logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खखरेरू पुलिस मुठभेड़ में 17 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी सोहेल उर्फ गुड्डू घायल खखरेरू पुलिस मुठभेड़ में 17 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी सोहेल उर्फ गुड्डू घायल पैर में गोली लगने के बाद पशु चोरी का वांछित बदमाश गिरफ्तार फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, लंबे समय से फरार आरोपी दबोचा गया खखरेरू थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली 17 केसों में वांछित सोहेल उर्फ गुड्डू पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस एक्शन में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी की तैयारी पशु चोरी गैंग पर शिकंजा, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल पकड़ा गया

4 hrs ago
user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

खखरेरू पुलिस मुठभेड़ में 17 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी सोहेल उर्फ गुड्डू घायल खखरेरू पुलिस मुठभेड़ में 17 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी सोहेल उर्फ गुड्डू घायल पैर में गोली लगने के बाद पशु चोरी का वांछित बदमाश गिरफ्तार फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, लंबे समय से फरार आरोपी दबोचा गया खखरेरू थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली 17 केसों में वांछित सोहेल उर्फ गुड्डू पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस एक्शन में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी की तैयारी पशु चोरी गैंग पर शिकंजा, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल पकड़ा गया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का हंगामा, गुस्साई महिलाओं ने ठेके से बाहर फेंकीं शराब की पेटियां, बीच गाँव में स्थित है देशी शराब का ठेका, ठेका कर्मी और महिलाओं के बीच हाथापाई का विडियो भी वायरल, महिलाओं का आरोप शाम होते ही लगता है शराबियों का जमावड़ा, गाली-गलौज और अभद्रता से गांव का माहौल हो रहा खराब, ठेका कर्मचारी पर गाँव के व्यक्ति के साथ मारपीट का भी आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने काबू में किये हालात, भरथना थाना क्षेत्र के समसपुर गांव का है पूरा मामला...*
    1
    *ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का हंगामा, गुस्साई महिलाओं ने ठेके से बाहर फेंकीं शराब की पेटियां, बीच गाँव में स्थित है देशी शराब का ठेका, ठेका कर्मी और महिलाओं के बीच हाथापाई का विडियो भी वायरल, महिलाओं का आरोप शाम होते ही लगता है शराबियों का जमावड़ा, गाली-गलौज और अभद्रता से गांव का माहौल हो रहा खराब, ठेका कर्मचारी पर गाँव के व्यक्ति के साथ मारपीट का भी आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने काबू में किये हालात, भरथना थाना क्षेत्र के समसपुर गांव का है पूरा मामला...*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • वाराणसी में एक मामूली घटना के चलते मनीष सिंह नाम के एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई, मृतक परिवार के परिजनों में पत्नी सहित तीन मासूम बच्चे है, इसके अन्य कोई नहीं
    1
    वाराणसी में एक मामूली घटना के चलते मनीष सिंह नाम के एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई,
मृतक परिवार के परिजनों में पत्नी सहित तीन मासूम बच्चे है, इसके अन्य कोई नहीं
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बुधवार की शाम शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त निकाली गई। इस गश्त में चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी शामिल रहे। गश्त की शुरुआत कोतवाली परिसर से की गई जहां से पुलिस टीम शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होते हुए गुजरी। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आम जनता से संवाद भी स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान सुभाष चौराहे पर विशेष रूप से वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर आवश्यक पूछताछ की जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की पैदल गश्त का उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण रखना और जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के पैदल गश्त कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
    1
    बुधवार की शाम शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त निकाली गई। इस गश्त में चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी शामिल रहे। गश्त की शुरुआत कोतवाली परिसर से की गई जहां से पुलिस टीम शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होते हुए गुजरी।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आम जनता से संवाद भी स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान सुभाष चौराहे पर विशेष रूप से वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर आवश्यक पूछताछ की जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की पैदल गश्त का उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण रखना और जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के पैदल गश्त कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में नारी बंदन अधिनियम के तहत भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला। औरैया के मुरादगंज कस्वा में भाजपाइयों ने बुधवार को विधायक सदर गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में महिला जागृति रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विपक्ष का पुतला दहन किया गया। इस समय पूरे में देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला जागृति रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी के चलते बुधवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में कस्बा के फफूंद रोड स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज से रैली की शुरुआत की गई। जो कस्बा के मुख्य चौराहे पर विपक्ष का पुतला फूंक कर समाप्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर , शिवम दीक्षित , नवीन सेंगर प्रभाकर सेंगर एबीवीपी जिला संयोजक कार्यक्रम संयोजक सुशीला शुक्ला , हेमलता नागर , सुलेखा कठेरिया , कमलेश कुमारी आदि कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में नारी बंदन अधिनियम के तहत भाजपाइयों  ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला। औरैया के मुरादगंज कस्वा में भाजपाइयों ने बुधवार को विधायक सदर गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में महिला जागृति रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विपक्ष का पुतला दहन किया गया। 
इस समय पूरे में देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला जागृति रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी के चलते बुधवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में कस्बा के फफूंद रोड स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज से रैली की शुरुआत की गई। जो कस्बा के मुख्य चौराहे पर विपक्ष का पुतला फूंक कर समाप्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर , शिवम दीक्षित , नवीन सेंगर 
प्रभाकर सेंगर एबीवीपी जिला संयोजक कार्यक्रम संयोजक सुशीला शुक्ला , हेमलता नागर , सुलेखा कठेरिया , कमलेश कुमारी आदि कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महिला आरक्षण पर सिकंदरा नगर पंचायत का निंदा प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता आदर्श नगर पंचायत सिकंदरा में गुरुवार को करीब 1:30 बजे आयोजित बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस कानून में बाधा डालने के प्रयास महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को रोकने का प्रयास लोकतंत्र और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एकजुटता दिखाई तथा नगर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा हस्तलिखित समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
    1
    महिला आरक्षण पर सिकंदरा नगर पंचायत का निंदा प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता
आदर्श नगर पंचायत सिकंदरा में गुरुवार को करीब 1:30 बजे आयोजित बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
