logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौरझामर। गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्योहारों को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित गणेश चतुर्थी एवं आगामी अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना गौरझामर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने सभी गणेश उत्सव समिति के आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गणेश पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से कम से कम दो लोग अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही उन्होंने लाउडस्पीकर के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूर्णतः बंद रहें, इसका सभी समितियां विशेष ध्यान रखें। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने में प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

1 day ago
user_Lalit Chadar journalist
Lalit Chadar journalist
देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
1 day ago
5538d5ce-28ff-4844-8e67-20909da1a68f

गौरझामर। गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्योहारों को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित गणेश चतुर्थी एवं आगामी अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना गौरझामर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने सभी गणेश उत्सव समिति के आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गणेश पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से कम से कम दो लोग अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही उन्होंने लाउडस्पीकर के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूर्णतः बंद रहें, इसका सभी समितियां विशेष ध्यान रखें। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने में प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सागर जिले में ऐसी पंचायत जहां पहले शासकीय राशि से नाडेफ बना दिया फिर उसको हटाने पुनः सरकारी भुक्तान लगा मिटवा दिया "नेता जी ने सफाई अभियान में पहले कचरा फैलाया फिर फोटो खींचने उसी कचरे को साफ कराया" यह राजनेतिक होता है परंतु गौरझामर में पंचायत प्रशासनिक करती दिख रही है मामला है शासकीय राशि के दुरुपयोग का जिसमें बीते 12 सितंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस थाना गौरझामर के बाउंड्री एवं यात्री प्रतीक्षालय के समीप बना कचरा डालने नाडेफ बना हुआ था जो वीडियो में हटाने के लिए जेसीबी एवं प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वही पंचायत सचिव की मौजदूगी में यह कार्य हुआ वीडियो में वह दिख रहे हैं फिर भी उनसे इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने इसके बारे में क्या कहा सुने
    3
    सागर जिले में ऐसी पंचायत जहां पहले शासकीय राशि से नाडेफ बना दिया फिर उसको हटाने पुनः सरकारी भुक्तान लगा
मिटवा दिया 
"नेता जी ने सफाई अभियान में पहले कचरा फैलाया फिर फोटो खींचने उसी कचरे को साफ कराया"
यह राजनेतिक होता है परंतु गौरझामर में पंचायत प्रशासनिक करती दिख रही है मामला है शासकीय राशि के दुरुपयोग का 
जिसमें बीते 12 सितंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस थाना गौरझामर के बाउंड्री एवं यात्री प्रतीक्षालय के समीप बना कचरा डालने नाडेफ बना हुआ था जो वीडियो में हटाने के लिए जेसीबी एवं प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वही पंचायत सचिव की मौजदूगी में यह कार्य हुआ वीडियो में वह दिख रहे हैं फिर भी उनसे इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने इसके बारे में क्या कहा सुने
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • *गणपति की धूम* ✍️धर्मेंद्र sahu ......................
    1
    *गणपति की धूम*

✍️धर्मेंद्र sahu
......................
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *नरसिंहपुर: कुम्हड़ी मेहरा टोला के ग्रामीण परेशान, कच्ची नहर मार्ग के दुरुस्तीकरण और सड़क निर्माण की मांग; जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन, देखिए क्या कहा ग्रामीणों ने पोलखोल से!* नरसिंहपुर, 15 सितंबर 2026। ग्राम कुम्हड़ी मेहरा टोला, तहसील करेली के ग्रामीणों ने गांव में आवागमन के लिए उपयोग किए जा रहे कच्ची नहर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त मार्ग कई वर्षों से कच्चा है और वर्तमान में अत्यधिक जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। बारिश के दौरान मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा ऋतु में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को अपने आवश्यक कामों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर बजरी और मुरम आदि डलवाकर तत्काल दुरुस्तीकरण कराया जाए तथा भविष्य में सड़क निर्माण की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई है। देखिए, ग्रामीणों ने पोलखोल से क्या कहा।
    1
    *नरसिंहपुर: कुम्हड़ी  मेहरा  टोला के ग्रामीण  परेशान, कच्ची  नहर  मार्ग के  दुरुस्तीकरण  और  सड़क  निर्माण की  मांग; जनसुनवाई  में  सौंपा ज्ञापन, देखिए  क्या  कहा  ग्रामीणों  ने  पोलखोल  से!*
नरसिंहपुर, 15 सितंबर 2026। ग्राम कुम्हड़ी मेहरा टोला, तहसील करेली के ग्रामीणों ने गांव में आवागमन के लिए उपयोग किए जा रहे कच्ची नहर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों के अनुसार, उक्त मार्ग कई वर्षों से कच्चा है और वर्तमान में अत्यधिक जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। बारिश के दौरान मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आना-जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा ऋतु में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को अपने आवश्यक कामों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर बजरी और मुरम आदि डलवाकर तत्काल दुरुस्तीकरण कराया जाए तथा भविष्य में सड़क निर्माण की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई है। देखिए, ग्रामीणों ने पोलखोल से क्या कहा।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद ​नरसिंहपुर: जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
    1
    नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद
​नरसिंहपुर: जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS MP CG NEWS
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नरसिंहपुर से सतीश स्काई इंडिया टीवी चैनल विश्वकर्मा की रिपोर्ट नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद चाचा भतिजे करते थे मोटरसाइकिल चोरी ​ ​
    1
    नरसिंहपुर से सतीश स्काई इंडिया टीवी चैनल विश्वकर्मा की रिपोर्ट

नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद चाचा भतिजे करते थे मोटरसाइकिल चोरी

​
​
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जुआड़ी, शराबी, सटोरियों से पूरे परिवार का कोई लेना देना नहीं – सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत
    1
    जुआड़ी, शराबी, सटोरियों से पूरे परिवार का कोई लेना देना नहीं – सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *नाराज किसानों का कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जमीन पर बैठकर जताया विरोध!* नरसिंहपुर। 15 सितम्बर 2026 भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर की मासिक बैठक के बाद किसानों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई। किसानों की नाराजगी को देखते हुए कृषि विभाग के उप संचालक किसानों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद किसानों की ओर से विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के तहत किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और खेत को इकाई मानने, सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू कराने, नकली बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने तथा मूंग का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग रखी। इसके अलावा किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, सभी डीसी केंद्रों से किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और नरसिंहपुर में एरिया स्टोर बनाए जाने सहित अन्य मांगें भी रखीं। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष राय, जिला मंत्री अभिषेक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पटेल, संभागीय अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, प्रांत सदस्य सरदार पटेल, जिला उपाध्यक्ष भावसिंह लोधी, दिनेश पटेल सहित भारतीय किसान संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    1
    *नाराज किसानों का कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जमीन पर बैठकर जताया विरोध!*
नरसिंहपुर।  15 सितम्बर 2026 भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर की मासिक बैठक के बाद किसानों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई।
किसानों की नाराजगी को देखते हुए कृषि विभाग के उप संचालक किसानों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद किसानों की ओर से विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के तहत किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और खेत को इकाई मानने, सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू कराने, नकली बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने तथा मूंग का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग रखी।
इसके अलावा किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, सभी डीसी केंद्रों से किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और नरसिंहपुर में एरिया स्टोर बनाए जाने सहित अन्य मांगें भी रखीं।
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष राय, जिला मंत्री अभिषेक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पटेल, संभागीय अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, प्रांत सदस्य सरदार पटेल, जिला उपाध्यक्ष भावसिंह लोधी, दिनेश पटेल सहित भारतीय किसान संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.