logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कचहरी से घर लौटते समय भीषण हादसा, वरिष्ठ अधिवक्ता व उनके बेटे गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर रिपोर्ट केवला प्रसाद प्रयागराज जनपद के हंडिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। हंडिया तहसील कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण पांडे (60) अपने बेटे सत्यम पांडे (30) के साथ घर लौट रहे थे, तभी कनकपुर के पास एक ई रिक्शा से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। मिली जानकारी के अनुसार वशिष्ठ नारायण पांडे और उनके पुत्र सत्यम पांडे हंडिया कचहरी से अपने घर मिदियुरा जा रहे थे। जैसे ही वे कनकपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में पिता-पुत्र दोनों के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं और हड्डियां टूट गई हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण पांडे का दाहिना पैर कट गया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही हंडिया कचहरी के अधिवक्ताओं, परिचितों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया और कई लोग अस्पताल पहुंचने लगे। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उधर पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

11 hrs ago
user_Kewala Prasad Gautam News prayagraj
Kewala Prasad Gautam News prayagraj
Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

कचहरी से घर लौटते समय भीषण हादसा, वरिष्ठ अधिवक्ता व उनके बेटे गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर रिपोर्ट केवला प्रसाद प्रयागराज जनपद के हंडिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। हंडिया तहसील कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण पांडे (60) अपने बेटे सत्यम पांडे (30) के साथ घर लौट रहे थे, तभी कनकपुर के पास एक ई रिक्शा से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। मिली जानकारी के अनुसार वशिष्ठ नारायण पांडे और उनके पुत्र सत्यम पांडे हंडिया कचहरी से अपने घर मिदियुरा जा रहे थे। जैसे ही वे कनकपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में पिता-पुत्र दोनों के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं और हड्डियां टूट गई हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण पांडे का दाहिना पैर कट गया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही हंडिया कचहरी के अधिवक्ताओं, परिचितों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया और कई लोग अस्पताल पहुंचने लगे। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उधर पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज में तेजी से वायरल होने वाला वीडियो जो कि सामने आया है प्रयागराज में निषाद पार्टी कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने हडिया विधानसभा क़ो लेकर बड़ा दावा किया और कहां हंडिया विधानसभा में हमारे विधायक रहेंगे
    2
    प्रयागराज में तेजी से वायरल होने वाला वीडियो जो कि सामने आया है प्रयागराज में निषाद पार्टी कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने हडिया विधानसभा क़ो लेकर बड़ा दावा किया और कहां हंडिया विधानसभा में हमारे विधायक रहेंगे
    user_MUKESH Kumar NISHAD
    MUKESH Kumar NISHAD
    Actor हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    1
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिपोर्ट केवला प्रसाद फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने, वीडियो में अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम कर रहा है अंधाधुंध फायरिंग एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में अलविदा की नमाज के बाद फूजैल व नजर नाम के दो लोगों के बीच हुआ विवाद,विवाद के बाद नजर नाम के अपराधी ने घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग,फायरिंग से दो लोग हुए घायल, गोली चलने से पास में खड़ी फूजैल की पत्नी व भतीजे को गोली लग गई, घायलों का इलाज हॉस्पिटल मे चल रहा है, वहीं पुलिस ने इस मामले मे रहमान नाम के आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है,अन्य की तलाश जारी है ।
    1
    रिपोर्ट केवला प्रसाद 
फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने, वीडियो में अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम कर रहा है अंधाधुंध फायरिंग 
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में अलविदा की नमाज के बाद फूजैल व नजर नाम के दो लोगों के बीच हुआ विवाद,विवाद के बाद नजर नाम के अपराधी ने घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग,फायरिंग से दो लोग हुए घायल, 
गोली चलने से पास में खड़ी फूजैल की पत्नी व भतीजे को गोली लग गई, घायलों का इलाज हॉस्पिटल मे चल रहा है,
वहीं पुलिस ने इस मामले मे रहमान नाम के आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है,अन्य की तलाश जारी है ।
    user_Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जुबान में कटुता और व्यवहार में तानाशाही, वर्दी का प्रभाव दिखाकर यह कैसी ईमानदारी निभाई जा रही है? कहते हैं कि चोर को छोड़कर बेगुनाहों पर अत्याचार किए जाते हैं। अब तो ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ पुलिसकर्मी अपनी मर्यादा और सीमाएँ भी भूलते जा रहे हैं। सरायइनायत पुलिस का यह कोई पहला मामला नहीं बताया जा रहा है। इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाओं की चर्चा होती रही है। वर्तमान में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें आधी रात को कुछ लोगों को अर्धनग्न अवस्था में ले जाते हुए दिखाया जा रहा है। प्रश्न यह उठता है कि यदि कोई अपराध हुआ भी था, तो ऐसा कौन-सा अपराध था कि उन्हें कपड़े पहनने का अवसर तक नहीं दिया गया? वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार दरोगा से निवेदन कर रहा है कि कम से कम उन्हें वस्त्र पहनने दिया जाए, परंतु उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाद में कुछ अधिवक्ताओं ने थाने पहुँचकर इस विषय में कारण जानने का प्रयास भी किया, किंतु थाना प्रभारी की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। अब यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच तथा दोषियों पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और व्यवस्था में सुधार हो सके।
    1
    जुबान में कटुता और व्यवहार में तानाशाही,
वर्दी का प्रभाव दिखाकर यह कैसी ईमानदारी निभाई जा रही है?
