logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांकेर बाईपास रोड पर सोमवार की दोपहर को एक भालू दिखाई दिया है। इस बाईपास मार्ग पर अचानक भालू के नजर आने से पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत और हलचल का माहौल बन गया।

10 hrs ago
user_Shnakar kumar miahra
Shnakar kumar miahra
Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

कांकेर बाईपास रोड पर सोमवार की दोपहर को एक भालू दिखाई दिया है। इस बाईपास मार्ग पर अचानक भालू के नजर आने से पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत और हलचल का माहौल बन गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कांकेर बाईपास रोड पर सोमवार की दोपहर को एक भालू दिखाई दिया है। इस बाईपास मार्ग पर अचानक भालू के नजर आने से पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत और हलचल का माहौल बन गया।
    1
    कांकेर बाईपास रोड पर सोमवार की दोपहर को एक भालू दिखाई दिया है। इस बाईपास मार्ग पर अचानक भालू के नजर आने से पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत और हलचल का माहौल बन गया।
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर धान मंडी स्थित शिव मंदिर के पास प्रार्थी पर किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तत्परता से सभी आरोपियों को धर-दबोचा।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर धान मंडी स्थित शिव मंदिर के पास प्रार्थी पर किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तत्परता से सभी आरोपियों को धर-दबोचा।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के अंतर्गत कोठीगांव में प्रकृति का एक अद्भुत और दुर्लभ नजारा देखने को मिल रहा है। यहां वर्षों पुराना एक ऐसा विशाल वृक्ष समूह मौजूद है, जिसमें 11 विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष एक ही स्थान पर और एक-दूसरे से जुड़े हुए विकसित हो गए हैं। स्थानीय लोग इसे प्रकृति का अनोखा चमत्कार मानते हैं। इस अद्वितीय वृक्ष समूह में पीपल, नीम, महुआ, कुर्रू, कसही, आम, सीताफल, फेंग, लाडो, केन्वटी और गस्ति सहित कुल 11 प्रजातियों के वृक्ष शामिल हैं। अलग-अलग प्रजातियों के वृक्षों का इस प्रकार एक साथ विकसित होना अत्यंत दुर्लभ माना जा रहा है। यद्यपि भारत में अद्भुत वृक्षों के कुछ उल्लेखनीय उदाहरण मिलते हैं, जिनमें प्रयागराज स्थित अक्षयवट, दुनिया के सबसे बड़े बरगद वृक्षों में से एक 'थिम्ममा मर्रीमनु' और 'डोडा आलदा मारा' शामिल हैं, लेकिन 11 अलग-अलग प्रजातियों का एक ही मूलाधार पर विकसित होना बेहद दुर्लभ घटना है। यह स्थल न केवल पर्यावरण प्रेमियों और प्रकृति शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है, बल्कि जैव विविधता और प्राकृतिक सह-अस्तित्व का भी जीवंत संदेश देता है। इस अनोखे उपहार को सुप्रसिद्ध वृक्षों की श्रेणी में चौथे वृक्ष की उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के अंतर्गत कोठीगांव में प्रकृति का एक अद्भुत और दुर्लभ नजारा देखने को मिल रहा है। यहां वर्षों पुराना एक ऐसा विशाल वृक्ष समूह मौजूद है, जिसमें 11 विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष एक ही स्थान पर और एक-दूसरे से जुड़े हुए विकसित हो गए हैं। स्थानीय लोग इसे प्रकृति का अनोखा चमत्कार मानते हैं। इस अद्वितीय वृक्ष समूह में पीपल, नीम, महुआ, कुर्रू, कसही, आम, सीताफल, फेंग, लाडो, केन्वटी और गस्ति सहित कुल 11 प्रजातियों के वृक्ष शामिल हैं। अलग-अलग प्रजातियों के वृक्षों का इस प्रकार एक साथ विकसित होना अत्यंत दुर्लभ माना जा रहा है।

यद्यपि भारत में अद्भुत वृक्षों के कुछ उल्लेखनीय उदाहरण मिलते हैं, जिनमें प्रयागराज स्थित अक्षयवट, दुनिया के सबसे बड़े बरगद वृक्षों में से एक 'थिम्ममा मर्रीमनु' और 'डोडा आलदा मारा' शामिल हैं, लेकिन 11 अलग-अलग प्रजातियों का एक ही मूलाधार पर विकसित होना बेहद दुर्लभ घटना है। यह स्थल न केवल पर्यावरण प्रेमियों और प्रकृति शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है, बल्कि जैव विविधता और प्राकृतिक सह-अस्तित्व का भी जीवंत संदेश देता है। इस अनोखे उपहार को सुप्रसिद्ध वृक्षों की श्रेणी में चौथे वृक्ष की उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Www.Chirghar.com
    Www.Chirghar.com
    पत्रकार Bindranavagarh(Gariyaband), Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • धमतरी जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) ने उन्हें विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्यभार सौंपा और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, संवेदनशील मामलों, विशेष अभियानों तथा सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारियों, एसडीओपी और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने नवपदस्थ एसपी का आत्मीय स्वागत करते हुए पूर्ण निष्ठा और टीम भावना के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। पदभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि धमतरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास व संवाद को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा बनाए रखने की हिदायत दी। इसके पश्चात, पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित मामलों, अभिलेखों के रखरखाव और दैनिक कार्यों की जानकारी ली और शिकायतों का संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू और रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    धमतरी जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) ने उन्हें विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्यभार सौंपा और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, संवेदनशील मामलों, विशेष अभियानों तथा सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारियों, एसडीओपी और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने नवपदस्थ एसपी का आत्मीय स्वागत करते हुए पूर्ण निष्ठा और टीम भावना के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

पदभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि धमतरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास व संवाद को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा बनाए रखने की हिदायत दी।

इसके पश्चात, पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित मामलों, अभिलेखों के रखरखाव और दैनिक कार्यों की जानकारी ली और शिकायतों का संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू और रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर की दान राशि में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गरियाबंद के तिरंगा चौक पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और दान राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि यदि राम मंदिर की दान राशि में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं श्री राम मंदिर निर्माण के लिए ₹1,11,111 का चंदा दिया है और भाजपा को बताना चाहिए कि उस राशि का हिसाब क्या है। उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं के दान का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और यदि दान राशि में कोई भी अनियमितता हुई है, तो दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की पुरजोर मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
    2
    अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर की दान राशि में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गरियाबंद के तिरंगा चौक पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और दान राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग उठाई है।

प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि यदि राम मंदिर की दान राशि में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं श्री राम मंदिर निर्माण के लिए ₹1,11,111 का चंदा दिया है और भाजपा को बताना चाहिए कि उस राशि का हिसाब क्या है। उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं के दान का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की।

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और यदि दान राशि में कोई भी अनियमितता हुई है, तो दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की पुरजोर मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कोंडागांव में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 12 जुलाई 2026 की है, जब शीतलापारा विकास नगर निवासी संजु कोर्राम ने कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते मोहम्मद रेहान, टिकम सोनी, अभिषेक यादव और आयुष भंडारी ने धान मंडी स्थित शिव मंदिर के पास उनके छोटे भाई शक्ति कोर्राम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने शक्ति के पेट, कमर और जांघ पर चाकू से वार कर उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में कोंडागांव पुलिस और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बाजारपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर फरार होने की तैयारी कर रहे मोहम्मद रेहान (19), अभिषेक यादव (18), आयुष भंडारी (20) और टिकम सोनी (18) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी टिकम सोनी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को 13 जुलाई 2026 को विधिवत रूप से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहारी और साइबर सेल के आरक्षक संतोष कोड़ोपी की विशेष भूमिका रही।
    2
    कोंडागांव में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 12 जुलाई 2026 की है, जब शीतलापारा विकास नगर निवासी संजु कोर्राम ने कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते मोहम्मद रेहान, टिकम सोनी, अभिषेक यादव और आयुष भंडारी ने धान मंडी स्थित शिव मंदिर के पास उनके छोटे भाई शक्ति कोर्राम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने शक्ति के पेट, कमर और जांघ पर चाकू से वार कर उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में कोंडागांव पुलिस और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बाजारपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर फरार होने की तैयारी कर रहे मोहम्मद रेहान (19), अभिषेक यादव (18), आयुष भंडारी (20) और टिकम सोनी (18) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी टिकम सोनी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को 13 जुलाई 2026 को विधिवत रूप से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहारी और साइबर सेल के आरक्षक संतोष कोड़ोपी की विशेष भूमिका रही।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.