logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति चौपाल में छात्राओं को किया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को थाना खेसरहा पुलिस ने जोखना देवी इंटर कॉलेज में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र एवं मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के उपाय बताए। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 अभियान के स्टीकर भी चस्पा किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। चौपाल के दौरान उपस्थित छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई, हालांकि किसी ने कोई शिकायत नहीं बताई। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 101 (अग्निशमन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) की उपयोगिता बताते हुए इनके प्रति जागरूक किया। साथ ही नए कानूनों और महिलाओं के अधिकारों की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से निर्भीक होकर किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

2 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
f6cdea58-3873-46b3-a84c-79314a64348c

मिशन शक्ति चौपाल में छात्राओं को किया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को थाना खेसरहा पुलिस ने जोखना देवी इंटर कॉलेज में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक

5de95b3a-ec9a-42ba-9a16-b3a9e79a6c37

महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र एवं मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के उपाय बताए। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 अभियान के स्टीकर भी चस्पा किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि

3cf1d9fb-e023-4a3d-90a0-d51ce2321bf8

प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। चौपाल के दौरान उपस्थित छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई, हालांकि किसी ने कोई शिकायत नहीं बताई। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला

4725f1b3-8469-4f14-89dc-e7934367e24c

हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 101 (अग्निशमन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) की उपयोगिता बताते हुए इनके प्रति जागरूक किया। साथ ही नए कानूनों और महिलाओं के अधिकारों की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से निर्भीक होकर किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उप जिलाधिकारी बांसी तहसील की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न। आज दिनाक 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासन के आदेश के क्रम में बांसी तहसिल सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसिल समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए हैं जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत कराया गया बाक़ी मामलों में टीम गठित कर आगे कार्रवाई जारी रहेगी ।
    1
    उप जिलाधिकारी बांसी तहसील की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न।
आज दिनाक 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासन के आदेश के क्रम में बांसी तहसिल सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसिल समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए हैं जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत कराया गया बाक़ी मामलों में टीम गठित कर आगे कार्रवाई जारी रहेगी ।
    user_Rashid Malik
    Rashid Malik
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें.... मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें....
    1
    मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें....
मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें....
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    TV News Anchor शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति बेलहर,संतकबीरनगर । समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने हेतु सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठकें आयोजित कीं। ये बैठकें शनिवार को बेलहर विकास खंड क्षेत्र के बेलवा सेगर चौराहा, मनैतापुर, सियाकटाई और मंझरिया पठान में हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव ने किया। बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, असहायों और पिछड़े वर्ग की उपेक्षा कर रही है। पांडेय ने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या में कथित चंदा चोरी के मुद्दे का भी जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जयराम पांडेय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठकों को पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, अनवारूल हक, प्रिया पाठक, इसहाक अंसारी, श्याम जी यादव और भावी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड संख्या-7 राधेश्याम यादव सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आग्रह किया। इस दौरान रियाज अहमद, अमित सिंह, उमाशंकर चौधरी, अमर सिंह यादव, राधेश्याम यादव, उमेश कुमार निषाद और संदीप कुमार यादव आर सी कन्नौजिया जैसे कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
    4
    समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति 
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति 