कहते हैं कि चोर को छोड़कर बेगुनाहों पर अत्याचार किए जाते हैं। अब तो ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ पुलिसकर्मी अपनी मर्यादा और सीमाएँ भी भूलते जा रहे हैं।
सरायइनायत पुलिस का यह कोई पहला मामला नहीं बताया जा रहा है। इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाओं की चर्चा होती रही है। वर्तमान में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें आधी रात को कुछ लोगों को अर्धनग्न अवस्था में ले जाते हुए दिखाया जा रहा है। प्रश्न यह उठता है कि यदि कोई अपराध हुआ भी था, तो ऐसा कौन-सा अपराध था कि उन्हें कपड़े पहनने का अवसर तक नहीं दिया गया?
वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार दरोगा से निवेदन कर रहा है कि कम से कम उन्हें वस्त्र पहनने दिया जाए, परंतु उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाद में कुछ अधिवक्ताओं ने थाने पहुँचकर इस विषय में कारण जानने का प्रयास भी किया, किंतु थाना प्रभारी की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ।
अब यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच तथा दोषियों पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और व्यवस्था में सुधार हो सके।
    user_Amarjeet Yadav
    Amarjeet Yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *प्रयागराज के कौंधियारा थाने की पुलिस व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर नकबजनी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, निशान देहि से चोरी के छोटे-बड़े 82 विभिन्न कम्पनी के टायर व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद थाना कौंधियारा व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस का अनावरण करते हुए अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा जनपद प्रयागराज को आज दिनांक-14.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर सड़वा थाना क्षेत्र कौंधियारा से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के छोटे बडे 82 अदद विभिन्न कम्पन्नी के टायर व घटना मे प्रयुक्त वाहन वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* अवगत कराना है कि दिनांक 13.03.2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री दिलीप कुमार केसरवानी पुत्र राम सेवक निवासी जारी बाजार थाना कौधियारा की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दूकान से करीब 100 टायर (बाइक एवं आटो के टायर) जिसकी लागत लगभग पौने दो लाख रूपये है चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग में आज दिनांक- 14.03.2026 को चोरी गये टायर बरामदगी व संबंधित अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। *पूछताछ का विवरण –* पूछताछ में अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त ने बताया कि मैं अपने अन्य साथियो के साथ टायर चोरी करके ले जाकर इसे बेचकर जो पैसे मिलते उससे अपने व अपने परिवार के शौख पूरा करता हूँ। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र श्री विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा-जनपद प्रयागराज उम्र करीब 37 वर्ष । *सम्बन्धित अभियोग /अपराधिक इतिहास का विवरण* 1. मु0अ0सं0 1024/21 धारा 380/411/413/414/357 भादवि0 थाना धूमनगंज कमि0 प्रयागराज 2. मु0अ0सं0 1105/2021 धारा 380/411/413/414/457 भादवि0 थाना धूमनगंज कमि0 प्रयागराज 3. मु0अ0सं0 548/2016 धारा 380/411/357 भादवि0 थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 4. मु0अ0सं0 0001/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 5. मु0अ0सं0 116/2021 धारा 120बी/194/307/34/395/412 भादवि0 थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 6. मु0अ0सं0 119/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट घूरपुर कमि0 प्रयागराज 7. मु0अ0सं0 185/21 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 8. मु0अ0सं0 284/25 धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 9. मु0अ0सं0 002/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 10. मु0अ0सं0 005/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 11. मु0अ0सं0 48/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 12. मु0अ0सं0 284/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कीडगंज कमि0प्रयागराज 13. मु0अ0सं0 007/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना मेजा कमि0प्रयागराज 14. मु0अ0सं0 296/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज 15. मु0अ0सं0 302/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज 16. मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a)/317(2)बीएनएस थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज *बरामदगी का विवरण-* 1. 82 अदद विभिन्न कम्पनियो के टायर व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1.श्री कुलदीप शर्मा थानाध्यक्ष कौधियारा कमि0 प्रयागराज । 2.उ0नि0 सुनील कुमार सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 3.का0 आशीष सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 4. का0 सूर्यकुमार थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 5. का0 जवाहर लाल थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 6. का0 राहुल यादव थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । *7. दिनेश कुमार सिह प्रभारी निरीक्षक थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।* 8. उ0नि0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज । 9. का0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।
