Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में जांगिड़ समाज द्वारा आयोजित लहरिया महोत्सव को लेकर नगर परिषद सभापति का क्या कहना है
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी में जांगिड़ समाज द्वारा आयोजित लहरिया महोत्सव को लेकर नगर परिषद सभापति का क्या कहना है
More news from राजस्थान and nearby areas
- अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में जिलेभर में उमड़ा उत्साह , 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग 139 नवचयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र *सवाई माधोपुर, 16 अगस्त।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जिले में राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित अटल गौरव स्मृति कार्यक्रमों में 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर में किया गया। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी हरज्ञान मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। *‘जल अर्पण’ से जल जीवन मिशन को मिली गति* कार्यक्रम के तहत ‘जल अर्पण’ के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण जल योजनाएं आमजन को समर्पित की गईं। राज्य स्तर पर 2,500 गांवों की 1,212 पूर्ण जल योजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले में भी 65 से अधिक गांवों की पूर्ण जल योजनाओं का जल अर्पण किया गया। इससे संबंधित गांवों में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने सभी उपस्थित जनों को जल के कुशलतम उपयोग की शपथ दिलाई। *139 युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति-पत्र* रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 139 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें चिकित्सा विभाग के 66, माध्यमिक शिक्षा के 45, राजस्व के 7, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 6, कॉलेज शिक्षा के 5, आयुर्वेद के 4, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 2 तथा कृषि, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सांख्यिकी एवं जल संसाधन विभाग के 1-1 नवचयनित युवा शामिल हैं। नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता चन्द्रमोहन शर्मा एवं वरिष्ठ अध्यापिका मीना शर्मा ने किया। फोटो कैप्शन : राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर में अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव के लाइव प्रसारण में उपस्थित अधिकारी एवं आमजन। ---000---3
- महामंथन के बाद भाजपा की नई 'नवीन' टीम का जोरदार ऐलान: 2027 के महासमर की बिसात बिछी! महामंथन के बाद भाजपा की नई 'नवीन' टीम का जोरदार ऐलान: 2027 के महासमर की बिसात बिछी! उत्तराखंड के 4 दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी कमान, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिला उपाध्यक्ष का भारी-भरकम दायित्व देहरादून / नई दिल्ली: आगामी चुनावी चक्रव्यूह को भेदने और संगठन की जड़ों को अभेद्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई केंद्रीय टीम की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित इस नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिवों की फौज तैयार की गई है। इस नई टीम के ऐलान के साथ ही आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने अपने क्षेत्रीय और सियासी समीकरणों को पूरी मजबूती से साध लिया है। उत्तराखंड के 4 चेहरों पर हाईकमान का अटूट भरोसा नई केंद्रीय टीम में देवभूमि उत्तराखंड से 4 प्रमुख कद्दावर नेताओं को शामिल कर राज्य को जबरदस्त सियासी तवज्जो दी गई है: तीरथ सिंह रावत (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष): उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ सांसद तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन और जमीनी पकड़ के धनी तीरथ रावत को यह पद मिलना गढ़वाल क्षेत्र में भाजपा की बड़ी रणनीति मानी जा रही है। अनिल बलूनी (राष्ट्रीय मीडिया संयोजक): साल 2017 से लगातार पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया की कमान संभाल रहे राज्यसभा सांसद व प्रमुख प्रवक्ता अनिल बलूनी पर संगठन ने तीसरी बार अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। महेंद्र पांडे (राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री): वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की अहम संगठनात्मक बागडोर सौंपी गई है। आलोक भट्ट (सोशल मीडिया सह-संयोजक): सोशल मीडिया पर पार्टी की धार तेज करने के लिए आलोक भट्ट को राष्ट्रीय सह-संयोजक की कमान मिली है। कुमाऊं और गढ़वाल का सटीक सियासी संतुलन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के चुनावी समर से पहले पार्टी ने दोनों मंडलों में शक्ति-संतुलन साधने की मास्टरस्ट्रोक चाल चली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि केंद्रीय टीम में गढ़वाल से दिग्गजों को भारी वजन देकर क्षेत्रीय असंतोष की हर संभावना को खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा- "संगठन को मिलेगी नई ऊंचाई" उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम धामी ने विश्वास जताया कि: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में यह नई टीम 'राष्ट्र सेवा' और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएगी।"1
