दबाव की राजनीति नहीं चलेगी” भाजपा सभासद मुकेश कुशवाहा ने कहा कि वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की राजनीति में डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन वह सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- बंगाल जीत के बाद कन्नौज पहुंचे सुब्रत पाठक का भव्य स्वागत बंगाल जीत के बाद कन्नौज पहुंचे सुब्रत पाठक का भव्य स्वागत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कन्नौज लौटे पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री अपने समर्थकों के साथ कन्नौज पहुंचे और सुब्रत पाठक को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेता अन्नू त्रिवेदी, दरोगा यादव, अंकुर दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और जमकर नारेबाजी की। अजय अग्निहोत्री ने कहा कि सुब्रत पाठक को पश्चिम बंगाल की डेढ़ दर्जन विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी, जिनमें भाजपा ने 14 सीटों पर विजय हासिल की। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। अजय अग्निहोत्री ने कहा कि सुब्रत पाठक युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन से कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।1
- औरैया के दिवियापुर में देर रात एक दो मंजिला भवन में भीषण आग लग गई। एक ही रास्ता होने से बचाव कार्य मुश्किल था, पर फायर टीम ने पड़ोसी की छत से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बहादुरी से कोई जनहानि नहीं हुई और तीन दुकानें सुरक्षित बच गईं।4
- *इटावा के एक गांव में बड़ा हादसा, दोपहर 12 बजे भोगनीपुर नहर में नहाते समय 4 किशोरियां डूबीं, ग्रामीणों ने 3 किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाला, 15 वर्षीय उपासना नहर में लापता, तलाश जारी, गोताखोर और पुलिस टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी, खेत में कूड़ा डालने गई थीं चारों सहेलियां, नहर में तेज बहाव के कारण हुआ हादसा, पिता नरेश राजपूत ने दी घटना की जानकारी, लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव की घटना..*1