Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के कोंच नगर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। मुहल्ला मालवीय नगर स्थित महंत के गेट के पास सड़क किनारे रखे एक ढाले में तेज रफ्तार मारुति सुजुकी कार जा घुसी। इस घटना में ढाला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पीछे की दीवार भी टूट गई। हादसे के समय ढाले पर बैठे राम मोहन झा बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सीधे ढाले में घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन के कोंच नगर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। मुहल्ला मालवीय नगर स्थित महंत के गेट के पास सड़क किनारे रखे एक ढाले में तेज रफ्तार मारुति सुजुकी कार जा घुसी। इस घटना में ढाला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पीछे की दीवार भी टूट गई। हादसे के समय ढाले पर बैठे राम मोहन झा बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सीधे ढाले में घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जिला बार चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने किया नामांकन अध्यक्ष के लिए चार माह सचिव के लिए तीन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन*। उरई जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को जिला जजी स्थित अधिवक्ता भवन में हुई जिसमे अध्यक्ष पद के लिए चार माह सचिव के लिए तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चार कोष अध्यक्ष के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन किया एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है सोमवार को नामांकन कराये गये जिसमे अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर द्विवेदी राजा ऋषि पटेल शशि कुमार दुबे विशंभर दयाल व महा सचिव पद के लिए साधना त्रिपाठी पंकज कुमार गुप्ता रामजी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कर्म क्षेत्र अवस्थी रामकुमार तिवारी वीरेंद्र कुमार सिंह श्याम नारायण शर्मा कोषध्यक्ष पद के लिए विजयेंद्र सिंह लक्ष्मी कांत पाठक कुमार गौरव श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया वही उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट के लिए ओम नारायण सिंह अनिल कुमार शर्मा केशव कुमार सक्सेना अजय कुमार हरिओम उपाध्यक्ष के लिए श्याम जीवन त्रिपाठी संजीव तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमन मिश्रा अमित रावत अनम वर्मा संयुक्त सचिव के लिए ऋतिक दुबे राम शंकर मिश्रा प्रदुम्न कुमार सिरोठिया मुलायमसिंह यादव मोहम्मद बसील बेग ब्रजभूषण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया वरिष्ठ कलेक्ट सदस्य पद के लिए सात व कनिष्ठ सदस्य के लिए 12 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किये इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अरुण कुमार श्रीवास्तव जगमोहन द्विवेदी श्यामलाल वर्मा नाथूराम त्रिपाठी व सदस्य दृगपाल सिंह वीरेंद्र चतुर्वेदी राजा राम ज्ञानी मानसिल गुप्ता राजेश चतुर्वेदी गोपाल श्रीवास्तव मौजूद रहे3
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन कारस देव प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ जालौन-कोंच रोड स्थित डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बगल में आज कारस देव प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। क्षेत्रीय खेल प्रेमियों की मौजूदगी में आयोजन स्थल पर खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूर्या यादव (हनी), युवा समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य (सिकरी राजा) के प्रबल दावेदार ने फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने मैच का शुभारंभ कराया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आज का उद्घाटन मुकाबला उरई बनाम जालौन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर उरई टीम के कप्तान अरुण सेंगर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उरई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए और जालौन को 174 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौन की टीम निर्धारित ओवरों में 119 रन ही बना सकी। इस तरह उरई की टीम ने 54 रनों से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। इस अवसर पर कमेटी के कार्यकर्ता हेमंत यादव, सुमित यादव, अनुपम बुधौलिया, पुष्पेंद्र वर्मा, रामलखन यादव, शिवा यादव, अखिलेंद्र यादव, आशुतोष यादव और सार्थक सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और दर्शकों को रोमांचक मैचों की उम्मीद है। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन2
- ब्रेकिंग न्यूज़: जालौन में OBC/SC/ST मोर्चा का राष्ट्रपति को पत्र, UGC बिल 2026 का समर्थन कर मांगे पूरी उरई, जालौन। OBC/SC/ST संयुक्त संघर्ष मोर्चा जनपद जालौन ने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर UGC अधिनियम 2026 का पूरा समर्थन जताया है। मोर्चा ने मांग की है कि केंद्र-राज्य विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में आरक्षित सीटों की खाली जगहों को खुली परीक्षा से भरा जाए तथा NFS व्यवस्था समाप्त हो। मोर्चा नेताओं रामकृपाल सिंह पाल, कमलेश सागर समेत ने जिलाधिकारी उरई को संबोधित पत्र में सामाजिक-शैक्षणिक न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। इसमें, रामकृपाल सिंह पाल कमलेश सागर भगवती शरण पांचाल अरविंद कुशवाहा देवेश कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे1
- जालौन में देखने को मिला दबंगों का कहर, आधा दर्जन दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा, युवक की बेरहमी से मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे दबंग, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पहुंचाया सीएचसी, डाक्टरों हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया रेफर, युवक के साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल छीनने का भी आरोप, पीड़ित भाई ने कोतवाली में दी लिखित तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा का मामला।1
- जनपद जालौन में दबंगई का कहर आर्मी के पूर्व जवान को मारी गोली1
- जालौन में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिवशंकर भोलेनाथ की माता पार्वती के साथ भव्य बारात निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन में नगर के भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान शिव की यह शोभायात्रा छोटी माता मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौराहा और सिटी कॉम्प्लेक्स के पास से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और “जय भोलेनाथ” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बारात में शामिल भक्तगण नृत्य-गान करते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। जय भोलेनाथ! हर हर महादेव! पत्रकार शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़ डिस्ट्रिक ब्यूरो जालौन छत्रपाल सिंह (आर्यन राज)2
- जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटोली गांव में रविवार देर रात एक 15 वर्षीय छात्र ने खेत की मढैया में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत में पेड़ से उसका शव लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिंगटोली गांव निवासी किसान वृंदावन का बेटा नमन (15) रविवार शाम खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके चाचा राजीव ने बताया कि रात में परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पहुंचे, जहां मढैया के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे नमन का शव लटका मिला1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़ी हुई दरअसल आज़ जेपीएल सीजन 3 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है यह मुकाबला प्रधान इलेवन तथा प्रभाकर एकादमी के बीच चल रहा है4
- जालौन जेल कारागार प्रशासन पर मृतक युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग!! जिला कारागार के बंदी की हुई थी मौत, परिजनों ने उत्पीड़न और मारपीट के बाद हत्या की जताई आशंका!!....1