    1
    *प्रयागराज के कौंधियारा थाने की पुलिस व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर नकबजनी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, निशान देहि से चोरी के छोटे-बड़े 82 विभिन्न कम्पनी के टायर व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
थाना कौंधियारा व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस का अनावरण करते हुए अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा जनपद प्रयागराज को आज दिनांक-14.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर सड़वा थाना क्षेत्र कौंधियारा से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के छोटे बडे 82 अदद विभिन्न कम्पन्नी के टायर व घटना मे प्रयुक्त वाहन वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अवगत कराना है कि दिनांक 13.03.2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री दिलीप कुमार केसरवानी पुत्र राम सेवक निवासी जारी बाजार थाना  कौधियारा की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दूकान से करीब 100 टायर (बाइक एवं आटो के टायर) जिसकी लागत लगभग पौने दो लाख रूपये है चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग में आज दिनांक- 14.03.2026 को चोरी गये टायर बरामदगी व संबंधित अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
*पूछताछ का विवरण –* 
पूछताछ में अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त ने बताया कि मैं अपने अन्य साथियो के साथ टायर  चोरी करके ले जाकर  इसे बेचकर जो पैसे मिलते उससे अपने व अपने परिवार के शौख पूरा करता हूँ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 
सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र श्री विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा-जनपद  प्रयागराज उम्र करीब 37 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग /अपराधिक इतिहास का विवरण*
1.  मु0अ0सं0 1024/21 धारा 380/411/413/414/357 भादवि0 थाना धूमनगंज	
कमि0 प्रयागराज
2.  मु0अ0सं0 1105/2021 धारा 380/411/413/414/457 भादवि0 थाना धूमनगंज	
कमि0 प्रयागराज
3.  मु0अ0सं0 548/2016 धारा 380/411/357 भादवि0 थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज
4.  मु0अ0सं0 0001/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घूरपुर	कमि0 प्रयागराज
5.  मु0अ0सं0 116/2021 धारा 120बी/194/307/34/395/412 भादवि0 थाना घूरपुर	कमि0 प्रयागराज
6.  मु0अ0सं0 119/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट घूरपुर कमि0 प्रयागराज
7.  मु0अ0सं0 185/21 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट	थाना थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज
8.  मु0अ0सं0 284/25 धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज
9.  मु0अ0सं0 002/15   धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज
10.  मु0अ0सं0 005/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज
11.  मु0अ0सं0 48/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज
12.  मु0अ0सं0 284/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कीडगंज कमि0प्रयागराज
13.  मु0अ0सं0 007/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना मेजा कमि0प्रयागराज
14.  मु0अ0सं0 296/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज
15.  मु0अ0सं0 302/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज
16.  मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a)/317(2)बीएनएस थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज
*बरामदगी का विवरण-*
1.  82 अदद विभिन्न कम्पनियो के टायर व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.श्री कुलदीप शर्मा थानाध्यक्ष कौधियारा कमि0 प्रयागराज ।
2.उ0नि0 सुनील कुमार सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
3.का0 आशीष सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
4.  का0 सूर्यकुमार थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
5.  का0 जवाहर लाल थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
6.  का0 राहुल यादव थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
*7.  दिनेश कुमार सिह प्रभारी निरीक्षक थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।*
8.  उ0नि0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।
9.  का0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज में धरना प्रदर्शन, एलपीजी और तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ जनता के साथ आम आदमी पार्टी। चूल्हे पर महिलाओं ने रोटियां बनाकर जताया विरोध।
    1
    प्रयागराज में धरना प्रदर्शन, एलपीजी और तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ जनता के साथ आम आदमी पार्टी।
चूल्हे पर महिलाओं ने रोटियां बनाकर जताया विरोध।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.