Shuru
Apke Nagar Ki App…
HINDAUN शहर के बयाना से काबडीयो के झुमते हुए लोग# Sachi khaber #SNG news Live RAJSTHAN करौली जिला के hindaun से काबडीयो का जतथा के साथ लोग बयाना मोड hindaun सिटी # highlight SNG news Live RAJSTHAN #Sacchi Khabar Sahi khabar
SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
HINDAUN शहर के बयाना से काबडीयो के झुमते हुए लोग# Sachi khaber #SNG news Live RAJSTHAN करौली जिला के hindaun से काबडीयो का जतथा के साथ लोग बयाना मोड hindaun सिटी # highlight SNG news Live RAJSTHAN #Sacchi Khabar Sahi khabar
More news from राजस्थान and nearby areas
- दर्दनाक हादसा: सोते समय सर्पदंश से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत, जयपुर ले जाते समय तोड़ा दम। करौली, राजस्थान। टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के गांव मेरेड़ा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में सोते समय सर्पदंश की चपेट में आने से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत हो गई। जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलक शर्मा पुत्री महेंद्र शर्मा निवासी मेरेड़ा बीती रात अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन तत्काल उसे टोडाभीम चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमर सिंह मीणा ने बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दौसा रेफर किया गया। दौसा में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही पलक ने दम तोड़ दिया। एक हंसती-खेलती 14 वर्षीय बेटी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस दुखद घटना से पूरा गांव गमगीन है।1
- पुलिस थाना झांपदा के निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट, जिला दौसा को आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान जयपुर द्वारा गोद लिया गया था। इसी क्रम में आज 17 अगस्त 2026 को श्री राममूर्ति जोशी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री जोशी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी कार्रवाई (अन्य अधिनियम), कानून-व्यवस्था की स्थिति, साइबर अपराध तथा आमजन से समन्वय एवं संवाद के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अपराध नियंत्रण और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री विनोद कुमार सीपीए, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट, जिला दौसा, श्री सुरेंद्र सिंह आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक लालसोट तथा श्री सत्यनारायण, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- बीच सड़क पर अटके ट्रैक्टर ट्रॉली लोगों को हो रही आने-जाने में परेशानी सिकराय उपखंड क्षेत्र के गीजगढ़ से गिलाडी को जाने वाली सड़क को पिछले महीनों मैं ही बनाया गया था इसके बावजूद भी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। आज भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीच में धंस गये। जिसे काफी मकसद करने के बाद में निकाला जा सका लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा जो कार्य किया गया था उसमें लापरवाही की गई और लापरवाही के चलते यह है सड़क का निर्माण ठीक नहीं हो सका जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।1
- *मानपुर नारायणी माता धाम से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा पहुंची मानपुर पहुंचने पर गणपति प्लाजा पर कांवड़ यात्रीओ का भव्य स्वागत किया गया कांवड़ यात्री मुडेवाली ढाणी पर पहुंच कर शिव मंदिर में जलभिषेक करगे जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा1
- गंगापुर सिटी के चुली गेट 2 स्कूल के सामने शिव मंदिर में जल अभिषेक अभिषेक गंगापुर सिटी आज शिव मंदिर चुलिगेट पर पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पुजा अर्चना कर जल अभिषेक किया गया उस के बाद प्रसादी पायी जिस में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के जिला अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी एवं कई सामाजिक ओर गणमान्य लोगों ने भाग लिया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी का माला एवं साफा पहनाकर स्वगत सतकार किया गया1
- 🔴 ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಭುಗಿಲೆದ್ದ ಆಕ್ರೋಶ: ಸಚಿವ ಬಿ. ನಾಗೇಂದ್ರ ರಾಜೀನಾಮೆಗೆ ಆಗ್ರಹಿಸಿ ಬಿಜೆಪಿ ಬೃಹತ್ ಪ್ರತಿಭಟನೆ! #ValmikiScam #BNagendra #CongressGovt #Mandya #BJPProtest1
- महात्मा गांधी विद्यालय बालघाट में पेयजल टंकी में मिलाया वाशिंग पाउडर, विद्यालय प्रबंधन में रोष बालघाट। करौली। महात्मा गांधी विद्यालय बालघाट में पेयजल टंकी में मिलाया वाशिंग पाउडर, विद्यालय प्रबंधन में रोष बालघाट। महात्मा गांधी विद्यालय बालघाट में विद्यार्थियों के पीने के पानी की टंकी में असामाजिक तत्वों द्वारा वाशिंग पाउडर मिलाने का बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह विद्यालय प्रबंधन को हुई। बताया गया कि छुट्टी के बाद अज्ञात बदमाशों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। प्रधानाचार्य मनोज मीणा ने बताया कि विद्यालय बंद रहने के दौरान किसी ने पेयजल टंकी में वाशिंग पाउडर मिला दिया। घटना सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन के साथ कस्बेवासियों में भी गहरा रोष व्याप्त है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मामले को लेकर लोगों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बालघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है। घटना को लेकर पुलिस से भी मामले की जांच कर दोषियों का पता लगाने की मांग उठ रही है।1
