अवध एक्सप्रेस के एच-1 एसी कोच से 32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रेनों के लग्जरी एसी कोचों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार उनकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। नरकटियागंज रेल पुलिस की सतर्कता ने अवध एक्सप्रेस में चल रहे इस खेल का पर्दाफाश कर दिया। विशेष जांच अभियान के दौरान रेल पुलिस ने अवध एक्सप्रेस के एच-1 एसी कोच के केबिन-A की सीट संख्या-3 की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां से करीब 31.950 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद योगापट्टी निवासी जयकिशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई ने यह भी साफ कर दिया है कि शराब तस्कर अब साधारण बोगियों के बजाय लग्जरी एसी कोचों को सुरक्षित ठिकाना मानकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि नरकटियागंज रेल पुलिस की सतर्क निगरानी और लगातार चल रहे विशेष जांच अभियान ने उनकी इस नई रणनीति को भी नाकाम कर दिया। रेल थानाध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि ट्रेनों में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। खासकर एसी कोचों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी तस्कर को बचने का मौका न मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अवध एक्सप्रेस के एच-1 एसी कोच से 32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रेनों के लग्जरी एसी कोचों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार उनकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। नरकटियागंज रेल पुलिस की सतर्कता ने अवध एक्सप्रेस में चल रहे इस खेल का पर्दाफाश कर दिया। विशेष जांच अभियान के दौरान रेल पुलिस ने अवध एक्सप्रेस के एच-1 एसी कोच के केबिन-A की सीट संख्या-3 की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां से करीब 31.950 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद योगापट्टी निवासी जयकिशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई ने यह भी साफ कर दिया है कि शराब तस्कर अब साधारण बोगियों के बजाय लग्जरी एसी कोचों को सुरक्षित ठिकाना मानकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि नरकटियागंज रेल पुलिस की सतर्क निगरानी और लगातार चल रहे विशेष जांच अभियान ने उनकी इस नई रणनीति को भी नाकाम कर दिया। रेल थानाध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि ट्रेनों में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। खासकर एसी कोचों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी तस्कर को बचने का मौका न मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- सावन की प्रथम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, राजघाट शिव मंदिर बना श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र मझौलिया। सावन की प्रथम सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मझौलिया बाजार, थाना परिसर, पचपन आरडी सहित विभिन्न शिव मंदिरों में दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। बेतिया राज द्वारा निर्मित ऐतिहासिक राजघाट शिव मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना, जहां हजारों भक्तों ने कोहड़ा उत्तरवाहिनी नदी में स्नान के बाद जलाभिषेक किया। मंदिर समिति अध्यक्ष विद्याचरण शुक्ल ने बताया कि पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मझौलिया पुलिस ने मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया। जिला परिषद सदस्य लालू यादव ने सावन में शिव आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला। पुजारी विजय पांडेय ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- अवध एक्सप्रेस के एच-1 एसी कोच से 32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रेनों के लग्जरी एसी कोचों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार उनकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। नरकटियागंज रेल पुलिस की सतर्कता ने अवध एक्सप्रेस में चल रहे इस खेल का पर्दाफाश कर दिया। विशेष जांच अभियान के दौरान रेल पुलिस ने अवध एक्सप्रेस के एच-1 एसी कोच के केबिन-A की सीट संख्या-3 की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां से करीब 31.950 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद योगापट्टी निवासी जयकिशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई ने यह भी साफ कर दिया है कि शराब तस्कर अब साधारण बोगियों के बजाय लग्जरी एसी कोचों को सुरक्षित ठिकाना मानकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि नरकटियागंज रेल पुलिस की सतर्क निगरानी और लगातार चल रहे विशेष जांच अभियान ने उनकी इस नई रणनीति को भी नाकाम कर दिया। रेल थानाध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि ट्रेनों में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। खासकर एसी कोचों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी तस्कर को बचने का मौका न मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Shakib Nabi Hussain ka रातों-रात kismat badla jasprit bumrah ke replacement per aaye1
- सावन की प्रथम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजघाट शिव मंदिर बना आकर्षण का केंद्र ।। मझौलिया सावन की प्रथम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मझौलिया बाजार स्थित शिव मंदिर, थाना परिसर शिव मंदिर, पचपन आरडी शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी क्रम में बेतिया राज द्वारा निर्मित ऐतिहासिक राजघाट शिव मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष विद्याचरण शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की प्रथम सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने कोहड़ा उत्तरवाहिनी नदी में स्नान करने के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए मझौलिया पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती रहने से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। जिला परिषद सदस्य लालू यादव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने सच्चे भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। सावन के पावन महीने में श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा का विशेष महत्व होता है। शिव मंदिर के पुजारी विजय पांडेय ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और पूरे दिन भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर शिव मंदिर के सचिव गुंजा यादव, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सदस्य बीरा यादव, गणेश मांझी, एकबाल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- श्रावण मास के प्रथम सोमवारी पर बेतिया पशुपतिनाथ बाबा के दरबार में श्रद्धालु भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। 3 August. श्रावण मास के प्रथम सोमवारी पर बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर, पशुपतिनाथ बाबा के दरबार में श्रद्धालु भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। 03.08.2026.1
- पटना: चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बांकीपुर की जनता का जताया आभार | Jan Suraaj Victory #PrashantKishor #Bankipur #JanSuraaj #BiharPolitics #Patna #BiharNews #KSRBiharNews #BreakingNewsपटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार की जनता की जीत है और जन सुराज का जनता के साथ ही गठबंधन रहेगा। इस वीडियो में देखिए जीत के बाद प्रशांत किशोर का पूरा बयान और राजनीतिक संदेश।1
- पुलिस की दबिश से शराब तस्कर फरार, छह बोतल विदेशी शराब व बाइक जब्त नौतन। नौतन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैरा परसौनी गांव के समीप से छह बोतल विदेशी शराब और एक बाइक जब्त की है। पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक व शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर भाग निकला, लेकिन उसके पास मौजूद छह बोतल विदेशी शराब और बाइक जब्त कर ली गई। उन्होंने बताया कि फरार धंधेबाज की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।1
- शिवराजपुर के सुभम का बथना नदी में डुबने से मौत। शव की तलाश में जुटी प्रशासन। नौतन।नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के झुनझुन दुबे का 14 वर्षीय किशोर शुभम कुमार की मौत बथना घाट पर डुबने से हो गई है।घटना की सुचना पर परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच कर शव की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि तेज बहाव के कारण शव नहीं मिल पाया है।इसकी सुचना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को दे दी गई है।मृतक के पिता झुनझुन दुबे ने बताया कि उनका लड़का घर से जल भरने दस लड़कों के साथ बथना घाट पर आया था। जहां जल भरने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डुब गया और उसकी मौत हो गई।घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू कर दी है।इधर घटना के बाद परिजनों सहित पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणो ने एसडीआरएफ की टीम की मांग की है।बता दे कि मृतक तीन बहनों का एकलौता भाई था।1