logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मानपुर नारायणी माता धाम से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा पहुंची मानपुर पहुंचने पर गणपति प्लाजा पर कांवड़ यात्रीओ का भव्य स्वागत किया गया कांवड़ यात्री मुडेवाली ढाणी पर पहुंच कर शिव मंदिर में जलभिषेक करगे जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा

11 hrs ago
user_राजू सैनी मानपुर
राजू सैनी मानपुर
सिकराय, दौसा, राजस्थान•
11 hrs ago

*मानपुर नारायणी माता धाम से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा पहुंची मानपुर पहुंचने पर गणपति प्लाजा पर कांवड़ यात्रीओ का भव्य स्वागत किया गया कांवड़ यात्री मुडेवाली ढाणी पर पहुंच कर शिव मंदिर में जलभिषेक करगे जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पुलिस थाना झांपदा के निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट, जिला दौसा को आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान जयपुर द्वारा गोद लिया गया था। इसी क्रम में आज 17 अगस्त 2026 को श्री राममूर्ति जोशी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री जोशी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी कार्रवाई (अन्य अधिनियम), कानून-व्यवस्था की स्थिति, साइबर अपराध तथा आमजन से समन्वय एवं संवाद के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अपराध नियंत्रण और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री विनोद कुमार सीपीए, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट, जिला दौसा, श्री सुरेंद्र सिंह आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक लालसोट तथा श्री सत्यनारायण, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    पुलिस थाना झांपदा के निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट, जिला दौसा को आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान जयपुर द्वारा गोद लिया गया था।
इसी क्रम में आज 17 अगस्त 2026 को श्री राममूर्ति जोशी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री जोशी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी कार्रवाई (अन्य अधिनियम), कानून-व्यवस्था की स्थिति, साइबर अपराध तथा आमजन से समन्वय एवं संवाद के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अपराध नियंत्रण और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री विनोद कुमार सीपीए, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट, जिला दौसा, श्री सुरेंद्र सिंह आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक लालसोट तथा श्री सत्यनारायण, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बीच सड़क पर अटके ट्रैक्टर ट्रॉली लोगों को हो रही आने-जाने में परेशानी सिकराय उपखंड क्षेत्र के गीजगढ़ से गिलाडी को जाने वाली सड़क को पिछले महीनों मैं ही बनाया गया था इसके बावजूद भी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। आज भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीच में धंस गये। जिसे काफी मकसद करने के बाद में निकाला जा सका लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा जो कार्य किया गया था उसमें लापरवाही की गई और लापरवाही के चलते यह है सड़क का निर्माण ठीक नहीं हो सका जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
    1
    बीच सड़क पर अटके ट्रैक्टर ट्रॉली लोगों को हो रही आने-जाने में परेशानी
सिकराय उपखंड क्षेत्र के गीजगढ़ से गिलाडी को जाने वाली सड़क को पिछले महीनों मैं ही बनाया गया था इसके बावजूद भी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। आज भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीच में धंस गये। जिसे काफी मकसद करने के बाद में निकाला जा सका लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा जो कार्य किया गया था उसमें लापरवाही की गई और लापरवाही के चलते यह है सड़क का निर्माण ठीक नहीं हो सका जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    11 hrs ago
  • *मानपुर नारायणी माता धाम से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा पहुंची मानपुर पहुंचने पर गणपति प्लाजा पर कांवड़ यात्रीओ का भव्य स्वागत किया गया कांवड़ यात्री मुडेवाली ढाणी पर पहुंच कर शिव मंदिर में जलभिषेक करगे जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा
    1
    *मानपुर नारायणी माता धाम से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा पहुंची मानपुर पहुंचने पर गणपति प्लाजा पर कांवड़ यात्रीओ का भव्य स्वागत किया गया कांवड़ यात्री मुडेवाली ढाणी पर पहुंच कर शिव मंदिर में जलभिषेक करगे जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा
    user_राजू सैनी मानपुर
    राजू सैनी मानपुर
    सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बालघाट में अब्दुल सत्तार होंगे नये तहसीलदार कुड़गांव से स्थानांतरित कर बालघाट लगाया, राजस्व मंडल राजस्थान ने जारी की आदेश बालघाट में अब्दुल सत्तार होंगे नये तहसीलदार कुड़गांव से स्थानांतरित कर बालघाट लगाया, राजस्व मंडल राजस्थान ने जारी की आदेश
    1
    बालघाट में अब्दुल सत्तार होंगे नये तहसीलदार कुड़गांव से स्थानांतरित कर बालघाट लगाया, राजस्व मंडल राजस्थान ने जारी की आदेश
बालघाट में अब्दुल सत्तार होंगे नये तहसीलदार कुड़गांव से स्थानांतरित कर बालघाट लगाया, राजस्व मंडल राजस्थान ने जारी की आदेश
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आजादी का महोत्सव उपखंड अधिकारी सीमा मीणा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। राजगढ़ उपखण्ड स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह गांधी पार्क स्थित नवीन रंगमंच पर मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सीमा मीना, अतिथि भाजपा नेता बन्नाराम मीना व डीएसपी देशराज कुलदीप ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर 35 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। समारोह में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी विक्रान्त शर्मा, तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल, विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
    4
    आजादी का महोत्सव उपखंड अधिकारी सीमा मीणा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
राजगढ़ उपखण्ड स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह गांधी पार्क स्थित नवीन रंगमंच पर मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सीमा मीना, अतिथि भाजपा नेता बन्नाराम मीना व डीएसपी देशराज कुलदीप ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर 35 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को
सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। समारोह में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी विक्रान्त शर्मा, तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल, विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झांपदा थाना निरीक्षण में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन के तहत पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद निरोधक दस्ता, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राममूर्ति जोशी आईपीएस द्वारा पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट का निरीक्षण किया गया। डीआईजी जोशी ने थाना पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाना परिसर के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य अधिनियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन से बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। डीआईजी ने थाना स्टाफ से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति, पुलिसिंग व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए झांपदा थाना को उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान, जयपुर द्वारा गोद लिया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस, पुलिस उप अधीक्षक लालसोट सुरेन्द्र सिंह आरपीएस, थानाधिकारी सत्यनारायण पु.नि. सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
    3
    झांपदा थाना निरीक्षण में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर
दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन के तहत पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद निरोधक दस्ता, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राममूर्ति जोशी आईपीएस द्वारा पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट का निरीक्षण किया गया। डीआईजी जोशी ने थाना पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाना परिसर के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य अधिनियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन से बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
डीआईजी ने थाना स्टाफ से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति, पुलिसिंग व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए झांपदा थाना को उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान, जयपुर द्वारा गोद लिया गया है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस, पुलिस उप अधीक्षक लालसोट सुरेन्द्र सिंह आरपीएस, थानाधिकारी सत्यनारायण पु.नि. सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दर्दनाक हादसा: सोते समय सर्पदंश से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत, जयपुर ले जाते समय तोड़ा दम। करौली, राजस्थान। टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के गांव मेरेड़ा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में सोते समय सर्पदंश की चपेट में आने से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत हो गई। जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलक शर्मा पुत्री महेंद्र शर्मा निवासी मेरेड़ा बीती रात अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन तत्काल उसे टोडाभीम चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमर सिंह मीणा ने बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दौसा रेफर किया गया। दौसा में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही पलक ने दम तोड़ दिया। एक हंसती-खेलती 14 वर्षीय बेटी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस दुखद घटना से पूरा गांव गमगीन है।
    1
    दर्दनाक हादसा: सोते समय सर्पदंश से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत, जयपुर ले जाते समय तोड़ा दम।