- 🌊🔥 ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಮತ್ತೆ ಭುಗಿಲೆದ್ದ ಕಾವೇರಿ ಕಿಚ್ಚು: ತಮಿಳುನಾಡಿಗೆ ನೀರು ಬಿಡದಂತೆ ಸಂಜಯ ವೃತ್ತದಲ್ಲಿ ರೈತರು, ಕನ್ನಡಪರ ಸಂಘಟನೆಗಳ ಬೃಹತ್ ಪ್ರತಿಭಟನೆ! #CauveryIssue #Mekedatu #CWMA #SupremeCourt1
- एसपी ने हिंडौन वृत्त के थानों में ली सीएलजी की बैठक सीएलजी सदस्यों से शांति, सौहार्द और पुलिस का सहयोग करने की अपील हिंडौन जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी लोकेश सोनवाल ने हिंडौन वृत्त क्षेत्र के थानों में रविवार देर शाम तक सीएलजी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक ली। सोमवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध तथा नशा मुक्ति जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सीएलजी सदस्यों को पुलिस और जनता के बीच की एक मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने में सीएलजी सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। एसपी सोनवाल ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अवांछित गतिविधियों,संदिग्ध व्यक्तियों और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना बिना किसी झिझक के तुरंत पुलिस को दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से कई बड़े अपराधों को समय रहते रोका जा सकता है। एसपी ने कहा कि कोई भी सीएलजी सदस्य उन्हें मोबाइल व्हाट्सएप पर मैसेज कर सूचना दे सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार मीना, सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा सीएलजी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- हिण्डोन उमाशंकर सत्संग भवन मंदिर में चल रही पंजाबी समाज की भागवत कथा में राधा कृष्ण की संजीव झांकी उमाशंकर सत्संग भवन मंदिर में चल रही पंजाबी समाज की भागवत कथा में राधा कृष्ण की संजीव झांकी2
- गंगापुर सिटी। जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति, गंगापुर सिटी की ओर से रविवार को जांगिड़ धर्मशाला में लहरिया महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सावन की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं समाजबंधु शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया पहनकर उत्सव की खुशियां साझा कीं, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल रहे। समिति की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने महिलाओं एवं समाजबंधुओं को लहरिया महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारा मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। पारंपरिक कारीगरों के हुनर को मिल रहा सम्मान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को सम्मान एवं आर्थिक मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांगिड़ समाज सदियों से अपनी कला, कारीगरी और पारंपरिक हुनर के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कार्य करने वाले लोगों को प्रशिक्षण, आधुनिक औजार, आर्थिक सहायता और अपने हुनर को आगे बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं। समाज के युवाओं को अपने पुश्तैनी हुनर को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत और पहचान समझना चाहिए। आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर पारंपरिक व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से पात्र कारीगरों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी देने और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया। महिलाओं को वितरित किए लहरिया लहरिया महोत्सव के दौरान समिति की ओर से उपस्थित महिलाओं को लहरिया वितरित किए गए। लहरिया पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। महिलाओं ने एक-दूसरे को लहरिया महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गीत-संगीत और पारंपरिक उत्सवी कार्यक्रमों का भी आनंद लिया गया। समाजबंधुओं ने कहा कि समिति की ओर से आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ ही संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से अतिथियों, समाजबंधुओं एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेश चन्द, मुकेश शर्मा, मुरारी लाल, हरिओम, दिनेश, विहारी लाल, अनिल, विनोद, मुकेश सहित समिति के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।1
- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर ताला! राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की 'नो एंट्री' पर मचा सियासी घमासान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर ताला! राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की 'नो एंट्री' पर मचा सियासी घमासान तुगलकी फरमान या बदहाली छिपाने की महा-साजिश? 85 हजार जर्जर कमरों और 1.25 लाख खाली पदों की हकीकत दबाने का लगा सनसनीखेज आरोप! जयपुर (विशेष संवाददाता) राजस्थान के शिक्षा महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों, मीडिया कर्मियों और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का एक विवादास्पद 'नो एंट्री' फरमान जारी कर दिया गया। इस आदेश के सामने आते ही सियासी गलियारों से लेकर आम जनता के बीच भूचाल आ गया है। शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह बच्चों की सुरक्षा का ढोंग है या फिर स्कूलों की बदहाली और चरमराती व्यवस्था को छुपाने की सोची-समझी साजिश? कैमरे पर रोक: सच दिखाने वालों पर FIR की तलवार! विभाग के सख्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब किसी भी सरकारी स्कूल में बिना प्रिंसिपल की लिखित अनुमति के न तो कोई वीडियो बन सकेगा, न ही कोई फोटो खींची जा सकेगी। आदेश का उल्लंघन करने पर सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। इस पर तीखा पलटवार करते हुए मीडिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे तानाशाही करार दिया है। सवाल दागे जा रहे हैं कि यदि स्कूल का प्रिंसिपल खुद समय पर न आए, शिक्षक नदारद रहें, या बच्चों के साथ कोई ज्यादती हो—तो क्या पीड़ित मीडिया को सच दिखाने के लिए भी लापरवाह अधिकारियों से ही इजाजत मांगेगा? मंत्री और विभाग में सिर-फुटौव्वल: एक तरफ पाबंदी, दूसरी तरफ इनकार! इस पूरे मामले में सबसे बड़ा विरोधाभास तब सामने आया जब शिक्षा मंत्री ने कैमरे पर आकर साफ कह दिया कि सरकार की ओर से मीडिया पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। लेकिन हकीकत में विभाग का आदेश स्कूलों के मुख्य द्वारों पर चस्पा हो चुका है। मंत्री के बयान और प्रशासनिक आदेश में जमीन-आसमान का अंतर देखकर विपक्ष ने इसे सरकार की "दोहरी नीति और पलटीमार रवैया" करार दिया है। विपक्ष का विस्फोटक दावा: 1.25 लाख पद खाली, 85 हजार कमरे खंडहर! कांग्रेस प्रवक्ता ने टीवी डिबेट में धमाकेदार आंकड़े रखते हुए दावा किया कि प्रदेश के स्कूलों में 1 लाख 25 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। करीब 85 हजार क्लासरूम जर्जर हालत में हैं और 3,700 से ज्यादा स्कूलों की पूरी इमारतें मौत का कुआं बनी हुई हैं। विपक्ष का सीधा आरोप है कि टपकती छतें, बिना पानी-शौचालय के स्कूल और बिना प्रिंसिपल के चल रहे 5,500 से अधिक संस्थानों की बदहाल तस्वीरें जब देश के सामने आने लगीं, तो सरकार ने सुधार करने के बजाय सच पर ही पहरा बैठा दिया। अभिभावकों में भारी आक्रोश: क्या सिर्फ फर्जीवाड़े को छिपाने का खेल? संयुक्त अभिभावक संघ ने भी तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि प्रदेश के 70 हजार स्कूलों में से 10% में भी मैनेजमेंट कमेटियां काम नहीं कर रही हैं। निजी से लेकर सरकारी स्कूलों में लगातार बच्चों के साथ हादसे हो रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों और मीडिया की आवाज दबाना सीधे-सीधे बच्चों के मौलिक अधिकारों पर हमला है। सुरक्षा की आड़ या हकीकत पर पर्दा? सत्ता पक्ष की ओर से दलील दी जा रही है कि यह फैसला नाबालिग बच्चों की निजता (प्राइवेसी) और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है ताकि कोई भी मनमर्जी से लाइव स्ट्रीमिंग या गलत रिपोर्टिंग न कर सके। वहीं, शिक्षकों के संगठनों का एक धड़ा भी इस नियम को अनुशासन के लिहाज से सही ठहरा रहा है। बड़ा सवाल: क्या स्कूल के जर्जर भवनों, गैर-हाजिर मास्टरों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलने के डर से यह चक्रव्यूह रचा गया है? जनता अब यह पूछ रही है कि अगर सब कुछ ठीक है, तो फिर कैमरे से इतना खौफ क्यों?1
- 🔴 ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಭುಗಿಲೆದ್ದ ಆಕ್ರೋಶ: ಸಚಿವ ಬಿ. ನಾಗೇಂದ್ರ ರಾಜೀನಾಮೆಗೆ ಆಗ್ರಹಿಸಿ ಬಿಜೆಪಿ ಬೃಹತ್ ಪ್ರತಿಭಟನೆ! #ValmikiScam #BNagendra #CongressGovt #Mandya #BJPProtest1
- दौसा के मेंहदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद में मोरा माता के मंदिर के पास स्थित पहाड़ी पर महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; दो युवकों पर शक दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद गांव में सोमवार को मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक निरीक्षण में उसके गले पर चोट और सिर पर भारी पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल सहित अन्य जांच टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। बाइक से महिला को पहाड़ियों की ओर ले जाने की चर्चा घटना से पहले स्थानीय लोगों ने दो युवकों को बाइक पर एक महिला के साथ मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों की तरफ जाते देखा था। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस लौटे, लेकिन बाइक पर महिला नहीं थी। आसपास मौजूद महिलाओं ने जब युवकों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने महिला के मंदिर परिसर में ही होने की बात कही। युवकों के जवाब से स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पहाड़ी क्षेत्र में महिला की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान कुछ लोगों को महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे संभावित कैमरों और अन्य माध्यमों से भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि एफएसएल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।3