Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुलाबबाड़ी स्थित बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात चोर ने मन्दिर से चांदी के छत्र चुराए अजमेर के गुलाबबाड़ी स्थित बालाजी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 15 तारीख को दोपहर करीब 3 बजे एक युवक मंदिर से भगवान शिवजी का छत्र और राधा-कृष्ण का छत्र चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि दोनों छत्रों का वजन लगभग 700–800 ग्राम है और उनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मंदिर में मौजूद लोगों को जब चोरी का पता चला तो उन्होंने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चोरी करते हुए साफ नजर आया। इसके बाद मंदिर से जुड़े लोगों ने मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।
Shahid hussain
गुलाबबाड़ी स्थित बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात चोर ने मन्दिर से चांदी के छत्र चुराए अजमेर के गुलाबबाड़ी स्थित बालाजी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 15 तारीख को दोपहर करीब 3 बजे एक युवक मंदिर से भगवान शिवजी का छत्र और राधा-कृष्ण का छत्र चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि दोनों छत्रों का वजन लगभग 700–800 ग्राम है और उनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मंदिर में मौजूद लोगों को जब चोरी का पता चला तो उन्होंने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चोरी करते हुए साफ नजर आया। इसके बाद मंदिर से जुड़े लोगों ने मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर के गुलाबबाड़ी स्थित बालाजी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 15 तारीख को दोपहर करीब 3 बजे एक युवक मंदिर से भगवान शिवजी का छत्र और राधा-कृष्ण का छत्र चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि दोनों छत्रों का वजन लगभग 700–800 ग्राम है और उनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मंदिर में मौजूद लोगों को जब चोरी का पता चला तो उन्होंने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चोरी करते हुए साफ नजर आया। इसके बाद मंदिर से जुड़े लोगों ने मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।1
- Post by Moinuddin Khan1
- हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश केस में अजमेर का नाम सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है। इस मामले में आरोपी अली अकबर को लेकर उसके परिवार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। आरोपी के भाई ने बताया कि अली अकबर लंबे समय से कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था। परिवार का कहना है कि उन्हें किसी भी साजिश या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं थी। इस पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई हैं। अलग-अलग पहलुओं से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। ताजा खबरों और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का साध्य कालीन ताजा अपडेट। मुख्यमंत्री भजनलाल जलदाय मंत्री कन्हैया लाल पटेल ने युद्ध स्तर पर राजस्थान सूवे में हर शहर जिला गांव ढाणी तक पानी पहुंचाने की पुरी कवायत कर ली है। जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैया लाल जी ने राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी से वैवाक बातचीत करते हुए कहा कि पानी की किल्लत होने नहीं देंगे। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में दो युवक रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार। लोकसभा सभापती ने आज अपने संसदीय कार्यालय में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भेट की चेहरे पर उनकी मुस्कुराहट देखकर बिरला भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बीबीसी के पूर्व संवाददाता कोटा को पत्रकारिता की अपनी कर्म स्थली बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नारायण बरैठ जी की श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ो पत्रकारों ने नाम आंखों से विदाई दी और पुष्पांजलि अर्पित की। ग्रेटर प्रेस क्लब के महासचिव अनिल भारद्वाज ने स्वर्गीय नारायण जी की स्मृति में 11000 रुपए का प्रतिवर्ष पुरस्कार देने की भी घोषणा की1
- (ब्यावर)। गांव झूंठा बगीची के पास सोमवार को एक निजी बस का अचानक टायर फटने से बस असंतुलित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के समय बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत ठेकेदार की लापरवाही, अटल पथ का कार्य पूरा होने के बाद भी मलबे को लेकर अनदेखी बर में मेगड़दा रोड़ पर 2 करोड़ की लागत राशि से बनाए गए अटल पथ के निर्माण के बाद भी ठेकेदार के द्वारा मलबे को हटाने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । इसके अलावा अटल पथ की सीसी सड़क के किनारे लेवल को लेकर भी कई जगह से समतल नहीं किया गया है । जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है । वही हाल ही में बनाए गए इस अटल पथ सड़क के समीप मलबे की तस्वीर ठेकेदार की लापरवाही को दर्शा रही है ।4
- अजमेर तेजाजी की देवली के पास मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना चांदी का छत्र चोरी कर हुए फरार सीसीटीवी में वारदात हुई कैद1
- अजमेर। शहर के महात्मा गांधी स्मारक स्थित गांधी भवन पर कांग्रेस उत्तर विधानसभा की ओर से घरेलू और कमर्शियल गैस की कमी तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक शांतिपूर्वक बैठकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। सत्याग्रह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन मुश्किल हो गया है। घरेलू गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि तथा आपूर्ति की समस्या से घरों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और होटल-रेस्तरां संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि महंगाई और गैस संकट के कारण आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत विशाल डांडिया गैर का आयोजन कल,तैयारियों को अंतिम रूप बर ग्राम में हर वर्ष की भांति इस बार भी शीतला सप्तमी के संदर्भ में निकाली जाने वाली विशाल डांडिया गैर का भव्य आयोजन कल 17 मार्च को आयोजन किया जाएगा । जिसको लेकर हिंदू नवयुवक गैर आयोजक मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सजावट को लेकर भगवा झंडे लगाए जा रहे है। जिससे ग्राम में विशाल डांडिया गैर के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ हैं ।3