बेलहर,संतकबीरनगर । समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने हेतु सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठकें आयोजित कीं। ये बैठकें शनिवार को बेलहर विकास खंड क्षेत्र के बेलवा सेगर चौराहा, मनैतापुर, सियाकटाई और मंझरिया पठान में हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव ने किया।
बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, असहायों और पिछड़े वर्ग की उपेक्षा कर रही है। पांडेय ने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या में कथित चंदा चोरी के मुद्दे का भी जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
जयराम पांडेय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठकों को पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, अनवारूल हक, प्रिया पाठक, इसहाक अंसारी, श्याम जी यादव और भावी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड संख्या-7 राधेश्याम यादव सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आग्रह किया। इस दौरान रियाज अहमद, अमित सिंह, उमाशंकर चौधरी, अमर सिंह यादव, राधेश्याम यादव, उमेश कुमार निषाद और संदीप कुमार यादव आर सी कन्नौजिया जैसे कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
    user_SPK News live
    SPK News live
    Patrakaar , journalist मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डुमरियागंज SDM आवास में ही भ्रष्टाचार का'अव्वल'नमूना सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है यहाँ आवास की बाउंड्री वॉल ही थर्ड क्लास ईंटों से बन रही है आधी टूटी,दोयम, पीली ईंटें। जब अफसर के घर का ये हाल है तो आम जनता के कामों का क्या होता होगा? DM साहब, क्या इसकी जांच होगी? डुमरियागंज SDM आवास में ही भ्रष्टाचार का'अव्वल'नमूना सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है यहाँ आवास की बाउंड्री वॉल ही थर्ड क्लास ईंटों से बन रही है आधी टूटी,दोयम, पीली ईंटें। जब अफसर के घर का ये हाल है तो आम जनता के कामों का क्या होता होगा? DM साहब, क्या इसकी जांच होगी?
    1
    डुमरियागंज
 SDM आवास में ही भ्रष्टाचार का'अव्वल'नमूना
सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है
 यहाँ आवास की बाउंड्री वॉल ही थर्ड क्लास ईंटों से बन रही है
आधी टूटी,दोयम, पीली ईंटें।
जब अफसर के घर का ये हाल है तो आम जनता के कामों का क्या होता होगा? DM साहब, क्या इसकी जांच होगी?
डुमरियागंज
SDM आवास में ही भ्रष्टाचार का'अव्वल'नमूना
सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है
यहाँ आवास की बाउंड्री वॉल ही थर्ड क्लास ईंटों से बन रही है
आधी टूटी,दोयम, पीली ईंटें।
जब अफसर के घर का ये हाल है तो आम जनता के कामों का क्या होता होगा? DM साहब, क्या इसकी जांच होगी?
    user_मीडिया सुदर्शन न्यूज़ चैनल
    मीडिया सुदर्शन न्यूज़ चैनल
    शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पुरानी रंजिश में मारने गये दो युवकों को असलहे के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा कैम्पियरगंज। थाना क्षेत्र के राखूखोर गांव में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर पिस्तौल तान दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पिस्तौल छीन ली और दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में बबलू चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव की एक किशोरी से कथित छेड़खानी को लेकर पांच दिन पहले राखूखोर निवासी रिक्की चौधरी और बबलू चौधरी का गुरम निवासी दीपांकर सिंह तथा फरदहनी निवासी प्रांजल दुबे से स्कूल के पास विवाद और मारपीट हुई थी। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम दोनों युवक बाइक से राखूखोर गांव पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चाय की दुकान पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर दीपांकर ने कमर से पिस्तौल निकालकर रिक्की के सीने पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिस्तौल छीनकर पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना पर कैंपियरगंज के क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और बरामद पिस्तौल की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कम उम्र के युवकों के पास हथियार कहां से आया और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    पुरानी रंजिश में मारने गये दो युवकों को असलहे के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा
कैम्पियरगंज। थाना क्षेत्र के राखूखोर गांव में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर पिस्तौल तान दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पिस्तौल छीन ली और दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में बबलू चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, गांव की एक किशोरी से कथित छेड़खानी को लेकर पांच दिन पहले राखूखोर निवासी रिक्की चौधरी और बबलू चौधरी का गुरम निवासी दीपांकर सिंह तथा फरदहनी निवासी प्रांजल दुबे से स्कूल के पास विवाद और मारपीट हुई थी। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम दोनों युवक बाइक से राखूखोर गांव पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चाय की दुकान पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर दीपांकर ने कमर से पिस्तौल निकालकर रिक्की के सीने पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिस्तौल छीनकर पुलिस को सौंप दिया।
घटना की सूचना पर कैंपियरगंज के क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और बरामद पिस्तौल की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कम उम्र के युवकों के पास हथियार कहां से आया और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.