Shuru
Apke Nagar Ki App…
माता तिरुपुर सुंदरी राजराजेश्वरी जी के मंदिर को गणेश उत्सव पर्व एवं प्रकट उत्सव समारोह में आकर्षक साथ सजा 102वें प्राकट्योत्सव एवं गणेश उत्सव पर सजा परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर। पूज्य गुरुदेव भगवान के पावन 102वें प्राकट्योत्सव एवं गणेश उत्सव पर्व के अवसर पर परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर स्थित माता त्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी जी के मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की मनोहारी सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Raghunath Rai
माता तिरुपुर सुंदरी राजराजेश्वरी जी के मंदिर को गणेश उत्सव पर्व एवं प्रकट उत्सव समारोह में आकर्षक साथ सजा 102वें प्राकट्योत्सव एवं गणेश उत्सव पर सजा परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर। पूज्य गुरुदेव भगवान के पावन 102वें प्राकट्योत्सव एवं गणेश उत्सव पर्व के अवसर पर परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर स्थित माता त्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी जी के मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की मनोहारी सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माता तिरुपुर सुंदरी राजराजेश्वरी जी के मंदिर को गणेश उत्सव पर्व एवं प्रकट उत्सव समारोह में आकर्षक साथ सजा 102वें प्राकट्योत्सव एवं गणेश उत्सव पर सजा परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर। पूज्य गुरुदेव भगवान के पावन 102वें प्राकट्योत्सव एवं गणेश उत्सव पर्व के अवसर पर परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर स्थित माता त्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी जी के मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की मनोहारी सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।1
- थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। साथ ही घटित चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीमों द्वारा आदतन चोरों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित किया जा रहा है। *शातिर मोटरसाईकिल चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में:* थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता तथा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ प्रभावी रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष एवं टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज को अभिरक्षा में लिया गया। *नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा, करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद :* पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए 2 संदिग्धों से प्रारंभिक पूछताछ में उनके द्वारा जिले के थाना स्टेशनगंज अंतर्गत 5 चोरी एवं थाना करेली तथा गाडरवारा अंतर्गत 1-1 मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 लाख कीमत की चोरी की गई कुल 11 मोटरसाईकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।4
- गोटेगांव-लाठगांव धूमा मार्ग हुआ जर्जर, जगह-जगह गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा राहगीर और ग्रामीण परेशान, बड़े हादसे की आशंका; जनप्रतिनिधियों से सड़क सुधार की आस गोटेगांव। गोटेगांव से लाठगांव धूमा की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों, राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह खराब होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भी इस मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है। हालांकि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बारिश के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि तब तक जर्जर मार्ग की स्थिति को देखते हुए आवश्यक अस्थायी सुधार कार्य कराया जाना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान होगा।1
- नलो से गंदा मटमैला पानी आने से रहवासी परेशान सुधार कि मांग गोटेगांव में मां नर्मदा मंदिर पटेल बार्ड में दो दिन से नलों में बहुत मट मैला पानी आने से स्थानीय लोग हो रहे परेशान सुधार की ओर ध्यान देने कि मांग2
- गोटेगांव नगर के हरदौल वार्ड की मुख्य सड़क कीचड़ से सरोवर, वार्डवासी परेशान बारिश के बाद जर्जर सड़क पर जलभराव, आवागमन हुआ। राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान ।1
- तिल्दा नेवरा- मां मावली मंदिर में राम नाम कीर्तन भजन सम्पन्न हुआ1
- दमोह= अवैव शराब के विरुद्ध ताबड़तोड कार्यवाही1
- परम पूज्य अनंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठाधीश्वर, धर्मसम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री 🌺 🌺 परम पूज्य अनंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठाधीश्वर, धर्मसम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री 🌺 🙏 102वें प्राकट्योत्सव महामहोत्सव के पावन शुभ अवसर पर श्रीचरणों में कोटिशः नमन। 🙏 परम पूज्य गुरुदेव भगवान के पावन प्राकट्योत्सव के इस शुभ अवसर पर समस्त गुरु भक्तों को हार्दिक मंगलकामनाएं एवं श्रीचरणों में शत-शत नमन। 🌺 हरितालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर 📅 14 सितंबर 📍 परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर, श्रीधाम, मध्यप्रदेश1