Shuru
Apke Nagar Ki App…
🌊🔥 ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಮತ್ತೆ ಭುಗಿಲೆದ್ದ ಕಾವೇರಿ ಕಿಚ್ಚು: ತಮಿಳುನಾಡಿಗೆ ನೀರು ಬಿಡದಂತೆ ಸಂಜಯ ವೃತ್ತದಲ್ಲಿ ರೈತರು, ಕನ್ನಡಪರ ಸಂಘಟನೆಗಳ ಬೃಹತ್ ಪ್ರತಿಭಟನೆ! #CauveryIssue #Mekedatu #CWMA #SupremeCourt
Namma Karnataka News
🌊🔥 ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಮತ್ತೆ ಭುಗಿಲೆದ್ದ ಕಾವೇರಿ ಕಿಚ್ಚು: ತಮಿಳುನಾಡಿಗೆ ನೀರು ಬಿಡದಂತೆ ಸಂಜಯ ವೃತ್ತದಲ್ಲಿ ರೈತರು, ಕನ್ನಡಪರ ಸಂಘಟನೆಗಳ ಬೃಹತ್ ಪ್ರತಿಭಟನೆ! #CauveryIssue #Mekedatu #CWMA #SupremeCourt
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- गंगापुर सिटी में जांगिड़ समाज द्वारा आयोजित लहरिया महोत्सव को लेकर नगर परिषद सभापति का क्या कहना है1
- अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में जिलेभर में उमड़ा उत्साह , 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग 139 नवचयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र *सवाई माधोपुर, 16 अगस्त।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जिले में राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित अटल गौरव स्मृति कार्यक्रमों में 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर में किया गया। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी हरज्ञान मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। *‘जल अर्पण’ से जल जीवन मिशन को मिली गति* कार्यक्रम के तहत ‘जल अर्पण’ के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण जल योजनाएं आमजन को समर्पित की गईं। राज्य स्तर पर 2,500 गांवों की 1,212 पूर्ण जल योजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले में भी 65 से अधिक गांवों की पूर्ण जल योजनाओं का जल अर्पण किया गया। इससे संबंधित गांवों में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने सभी उपस्थित जनों को जल के कुशलतम उपयोग की शपथ दिलाई। *139 युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति-पत्र* रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 139 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें चिकित्सा विभाग के 66, माध्यमिक शिक्षा के 45, राजस्व के 7, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 6, कॉलेज शिक्षा के 5, आयुर्वेद के 4, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 2 तथा कृषि, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सांख्यिकी एवं जल संसाधन विभाग के 1-1 नवचयनित युवा शामिल हैं। नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता चन्द्रमोहन शर्मा एवं वरिष्ठ अध्यापिका मीना शर्मा ने किया। फोटो कैप्शन : राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर में अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव के लाइव प्रसारण में उपस्थित अधिकारी एवं आमजन। ---000---3
- कोठी वाले बालाजी महाराज के दरबार में आज रात्रि खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या आज रात्रि कोठी वाले बालाजी महाराज के पावन दरबार में खाटू श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में श्याम बाबा के मधुर भजनों की रसधारा बहेगी और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर बाबा श्याम के जयकारे लगाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।1
- सरमथुरा इलाके में हुई झमाझम बारिश सरमथुरा इलाके में हुई झमाझम बारिश पुलिस प्रशासन फॉरेस्ट विभाग जिला प्रवाही से यह कारण हो गया है1
- 🔴 ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಭುಗಿಲೆದ್ದ ಆಕ್ರೋಶ: ಸಚಿವ ಬಿ. ನಾಗೇಂದ್ರ ರಾಜೀನಾಮೆಗೆ ಆಗ್ರಹಿಸಿ ಬಿಜೆಪಿ ಬೃಹತ್ ಪ್ರತಿಭಟನೆ! #ValmikiScam #BNagendra #CongressGovt #Mandya #BJPProtest1
- गंगापुर सिटी। जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति, गंगापुर सिटी की ओर से रविवार को जांगिड़ धर्मशाला में लहरिया महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सावन की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं समाजबंधु शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया पहनकर उत्सव की खुशियां साझा कीं, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल रहे। समिति की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने महिलाओं एवं समाजबंधुओं को लहरिया महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारा मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। पारंपरिक कारीगरों के हुनर को मिल रहा सम्मान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को सम्मान एवं आर्थिक मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांगिड़ समाज सदियों से अपनी कला, कारीगरी और पारंपरिक हुनर के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कार्य करने वाले लोगों को प्रशिक्षण, आधुनिक औजार, आर्थिक सहायता और अपने हुनर को आगे बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं। समाज के युवाओं को अपने पुश्तैनी हुनर को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत और पहचान समझना चाहिए। आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर पारंपरिक व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से पात्र कारीगरों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी देने और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया। महिलाओं को वितरित किए लहरिया लहरिया महोत्सव के दौरान समिति की ओर से उपस्थित महिलाओं को लहरिया वितरित किए गए। लहरिया पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। महिलाओं ने एक-दूसरे को लहरिया महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गीत-संगीत और पारंपरिक उत्सवी कार्यक्रमों का भी आनंद लिया गया। समाजबंधुओं ने कहा कि समिति की ओर से आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ ही संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से अतिथियों, समाजबंधुओं एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेश चन्द, मुकेश शर्मा, मुरारी लाल, हरिओम, दिनेश, विहारी लाल, अनिल, विनोद, मुकेश सहित समिति के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।1
- सरमथुरा में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम सरमथुरा में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम1
- खेडा पर गौवंश से टकराई वाइक अनियंत्रित होकर गिरी वाइक सवार गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती हिंडौन करौली सड़क मार्ग स्थित गांव खेड़ा पर एक वाइक सवार गौवंश से टकरा गया।जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को हिंडौन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। सोमवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कोटरा निवासी दिलकेश रविवार देर रात्रि अपनी बाइक से हिंडौन की ओर से अपने गांव कोटरा जा रहा था, तभी गांव खेड़ा पर उनकी बाइक के सामने एक गांव गौवंश गया।जिससे बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसे में दिलकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दिलकेश को संभाला एंबुलेंस को फोन किया।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा दिलकेश को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।1
- HINDAUN शहर के बयाना से काबडीयो के झुमते हुए लोग# Sachi khaber #SNG news Live RAJSTHAN करौली जिला के hindaun से काबडीयो का जतथा के साथ लोग बयाना मोड hindaun सिटी # highlight SNG news Live RAJSTHAN #Sacchi Khabar Sahi khabar1