logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 3 महीने से वेतन नहीं मिला – माननीय मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद होली से पहले भी नहीं हुआ भुगतान, कर्मचारियों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार की चेतावनी महराजगंज: जिला संयुक्त चिकित्सालय, महाराजगंज में कार्यरत आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों से उनका वेतन (मानदेय) नहीं मिल पाया है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेशों के बावजूद, जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, बजट के अभाव के कारण यह भुगतान लंबित है। होली पर्व से ठीक पहले इस समस्या ने कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को गंभीर संकट में डाल दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि परिवारों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में असमर्थता के कारण वे बेहद परेशान हैं। यदि जल्द ही उनका बकाया वेतन नहीं मिलता है, तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिससे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने इस मुद्दे पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी मेहनत और लगन से अस्पताल की सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं, लेकिन बदले में हमें समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा। बजट जारी न होने से हमारी स्थिति दयनीय हो गई है। हम तत्काल भुगतान की मांग करते हैं, अन्यथा मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।" इस दौरान शेषनाथ यादव,जहीरूद्दीन सिद्दीकी,संजय यादव,संजय सिंह, रामचरित्र सिंह,अखिलेश गुप्ता,आदर्श खरवार, वीरेंद्र प्रसाद,सीमा,दिव्या खरवार, कमलावती,पूनम गुप्ता,संजना यादव,किरन,दिग्विजय गुप्ता,विनोद,संजय गौतम आदि लोग मौजूद रहे |

2 hrs ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
d974d9bf-3c04-4388-8d07-bcc7f8d887d2

महाराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 3 महीने से वेतन नहीं मिला – माननीय मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद होली से पहले भी नहीं हुआ भुगतान, कर्मचारियों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार की चेतावनी महराजगंज: जिला संयुक्त चिकित्सालय, महाराजगंज में कार्यरत आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों से उनका वेतन (मानदेय) नहीं मिल पाया है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेशों के बावजूद, जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, बजट के अभाव के कारण यह भुगतान लंबित है। होली पर्व से ठीक पहले इस समस्या ने कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को गंभीर संकट में डाल दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि परिवारों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में असमर्थता के कारण वे बेहद परेशान हैं। यदि जल्द ही उनका बकाया वेतन नहीं मिलता है, तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिससे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने इस मुद्दे पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी मेहनत और लगन से अस्पताल की सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं, लेकिन बदले में हमें समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा। बजट जारी न होने से हमारी स्थिति दयनीय हो गई है। हम तत्काल भुगतान की मांग करते हैं, अन्यथा मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।" इस दौरान शेषनाथ यादव,जहीरूद्दीन सिद्दीकी,संजय यादव,संजय सिंह, रामचरित्र सिंह,अखिलेश गुप्ता,आदर्श खरवार, वीरेंद्र प्रसाद,सीमा,दिव्या खरवार, कमलावती,पूनम गुप्ता,संजना यादव,किरन,दिग्विजय गुप्ता,विनोद,संजय गौतम आदि लोग मौजूद रहे |

