अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में जिलेभर में उमड़ा उत्साह , 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग 139 नवचयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र *सवाई माधोपुर, 16 अगस्त।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जिले में राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित अटल गौरव स्मृति कार्यक्रमों में 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर में किया गया। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी हरज्ञान मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। *‘जल अर्पण’ से जल जीवन मिशन को मिली गति* कार्यक्रम के तहत ‘जल अर्पण’ के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण जल योजनाएं आमजन को समर्पित की गईं। राज्य स्तर पर 2,500 गांवों की 1,212 पूर्ण जल योजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले में भी 65 से अधिक गांवों की पूर्ण जल योजनाओं का जल अर्पण किया गया। इससे संबंधित गांवों में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने सभी उपस्थित जनों को जल के कुशलतम उपयोग की शपथ दिलाई। *139 युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति-पत्र* रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 139 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें चिकित्सा विभाग के 66, माध्यमिक शिक्षा के 45, राजस्व के 7, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 6, कॉलेज शिक्षा के 5, आयुर्वेद के 4, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 2 तथा कृषि, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सांख्यिकी एवं जल संसाधन विभाग के 1-1 नवचयनित युवा शामिल हैं। नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता चन्द्रमोहन शर्मा एवं वरिष्ठ अध्यापिका मीना शर्मा ने किया। फोटो कैप्शन : राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर में अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव के लाइव प्रसारण में उपस्थित अधिकारी एवं आमजन। ---000---
अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में जिलेभर में उमड़ा उत्साह , 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग 139 नवचयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र *सवाई माधोपुर, 16 अगस्त।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जिले में राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित अटल गौरव स्मृति कार्यक्रमों में 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर में किया गया। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी हरज्ञान मीणा सहित
जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। *‘जल अर्पण’ से जल जीवन मिशन को मिली गति* कार्यक्रम के तहत ‘जल अर्पण’ के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण जल योजनाएं आमजन को समर्पित की गईं। राज्य स्तर पर 2,500 गांवों की 1,212 पूर्ण जल योजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले में भी 65 से अधिक गांवों की पूर्ण जल योजनाओं का जल अर्पण किया गया। इससे संबंधित गांवों में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने सभी उपस्थित जनों को जल के कुशलतम उपयोग की शपथ दिलाई। *139 युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति-पत्र* रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 139 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें चिकित्सा विभाग के 66, माध्यमिक
शिक्षा के 45, राजस्व के 7, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 6, कॉलेज शिक्षा के 5, आयुर्वेद के 4, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 2 तथा कृषि, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सांख्यिकी एवं जल संसाधन विभाग के 1-1 नवचयनित युवा शामिल हैं। नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता चन्द्रमोहन शर्मा एवं वरिष्ठ अध्यापिका मीना शर्मा ने किया। फोटो कैप्शन : राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर में अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव के लाइव प्रसारण में उपस्थित अधिकारी एवं आमजन। ---000---
- गंगापुर सिटी के चुली गेट 2 स्कूल के सामने शिव मंदिर में जल अभिषेक अभिषेक गंगापुर सिटी आज शिव मंदिर चुलिगेट पर पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पुजा अर्चना कर जल अभिषेक किया गया उस के बाद प्रसादी पायी जिस में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के जिला अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी एवं कई सामाजिक ओर गणमान्य लोगों ने भाग लिया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी का माला एवं साफा पहनाकर स्वगत सतकार किया गया1
- यातायात, नशे और चोरी सहित शहर की समस्याओं पर मंथन, एसपी जेष्ठ मित्रेयी ने सुनी आमजन की बात सदर थाने में एसपी ने ली सुरक्षा सखी, पुलिस मित्रेयी और सीएलजी सदस्यो की बैठक गंगापुर सिटी। शहर की कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सदर थाना गंगापुर सिटी में जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी एवं आमजन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित लोगों ने खुलकर अपने सुझाव और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। एसपी ने पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र और सीएलजी सदस्य पुलिस एवं आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। इनके सहयोग से अपराध की रोकथाम, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव, प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर लगने वाले जाम, बढ़ते नशे के कारोबार, चोरी की घटनाओं तथा शहर में टेंपो के अव्यवस्थित संचालन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। साथ ही टेंपो के संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था एवं रूट तय किए जाने से भी यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है। नशे और चोरी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग बैठक में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भी चिंता जताई गई। उपस्थित सदस्यों ने पुलिस से नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त एवं लगातार कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने कहा कि नशे के कारण युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है, ऐसे में नशे की बिक्री एवं सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना जरूरी है। इसी प्रकार शहर में चोरी की घटनाओं को लेकर भी लोगों ने पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। आमजन ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का सुझाव दिया, ताकि चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। किरायेदारों के पुलिस सत्यापन पर जोर बैठक में मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं करवाने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि शहर में बाहर से आकर रहने वाले किरायेदारों एवं अन्य लोगों का समय पर पुलिस सत्यापन कराया जाना चाहिए। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध की रोकथाम में पुलिस को मदद मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट विभाग और व्यापारियों के साथ होगी बड़ी बैठक पुलिस अधीक्षक जेष्ठ मैत्रेयी ने बैठक में उठाए गए सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस के साथ-साथ संबंधित विभागों, ट्रांसपोर्ट मालिकों एवं व्यापारियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ट्रांसपोर्ट विभाग एवं ट्रांसपोर्ट मालिकों के साथ व्यापारियों, सीएलजी सदस्यों और पुलिस की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शहर की प्रमुख यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आमजन और विभिन्न संगठनों से प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के कारोबार, चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी सहित आमजन मौजूद रहे और उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं को लेकर अपने-अपने सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। बैठक में एसपी के अलावा पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली थाना प्रभारी करण सिंह, उदेई मोड थानाधिकारी मदरुप सिंह गुर्जर, सदर थानाधिकारी सुशीला मीणा, सीएलजी सदस्य हाजी जमील खां, अरविन्द गोयल, भानु पारीक, राजकुमारी जांगिड, अंजु जाटव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।2
- गंगापुर सिटी में स्वर्ण समाज की महापंचायत रविवार को भगवती पैलेस में की आयोजित ईडब्ल्यूएस वर्ग में आरक्षण की उपेक्षा एवं यूजीसी काले कानून के विरोध में लिया निर्णय1
- "स्कूलों में मीडिया की नो-एंट्री पर बवाल: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गरमाया बयान, कहा— 'गलत फैलाया जा रहा है "स्कूलों में मीडिया की नो-एंट्री पर बवाल: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गरमाया बयान, कहा— 'गलत फैलाया जा रहा है रायता!'” कोटा | विशेष संवाददाता सरकारी स्कूलों की दहलीज पर मीडिया के कैमरों को लेकर राजस्थान के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल आ गया है! माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के हालिया फरमान के बाद मचे हाहाकार पर आखिरकार प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चुप्पी तोड़ते हुए विरोधियों और अफवाहबाजों पर करारा पलटवार किया है। मंत्री जी ने सीधे शब्दों में ताल ठोकते हुए साफ कर दिया कि "स्कूलों में मीडिया पर कोई पाबंदी नहीं है, बस इस पूरे आदेश का बतंगड़ बना दिया गया है!" 💥 "छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!" कैमरे के सामने कड़े तेवर दिखाते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि: "स्कूल कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है कि कभी भी कोई भी बिना पूछे घुस जाए! मासूम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और निजता की जिम्मेदारी सरकार और शिक्षकों की है। अगर किसी को बाइट या फोटो लेनी है, तो पहले अभिभावकों या स्कूल प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी।" 🔥 खबर की बड़ी बातें: अफवाहों पर लगाम: मंत्री का दावा— आदेश को गलत ढंग से पेश कर सनसनी फैलाने की हो रही थी कोशिश। निजता पर पहरा: नाबालिग छात्र-छात्राओं की तस्वीरें खींचने और जबरन बाइट लेने की मनमानी पर लगेगा कड़ा ब्रेक। पीटीएम (PTM) का हवाला: मंत्री बोले— स्कूलों में कुछ भी छिपा नहीं है, हर महीने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में सब दूध का दूध और पानी का पानी रहता है। अब देखना यह होगा कि मंत्री जी की इस सख्त सफाई के बाद मचे इस सियासी और प्रशासनिक घमासान पर विराम लगता है या यह आग और भड़कती है!1
- कोठी वाले बालाजी महाराज के दरबार में आज रात्रि खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या आज रात्रि कोठी वाले बालाजी महाराज के पावन दरबार में खाटू श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में श्याम बाबा के मधुर भजनों की रसधारा बहेगी और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर बाबा श्याम के जयकारे लगाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।1
- 🔴 🔥 ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಭುಗಿಲೆದ್ದ ಕಾವೇರಿ ಕಿಚ್ಚು: ಟೈರ್ಗೆ ಬೆಂಕಿ ಹಚ್ಚಲು ಯತ್ನ, ಪೊಲೀಸರು-ಬಿಜೆಪಿ ಕಾರ್ಯಕರ್ತರ ನಡುವೆ ಹೈಡ್ರಾಮಾ! #CauveryIssue #Mandya #CauveryProtest #BJPProtest #SaveCauvery #HighDrama #CWMA #SupremeCourt1
- गंगापुर सिटी में जांगिड़ समाज द्वारा आयोजित लहरिया महोत्सव को लेकर नगर परिषद सभापति का क्या कहना है1
- Chhattisgarh: सामने से आ रही Train के सामने 2 युवकों के सामने का ढुक्कसी ब्रेक, फिर... → Loco Pilot को लगाने पड़े Emergency Break, फिर जो हुआ.. Chhattisgarh: सामने से आ रही Train के सामने 2 युवकों के सामने का ढुक्कसी ब्रेक, फिर... → Loco Pilot को लगाने पड़े Emergency Break, फिर जो हुआ..1