बैठक में कहा गया कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस कानून में बाधा डालने के प्रयास महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को रोकने का प्रयास लोकतंत्र और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एकजुटता दिखाई तथा नगर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा हस्तलिखित समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 7-8 महीनों से पानी संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घसमऊ में पिछले 7 से 8 महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी की टंकी तो बनी हुई है, लेकिन उससे जल आपूर्ति नहीं हो रही है। मजबूरन लोगों को दूर-दराज के हैंडपंप और नलों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या से परेशान ग्रामवासियों और ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आसपास के गांवों के लोग एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    3
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
7-8 महीनों से पानी संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी
कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घसमऊ में पिछले 7 से 8 महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी की टंकी तो बनी हुई है, लेकिन उससे जल आपूर्ति नहीं हो रही है। मजबूरन लोगों को दूर-दराज के हैंडपंप और नलों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या से परेशान ग्रामवासियों और ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आसपास के गांवों के लोग एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, स्नैचिंग और चोरी का आरोपी गिरफ्तार साहिबाबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हिंडन पुल स्नैचिंग केस का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी दबोचा लिंक रोड से चोरी बाइक और मोबाइल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
    1
    गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, स्नैचिंग और चोरी का आरोपी गिरफ्तार
साहिबाबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद
हिंडन पुल स्नैचिंग केस का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी दबोचा
लिंक रोड से चोरी बाइक और मोबाइल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज हरदोई के मल्लावा में नवीन गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर रायबरेली के ऊँचाहार क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लाइव प्रसारण दिखाया गया।जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान,ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय और प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया,जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।इस दौरान गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।करीब 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों और 519 गांवों से होकर गुजरेगा।मेरठ,बुलंदशहर,हापुड़, अमरोहा,संभल,बदायूं,शाहजहांपुर, हरदोई,उन्नाव,रायबरेली,प्रतापगढ़ और प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच आवागमन को आसान बनाएगा।छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे से रायबरेली में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र कवर होगा,जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक्सप्रेसवे शुरू होने से व्यापार,उद्योग,रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे,साथ ही यात्रा समय में भी काफी कमी आएगी।कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इसे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया।उद्घाटन के बाद रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश सरकार के 1 ट्रिलियन इकोनामी में इसका बड़ा योगदान रहेगा।इस गंगा एक्सप्रेसवे से रोजगार के नए अवसर बनेंगे और साथ ही विकास की नई कहानी भी लिखी जाएगी।ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि इस गंगा एक्सप्रेसवे से उनकी विधानसभा में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहा है जो प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज हरदोई के मल्लावा में नवीन गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर रायबरेली के ऊँचाहार क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लाइव प्रसारण दिखाया गया।जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान,ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय और प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया,जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।इस दौरान गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।करीब 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों और 519 गांवों से होकर गुजरेगा।मेरठ,बुलंदशहर,हापुड़,
अमरोहा,संभल,बदायूं,शाहजहांपुर,
हरदोई,उन्नाव,रायबरेली,प्रतापगढ़ और प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच आवागमन को आसान बनाएगा।छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे से रायबरेली में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र कवर होगा,जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक्सप्रेसवे शुरू होने से व्यापार,उद्योग,रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे,साथ ही यात्रा समय में भी काफी कमी आएगी।कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इसे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया।उद्घाटन के बाद रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश सरकार के 1 ट्रिलियन इकोनामी में इसका बड़ा योगदान रहेगा।इस गंगा एक्सप्रेसवे से रोजगार के नए अवसर बनेंगे और साथ ही विकास की नई कहानी भी लिखी जाएगी।ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि इस गंगा एक्सप्रेसवे से उनकी विधानसभा में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहा है जो प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रवीण तोगड़िया कार्यक्रम में पहुंचे सनातनियों ने किया भव्य स्वागत। औरैया जिले की अजीतमल तहसील क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। वह ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय के आवास पर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और सनातन धर्म से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही अशोक चक, स्वदेश प्रकाश पोरवाल, अवनीश दुबे, यसवीर शिकरवार, आशाराम राजपूत, रामानुग्रह सिंह सेंगर, राजऋषि दुबे और लवकुश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देशभर में हनुमान चालीसा के कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने और वंचित वर्गों की सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समाज में एकजुटता और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बाबरपुर का नाम बदलने का मुद्दा भी उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि नाम का सुझाव स्थानीय जनता द्वारा दिया जाएगा और उसी के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करने की बात कही। पूरा कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली और आयोजन सफल रहा।
    1
    प्रवीण तोगड़िया कार्यक्रम में पहुंचे सनातनियों ने किया भव्य स्वागत। औरैया जिले की अजीतमल तहसील क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। वह ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय के आवास पर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और सनातन धर्म से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही अशोक चक, स्वदेश प्रकाश पोरवाल, अवनीश दुबे, यसवीर शिकरवार, आशाराम राजपूत, रामानुग्रह सिंह सेंगर, राजऋषि दुबे और लवकुश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
अपने संबोधन में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देशभर में हनुमान चालीसा के कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने और वंचित वर्गों की सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समाज में एकजुटता और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बाबरपुर का नाम बदलने का मुद्दा भी उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि नाम का सुझाव स्थानीय जनता द्वारा दिया जाएगा और उसी के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करने की बात कही।
पूरा कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली और आयोजन सफल रहा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.