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के बरातगाड़ा में प्रसिद्ध बुढ़िया माई के मन्दिर परिसर में बना पिंक शौचालय महज दो ही महीने में हुआ क्षतिग्रस्त, निर्माण में अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप, और मरम्मत का किया मांग, इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राधे श्याम सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जांचकर की जाएगी उचित कार्यवाही |
    1
    महराजगंज: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के बरातगाड़ा में प्रसिद्ध बुढ़िया माई के मन्दिर परिसर में बना पिंक शौचालय महज दो ही महीने में हुआ क्षतिग्रस्त, निर्माण में अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप, और मरम्मत का किया मांग, इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राधे श्याम सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जांचकर की जाएगी उचित कार्यवाही |
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महराजगंज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    महराजगंज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा  द्वारा 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। 
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    6 hrs ago
  • आज माननीयपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल जी को और उनके जो भी मंत्री विधायक राजसभा सांसद थे सबको कोर्ट बड़ी कर दिया सच की जीत होगया है
    1
    आज माननीयपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल जी को और उनके जो भी मंत्री विधायक राजसभा सांसद थे सबको कोर्ट बड़ी कर दिया सच की जीत होगया है
    user_Khurshed mlik
    Khurshed mlik
    Nichlaul, Maharajganj•
    6 hrs ago
  • आनन्दनगर:व्यापारियों को लेकर नगर पंचायत ईओ ने कहीं बड़ी बात देखें पूरी रिपोर्ट! #Maharajganj #Anandnagar #Panchayat #office #protest #UttarPradesh #BJPGovernment
    1
    आनन्दनगर:व्यापारियों को लेकर नगर पंचायत ईओ ने कहीं बड़ी बात देखें पूरी रिपोर्ट!
#Maharajganj #Anandnagar #Panchayat #office #protest #UttarPradesh #BJPGovernment
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुद्ध भगवान की पीली धातु की मूर्ति के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार शाम करीब 7:40 बजे पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, एक निशान मैगनाइट कार , 50 हजार रुपये भारतीय नकदी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान विद्यासागर (20) पुत्र गजेंद्र केवट निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा एसएसबी की टीम में निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुंखे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरेपेन राजवंशी और राजेंद्र यादव शामिल रहे।
    1
    ठूठीबारी।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुद्ध भगवान की पीली धातु की मूर्ति के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार शाम करीब 7:40 बजे पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, एक निशान मैगनाइट कार , 50 हजार रुपये भारतीय नकदी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान विद्यासागर (20) पुत्र गजेंद्र केवट निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा एसएसबी की टीम में निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुंखे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरेपेन राजवंशी और राजेंद्र यादव शामिल रहे।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महराजगंज में 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4560 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने CCTV, बाहरी कक्ष निरीक्षक, डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। . || Maharajganj News || Si Exam in Maharajganj || Aapan Maharajganj || Up Police si . #Maharajganj #UPPoliceSI #SIRecruitment #UPPoliceExam
    1
    महराजगंज में 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4560 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 
प्रशासन ने CCTV, बाहरी कक्ष निरीक्षक, डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी।
.
|| Maharajganj News || Si Exam in Maharajganj || Aapan Maharajganj || Up Police si 
.
#Maharajganj #UPPoliceSI #SIRecruitment #UPPoliceExam
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • ग्राम पंचायत लोहरपुरवा विकास खण्ड कैम्पियरगंज जिला गोरखपुर में विगत वर्ष 2021दिनाक 28/05/2021 के प्रस्ताव के अनुसार लगाएं गंए परन्तु कागज़ो में हकित में एक भी पौधे का वृक्षारोपण नहीं किया गया मात्र 300 पौधे वृक्षारोपण जीवित उपलब्ध कराने कि कृपा करें
    2
    ग्राम पंचायत लोहरपुरवा विकास खण्ड कैम्पियरगंज जिला गोरखपुर में विगत वर्ष 2021दिनाक 28/05/2021 के प्रस्ताव के अनुसार लगाएं गंए परन्तु कागज़ो में हकित में एक भी पौधे का वृक्षारोपण नहीं किया गया मात्र 300 पौधे वृक्षारोपण जीवित उपलब्ध कराने कि कृपा करें
    user_दिलीप कुमार शर्मा
    दिलीप कुमार शर्मा
    Assisted living residence कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महराजगंज: जनपद के फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत बरातगाड़ा में स्थित एचपी गैस एजेन्सी पर सिलेंडर के लिए लम्बी लाइन देखने को मिली, जहाँ लोग अपने अपने सिलेंडर को एक रस्सी के माध्यम से जोड़ कर लाइन से रखकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये, और एजेन्सी पर गाँव के कुछ लोगों द्वारा आम जनता की मदद करते हुए भी देखा गया | जैसा कि इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं ऐसे में यहाँ बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से वितरण हो रहा है|
    1
    महराजगंज: जनपद के फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत बरातगाड़ा में स्थित एचपी गैस एजेन्सी पर सिलेंडर के लिए लम्बी लाइन देखने को मिली, जहाँ लोग अपने अपने सिलेंडर को एक रस्सी के माध्यम से जोड़ कर लाइन से रखकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये, और एजेन्सी पर गाँव के कुछ लोगों द्वारा आम जनता की मदद करते हुए भी देखा गया | 
जैसा कि इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं ऐसे में यहाँ बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से वितरण हो रहा है|
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.