करौली, राजस्थान। टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के गांव मेरेड़ा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में सोते समय सर्पदंश की चपेट में आने से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत हो गई। जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलक शर्मा पुत्री महेंद्र शर्मा निवासी मेरेड़ा बीती रात अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन तत्काल उसे टोडाभीम चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमर सिंह मीणा ने बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दौसा रेफर किया गया। दौसा में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।
जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही पलक ने दम तोड़ दिया। एक हंसती-खेलती 14 वर्षीय बेटी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस दुखद घटना से पूरा गांव गमगीन है।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • दौसा के मेंहदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद में मोरा माता के मंदिर के पास स्थित पहाड़ी पर महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; दो युवकों पर शक दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद गांव में सोमवार को मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक निरीक्षण में उसके गले पर चोट  और सिर पर भारी पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल सहित अन्य जांच टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। बाइक से महिला को पहाड़ियों की ओर ले जाने की चर्चा घटना से पहले स्थानीय लोगों ने दो युवकों को बाइक पर एक महिला के साथ मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों की तरफ जाते देखा था। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस लौटे, लेकिन बाइक पर महिला नहीं थी। आसपास मौजूद महिलाओं ने जब युवकों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने महिला के मंदिर परिसर में ही होने की बात कही। युवकों के जवाब से स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पहाड़ी क्षेत्र में महिला की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान कुछ लोगों को महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे संभावित कैमरों और अन्य माध्यमों से भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि एफएसएल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
    3
    दौसा के मेंहदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद में मोरा माता के मंदिर के पास स्थित पहाड़ी पर महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; दो युवकों पर शक
दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद गांव में सोमवार को मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक निरीक्षण में उसके गले पर चोट  और सिर पर भारी पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल सहित अन्य जांच टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
बाइक से महिला को पहाड़ियों की ओर ले जाने की चर्चा
घटना से पहले स्थानीय लोगों ने दो युवकों को बाइक पर एक महिला के साथ मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों की तरफ जाते देखा था। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस लौटे, लेकिन बाइक पर महिला नहीं थी। आसपास मौजूद महिलाओं ने जब युवकों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने महिला के मंदिर परिसर में ही होने की बात कही।
युवकों के जवाब से स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पहाड़ी क्षेत्र में महिला की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान कुछ लोगों को महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे संभावित कैमरों और अन्य माध्यमों से भी सुराग तलाशे जा रहे हैं।
मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि एफएसएल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
    user_CHETAN SINGH KHATANA
    CHETAN SINGH KHATANA
    Local News Reporter सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.