Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौधरपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग में दस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी संवाददाता चौधरपुर चौधरपुर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाकर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। एसडीओ परिवर्तन रामलखन के नेतृत्व में जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह, लाइनमैन हरेंद्र, रिजवान, पंकज और जाविर की टीम ने सुबह चौधरपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान रियाजुल, अखलाक, रजि, हनीफ, रफी, निजाम, मुन्ने खां, नाजिम, विनोद, इकरार और हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई। जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दिलशाद खान
चौधरपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग में दस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी संवाददाता चौधरपुर चौधरपुर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाकर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। एसडीओ परिवर्तन रामलखन के नेतृत्व में जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह, लाइनमैन हरेंद्र, रिजवान, पंकज और जाविर की टीम ने सुबह चौधरपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान रियाजुल, अखलाक, रजि, हनीफ, रफी, निजाम, मुन्ने खां, नाजिम, विनोद, इकरार और हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई। जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रोडवेज बस और बाइक चालक में आमने-सामने विवाद, फ्लाईओवर के नीचे मचा हंगामा रोडवेज बस और बाइक चालक में आमने-सामने विवाद, फ्लाईओवर के नीचे मचा हंगामा अमरोहा/जोया। नेशनल हाईवे पर जोया फ्लाईओवर के नीचे अमरोहा मार्ग की ओर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सरकारी रोडवेज बस और बाइक चालक के बीच आमने-सामने विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मामला सड़क पर ही झगड़े तक पहुंच गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस अमरोहा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक चालक भी उसी मार्ग से गुजर रहा था। किसी बात को लेकर बस चालक और बाइक सवार के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे से बहस करने लगे। कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। घटना के चलते फ्लाईओवर के नीचे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और किसी पक्ष को चोट लगने की पुष्टि संबंधित पुलिस अधिकारियों से होना बाकी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे के इस व्यस्त हिस्से पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा वाहन चालकों से संयम बरतने की अपील की है, ताकि मामूली विवाद बड़े झगड़े में तब्दील न हो।2
- चौधरपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग में दस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी संवाददाता चौधरपुर चौधरपुर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाकर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। एसडीओ परिवर्तन रामलखन के नेतृत्व में जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह, लाइनमैन हरेंद्र, रिजवान, पंकज और जाविर की टीम ने सुबह चौधरपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान रियाजुल, अखलाक, रजि, हनीफ, रफी, निजाम, मुन्ने खां, नाजिम, विनोद, इकरार और हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई। जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- अमरोहा। विकासखंड अमरोहा की ग्राम पंचायत रामपुर सफेद वाफ के विद्यार्थियों ने गांव में लाइब्रेरी बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन दिया ग्रामीणों ने लाइब्रेरी के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन अमरोहा। विकासखंड अमरोहा की ग्राम पंचायत रामपुर सफेद वाफ के विद्यार्थियों ने गांव में लाइब्रेरी बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। छात्र अर्पित कुमार, यश कुमार, हर्ष कुमार, अंश कुमार और हिमांशु ने बताया कि उनके गांव में विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पढ़ाई की कोई सही व्यवस्था नहीं है। इस वजह से उन्हें बहुत दिक्कतें आती हैं। छात्रों का कहना है कि अगर गांव में लाइब्रेरी बन जाती है, तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शांत और सुविधाजनक जगह पर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। उन्हें जरूरी किताबें और दूसरी शैक्षणिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इससे युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बहुत फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों ने लोगों के फायदे को देखते हुए जिलाधिकारी से जल्द से जल्द गांव में लाइब्रेरी को मंजूरी देने की मांग की है।1
- राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम भदौरा में सतवीर सिंह की बैठक पर आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समाज में आपसी भेद भाव भूलकर संगठित रूप से सद्भाव पूर्वक रहते हुए समाज एवं राष्ट्र हित के कार्य करने की अपील की। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी विचार किया गया। कहा गया कि हसनपुर से भदौरा होकर बेगपुर मुंडा तक जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका। जहां तहां नुकीले पत्थर पड़े हुए हैं साथ ही गड्ढे बन गए हैं। अतिशीघ्र मार्ग का चौडीकरण करते हुए पुनर्निर्माण किया जाए। ग्राम भदौरा में बड़ी संख्या में बंदरों की मौजूदगी के चलते उनके द्वारा पहुंचाई जा रही आर्थिक और शारीरिक नुकसान के चलते ग्रामवासी परेशान हैं।पकड़वाकर दूर भिजवाया जाए। क्षेत्र के ग्रामों में आबादी के लिए सुबह शाम विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अशोक कुमार, सतवीर सिंह, वीर सिंह, डंबर सिंह, जयवीर सैनी, प्रमोद कुमार, राजेश सैनी, तेजपाल सैनी, नागेन्द्र सिंह, ओंकार, जगदीश, धर्मपाल सिंह आदि रहे।2
- श्री गंगाराम जगवती देवी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल हसनपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन हसनपुर (अमरोहा)-शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री गंगाराम जगवती देवी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल हसनपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सोम सिंह ने कहा कि शिक्षक उस मोमबत्ती के समान होता है, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाता है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हम सभी अपने कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम तक पहुंचाने में सफल होते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। केनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक कैनहिया लाल वर्मा ने श्री गंगाराम जगवती देवी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल हसनपुर में शिक्षकों के सम्मान के लिए किए गए प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज के सम्मान से जुड़ा हुआ है। श्री चन्द्रपोल सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य (SSD Inter College Hasanpur) ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालयों में और अधिक मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता रानी सक्सेना , विद्यालय की प्रबंधक माया देवी, तबारक़ हुसैन, हाजी रियाज़ुद्दीन उर्फ़ राजा अन्सारी और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रपोल सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य (SSD Inter College Hasanpur) ने की एवं संचालन कक्षा 8 के छात्र अबुज़र ने किया।3
- अमरोहा एसपी ने पुलिस कार्यालय की शाखाओं का किया निरीक्षण:* लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के दिए निर्देश अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लखन सिंह यादव ने सोमवार दोपहर पुलिस कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस कार्यालय में बनी आईजीआरएस, जनशिकायत, फीडबैक, सम्मन सेल और डीसीआरबी शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने लंबित मामलों, शिकायतों और रिकॉर्ड के रखरखाव की समीक्षा भी की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय पर और अच्छी तरह से निपटारा किया जाए। समस्याओं को जल्दी हल किया जाए उन्होंने कहा कि प्राप्त फीडबैक पर खास ध्यान दिया जाए। एसपी लखन सिंह यादव ने जनशिकायतों को निपटाने में पारदर्शिता और असरदार तरीके से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुसार आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।3
- अमरोहा में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला,पत्नी की मौत के बाद अकेले रहते थे, बच्चे दिल्ली में रहते थे अमरोहा नगर कोतवाली इलाके के मौहल्ला त्रिपोलिया में सोमवार दोपहर घर में अकेले रह रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। आसपास के लोगों ने पुलिस मामले की जानकारी दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद बुजुर्ग अकेले यही रहते थे, जबकि बच्चे दिल्ली में नौकरी करते है। किसी पारिवारिक बात को लेकर वह टेंशन में थे। उधर परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही कराने से इंकार कर दिया है।दरअसल यह पूरा मामला अमरोहा नगर कोतवाली इलाके के मौहल्ला त्रिपोलिया का है। जहां 70 वर्षीय अमीर अहमद अपने घर में अकेले रहते थे। जबकि उनके तीनों बेटे दिल्ली में रहकर वही काम करते है। दो बेटियों की भी शादी हो चुकी है।बीस साल पहले पत्नी की मौत के बाद वह अकेले ही अपने घर में रहते थे। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे पड़ोसियों को उनक शव उनके घर में ही फंदे पर लटका दिखाई दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, काफी भीड़ जमा हो गई। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। साथ ही शव को नीचे उतार का सब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।4
- अमरोहा, यूपी। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरासी चौराहा स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अस्पताल संचालन करने वाली डॉक्टर शाजिया पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। अमरोहा में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा; डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप1