logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रहा बंद,* *दो दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो पावर ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी* *विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों उपभोक्ता हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगला से पानी टंकी तक विरोध मार्च निकालते हुए बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से आधे दिन तक बाजार बंद रखा, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर घंटे बिजली काट दी जाती है। कभी आधे घंटे तो कभी एक-दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ख़ास करके बच्चों की पढ़ाई, किसानों का काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही है।ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरी जनता बिजली संकट से परेशान है, तब जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आखिर चुप क्यों हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग को दो दिनों का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि अगला चरण पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन और प्रतीकात्मक तालाबंदी का होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर हंटरगंज में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

5 hrs ago
user_Vikash Kumar Yadav
Vikash Kumar Yadav
शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
5 hrs ago

*हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रहा बंद,* *दो दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो पावर ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी* *विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों उपभोक्ता हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगला से पानी टंकी तक विरोध मार्च निकालते हुए बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से आधे दिन तक बाजार बंद रखा, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर घंटे बिजली काट दी जाती है। कभी आधे घंटे तो कभी एक-दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ख़ास करके बच्चों की पढ़ाई, किसानों का काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही है।ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरी जनता बिजली संकट से परेशान है, तब जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आखिर चुप क्यों हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग को दो दिनों का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि अगला चरण पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन और प्रतीकात्मक तालाबंदी का होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर हंटरगंज में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रहा बंद,* *दो दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो पावर ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी* *विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों उपभोक्ता हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगला से पानी टंकी तक विरोध मार्च निकालते हुए बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से आधे दिन तक बाजार बंद रखा, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर घंटे बिजली काट दी जाती है। कभी आधे घंटे तो कभी एक-दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ख़ास करके बच्चों की पढ़ाई, किसानों का काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही है।ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरी जनता बिजली संकट से परेशान है, तब जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आखिर चुप क्यों हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग को दो दिनों का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि अगला चरण पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन और प्रतीकात्मक तालाबंदी का होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर हंटरगंज में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
    1
    *हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,*

*उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रहा बंद,*

*दो दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो पावर ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी*