- यातायात, नशे और चोरी सहित शहर की समस्याओं पर मंथन, एसपी जेष्ठ मित्रेयी ने सुनी आमजन की बात सदर थाने में एसपी ने ली सुरक्षा सखी, पुलिस मित्रेयी और सीएलजी सदस्यो की बैठक गंगापुर सिटी। शहर की कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सदर थाना गंगापुर सिटी में जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी एवं आमजन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित लोगों ने खुलकर अपने सुझाव और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। एसपी ने पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र और सीएलजी सदस्य पुलिस एवं आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। इनके सहयोग से अपराध की रोकथाम, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव, प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर लगने वाले जाम, बढ़ते नशे के कारोबार, चोरी की घटनाओं तथा शहर में टेंपो के अव्यवस्थित संचालन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। साथ ही टेंपो के संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था एवं रूट तय किए जाने से भी यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है। नशे और चोरी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग बैठक में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भी चिंता जताई गई। उपस्थित सदस्यों ने पुलिस से नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त एवं लगातार कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने कहा कि नशे के कारण युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है, ऐसे में नशे की बिक्री एवं सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना जरूरी है। इसी प्रकार शहर में चोरी की घटनाओं को लेकर भी लोगों ने पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। आमजन ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का सुझाव दिया, ताकि चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। किरायेदारों के पुलिस सत्यापन पर जोर बैठक में मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं करवाने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि शहर में बाहर से आकर रहने वाले किरायेदारों एवं अन्य लोगों का समय पर पुलिस सत्यापन कराया जाना चाहिए। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध की रोकथाम में पुलिस को मदद मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट विभाग और व्यापारियों के साथ होगी बड़ी बैठक पुलिस अधीक्षक जेष्ठ मैत्रेयी ने बैठक में उठाए गए सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस के साथ-साथ संबंधित विभागों, ट्रांसपोर्ट मालिकों एवं व्यापारियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ट्रांसपोर्ट विभाग एवं ट्रांसपोर्ट मालिकों के साथ व्यापारियों, सीएलजी सदस्यों और पुलिस की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शहर की प्रमुख यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आमजन और विभिन्न संगठनों से प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के कारोबार, चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी सहित आमजन मौजूद रहे और उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं को लेकर अपने-अपने सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। बैठक में एसपी के अलावा पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली थाना प्रभारी करण सिंह, उदेई मोड थानाधिकारी मदरुप सिंह गुर्जर, सदर थानाधिकारी सुशीला मीणा, सीएलजी सदस्य हाजी जमील खां, अरविन्द गोयल, भानु पारीक, राजकुमारी जांगिड, अंजु जाटव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।2
- खेडा पर गौवंश से टकराई वाइक अनियंत्रित होकर गिरी वाइक सवार गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती हिंडौन करौली सड़क मार्ग स्थित गांव खेड़ा पर एक वाइक सवार गौवंश से टकरा गया।जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को हिंडौन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। सोमवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कोटरा निवासी दिलकेश रविवार देर रात्रि अपनी बाइक से हिंडौन की ओर से अपने गांव कोटरा जा रहा था, तभी गांव खेड़ा पर उनकी बाइक के सामने एक गांव गौवंश गया।जिससे बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसे में दिलकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दिलकेश को संभाला एंबुलेंस को फोन किया।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा दिलकेश को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।1