दो दिन बाद खदान से निकला प्रकाश अहीर का शव : 50 लाख और नौकरी की मांग पर परिजनों का धरना, क्षेत्र में शोक की लहर। रामगंजमंडी क्षेत्र के कुंभकोट स्थित खदान में सोमवार शाम ट्रैक्टर निकालने के लिए पानी में उतरे युवक प्रकाश अहीर के डूबने के बाद करीब दो दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार को उसका शव बरामद कर लिया गया। मंगलवार को कोटा से पहुंची रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक खदान में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद बुधवार को कोटा नगर निगम की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची और महज 15 मिनट की मशक्कत में खदान के गहरे पानी से प्रकाश अहीर का शव बाहर निकाल लिया। शव मिलने की सूचना से मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। शव बरामद होने के बाद परिजन उसे लेकर खदान के ऊपर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने प्रशासन से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और मृतक के बच्चे को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से उचित आश्वासन नहीं दिया गया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है तथा परिजनों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।
दो दिन बाद खदान से निकला प्रकाश अहीर का शव : 50 लाख और नौकरी की मांग पर परिजनों का धरना, क्षेत्र में शोक की लहर। रामगंजमंडी क्षेत्र के कुंभकोट स्थित खदान में सोमवार शाम ट्रैक्टर निकालने के लिए पानी में उतरे युवक प्रकाश अहीर के डूबने के बाद करीब दो दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद
बुधवार को उसका शव बरामद कर लिया गया। मंगलवार को कोटा से पहुंची रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक खदान में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद बुधवार को कोटा नगर निगम की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची और महज 15 मिनट की मशक्कत में खदान के गहरे पानी से प्रकाश
अहीर का शव बाहर निकाल लिया। शव मिलने की सूचना से मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। शव बरामद होने के बाद परिजन उसे लेकर खदान के ऊपर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने प्रशासन से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और मृतक के बच्चे को नौकरी देने की मांग को लेकर
धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से उचित आश्वासन नहीं दिया गया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है तथा परिजनों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।
- मुकन्दरा टनल में बारिश का पानी भरने से, वाहनों को डायवर्ट दरा नाल में लगा ज़ाम रेंक रेंक चलें वाहन मुकन्दरा टनल में पानी भरने से टनल से वाहनों कों डायवर्ट कर वापस एन एच 52 से निकाला,लगा 8 किमी लंबा जाम रेंक रेंक चलें वाहन कोटा जिले से निकलकर रहें, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वें पर मुकन्दरा वन क्षेत्र में बनी 4.9 किलोमीटर लम्बी 1100 करोड़ रुपए कि टनल में 3 फीट तक पानी भर गया, जिसके चलते बुधवार को टनल में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। सिर्फ भारी वाहन निकाले गए। इससे पूरा ट्रैफिक एन एच 52 दरा अभ्यारण क्षेत्र से डायवर्ट कर दिया गया। जिसके चलते एन एच-52 पर एक बार फिर जाम लग गया।आलम यह रहा कि दरा वन क्षेत्र में वाहनों की क़रीब 8 किलोमीटर लंबी वाहनों कि कतारें लग गई। जाम सुबह 11 बजे से रात तक चला। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहें जिसके कारण हजारों यात्रियों वाहन चालक घंटों तक भूखे प्यासे ज़ाम में फंसे रहें। वन क्षेत्र में एक एंबुलेंस भी जाम में घंटों तक फंसी रहीं।कारण मुकन्दरा टनल में वाहनों कि नो एंट्री के बाद छोटे वाहनों कों रास्ते भटवाड़ा और मोड़क एनएच-52 के रास्ते से निकाला गया । इसलिए इन जगहों पर जाम के हालात बन। इसी बीच दोपहर बाद तेज बारिश से स्थिति और बिगड़ गई और जाम में फंसे यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई।4
- भैंसरोड़गढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन। 13 अगस्त को निकाली जाएगी हर घर तिरंगा रैली। भैंसरोड़गढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर बुधवार, 12 अगस्त को भैंसरोड़गढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में तिरंगे की शान में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भैंसरोड़गढ़ में भी सभी समुदायों के महिला-पुरुष, ग्रामीण, विभिन्न धर्म एवं सामाजिक संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे पंचायत समिति मुख्यालय चौराहा, भैंसरोड़गढ़ से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मंडल संयोजक नरेंद्र सिंह राठौड़, सह संयोजक भगवान सिंह गौड़, दिलीप वैष्णव श्रीपुरा, मंडल महामंत्री उमेश, जिला महिला सदस्य शिला शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि दैराश्री, भाजपा सदस्य मुरली दैराश्री, युवा नेता रविप्रताप गौड़, माथुर साहब, आदित्य सिंह, फारुख भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि राष्ट्रहित और तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।1
- दो दिन बाद खदान से निकला प्रकाश अहीर का शव : 50 लाख और नौकरी की मांग पर परिजनों का धरना, क्षेत्र में शोक की लहर। रामगंजमंडी क्षेत्र के कुंभकोट स्थित खदान में सोमवार शाम ट्रैक्टर निकालने के लिए पानी में उतरे युवक प्रकाश अहीर के डूबने के बाद करीब दो दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार को उसका शव बरामद कर लिया गया। मंगलवार को कोटा से पहुंची रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक खदान में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद बुधवार को कोटा नगर निगम की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची और महज 15 मिनट की मशक्कत में खदान के गहरे पानी से प्रकाश अहीर का शव बाहर निकाल लिया। शव मिलने की सूचना से मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। शव बरामद होने के बाद परिजन उसे लेकर खदान के ऊपर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने प्रशासन से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और मृतक के बच्चे को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से उचित आश्वासन नहीं दिया गया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है तथा परिजनों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।4