*विकास कुमार यादव
हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों उपभोक्ता हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगला से पानी टंकी तक विरोध मार्च निकालते हुए बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से आधे दिन तक बाजार बंद रखा, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर घंटे बिजली काट दी जाती है। कभी आधे घंटे तो कभी एक-दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ख़ास करके बच्चों की पढ़ाई, किसानों का काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही है।ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरी जनता बिजली संकट से परेशान है, तब जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आखिर चुप क्यों हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग को दो दिनों का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि अगला चरण पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन और प्रतीकात्मक तालाबंदी का होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर हंटरगंज में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • hamare bidhayka ji ne koi ek kam bhi kiya hoga barachatti chetr me sree jayoti manchi hamare Mohanpur chetre me koi bhi kam acha se nahi kiye h Jyoti Manjhi BJP se kahana hai ki abaki bar jise aur Ko utare barachhati chetme
    1
    hamare bidhayka ji ne koi ek kam bhi kiya hoga barachatti chetr me sree jayoti manchi
hamare Mohanpur chetre me koi bhi kam acha se nahi kiye h Jyoti Manjhi BJP se kahana hai ki abaki bar jise aur Ko utare barachhati chetme
    user_Abhyash Kushwaha
    Abhyash Kushwaha
    Interior designer मोहनपुर, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • मदनपुर में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा,मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी पर चला विशेष अभियान मदनपुर थाना अंतर्गत पीएम श्री आर.के. अनुग्रह +2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर छात्र-छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा, मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मदनपुर पुलिस एवं दीप ज्योति कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनपुर थाना की एसआई सुमिता कुमारी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव तस्करी के बढ़ते खतरे, उसके दुष्परिणामों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने "ऑपरेशन विधि पालक" पुलिस दीदी टीम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने की अपील की। दीप ज्योति कल्याण संस्थान की सीएसडब्ल्यू सरिता कुमारी ने बंधुआ मजदूरी के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सीएसडब्ल्यू बिंदु कुमार ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, बच्चों के भटकाव, हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता तथा गुड टच–बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देकर बच्चों को सतर्क रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिमा कुमारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भी जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में शमा प्रवीण, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, चंदन कुमार, प्रतीक कुमार, सुनीता कुमारी, अलका कुमारी, सलोनी मिश्रा, नूतन गुप्ता, जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। #Madanpur #Aurangabad #Bihar #MahilaSuraksha #HumanTrafficking #BondedLabour #OperationVidhiPalak #PoliceDidi #ChildSafety #GoodTouchBadTouch #WomenSafety #DeepJyotiKalyanSansthan #BharatCrimeLiveNews
    1
    मदनपुर में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा,मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी पर चला विशेष अभियान
मदनपुर थाना अंतर्गत पीएम श्री आर.के. अनुग्रह +2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर छात्र-छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा, मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मदनपुर पुलिस एवं दीप ज्योति कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनपुर थाना की एसआई सुमिता कुमारी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव तस्करी के बढ़ते खतरे, उसके दुष्परिणामों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने "ऑपरेशन विधि पालक" पुलिस दीदी टीम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
दीप ज्योति कल्याण संस्थान की सीएसडब्ल्यू सरिता कुमारी ने बंधुआ मजदूरी के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सीएसडब्ल्यू बिंदु कुमार ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, बच्चों के भटकाव, हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता तथा गुड टच–बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देकर बच्चों को सतर्क रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिमा कुमारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भी जागरूकता फैलाएं।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में शमा प्रवीण, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, चंदन कुमार, प्रतीक कुमार, सुनीता कुमारी, अलका कुमारी, सलोनी मिश्रा, नूतन गुप्ता, जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
#Madanpur #Aurangabad #Bihar #MahilaSuraksha #HumanTrafficking #BondedLabour #OperationVidhiPalak #PoliceDidi #ChildSafety #GoodTouchBadTouch #WomenSafety #DeepJyotiKalyanSansthan #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    28 min ago
  • जंतर-मंतर वाली नेहा... सुन लीजिए यह सीधी चेतावनी झारखंड की आंदोलित छात्रा की!" "जंतर-मंतर वाली नेहा... सुन लीजिए यह सीधी चेतावनी झारखंड की आंदोलित छात्रा की!" "हमारा आंदोलन पत्थरबाजी का नहीं... अभद्रता का नहीं... तोड़फोड़ का नहीं... और न ही आज़ादी के नारे लगाने का आंदोलन है। हम अपने अधिकारों की लड़ाई संविधान और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं। शांति, अनुशासन और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अब फैसला जनता करेगी—किसकी आवाज़ सच के साथ है और कौन सिर्फ़ विवाद खड़ा कर रहा है।" वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसे ही अपडेट के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।
    1
    जंतर-मंतर वाली नेहा... सुन लीजिए यह सीधी चेतावनी झारखंड की आंदोलित छात्रा की!"
"जंतर-मंतर वाली नेहा... सुन लीजिए यह सीधी चेतावनी झारखंड की आंदोलित छात्रा की!"
"हमारा आंदोलन पत्थरबाजी का नहीं...
अभद्रता का नहीं...
तोड़फोड़ का नहीं...
और न ही आज़ादी के नारे लगाने का आंदोलन है।
हम अपने अधिकारों की लड़ाई संविधान और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं।
शांति, अनुशासन और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
अब फैसला जनता करेगी—किसकी आवाज़ सच के साथ है और कौन सिर्फ़ विवाद खड़ा कर रहा है।"
वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसे ही अपडेट के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    1 hr ago
  • साइबर गिरोह के 09 सदस्यों को 15 मोबाइल फोन, 06लैपटॉप, 22ए टी एम कार्ड, 04लैपटॉप चार्जर, 05माउस, वाईफाई मशीन एवं 9, 500रुपया नगद के साथ किया गया गिरफ्तार l
    1
    साइबर गिरोह के 09 सदस्यों को 15 मोबाइल फोन, 06लैपटॉप, 22ए टी एम कार्ड, 04लैपटॉप चार्जर, 05माउस, वाईफाई मशीन एवं 9, 500रुपया नगद के साथ किया गया गिरफ्तार l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • रफीगंज-भदवा पथ पर सड़क हादसा, एक दैनिक अखबार के संवाददाता समेत दो गंभीर रूप से घायल रफीगंज-भदवा पथ पर रजोई गांव के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में रफीगंज के एक दैनिक अखबार के संवाददाता शहर के न्यु एरिया राजा बगीचा निवासी अजीज अल्तमस एवं उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अजीज अल्तमस ने बताया कि वे अपनी बहन के साथ निजी कार्य से बाइक से औरंगाबाद जा रहे थे। रजोई गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, रफीगंज के पत्रकार सत्येंद्र पाठक, सुनील कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, पप्पू यादव बाबा, प्रभु सिंह कुणाल सहित जिले के कई पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घायल को रफीगंज में लाया गया है।
    1
    रफीगंज-भदवा पथ पर सड़क हादसा, एक दैनिक अखबार के संवाददाता समेत दो गंभीर रूप से घायल
रफीगंज-भदवा पथ पर रजोई गांव के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में रफीगंज के एक दैनिक अखबार के संवाददाता  शहर के न्यु एरिया राजा बगीचा निवासी अजीज अल्तमस एवं उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल अजीज अल्तमस ने बताया कि वे अपनी बहन के साथ निजी कार्य से बाइक से औरंगाबाद जा रहे थे। रजोई गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, रफीगंज के पत्रकार सत्येंद्र पाठक, सुनील कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, पप्पू यादव बाबा, प्रभु सिंह कुणाल सहित जिले के कई पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घायल को रफीगंज में लाया गया है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.