जिलाधिकारी ने निर्माण कार्याें का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश शाहजहांपुर 03 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांधी भवन प्रेक्षागृह में तैयार किए जा रहे रंगमंच, यू-ट्यूब स्टूडियो एवं ई-लाईब्रेरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएम ग्रिड (तेल टंकी रोड),हॉकी फील्ड, नगर निगम के कार्यालय के निर्माणाधीन नवीन भवन,केरुगंज से मघईटोला होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट सिटर रोड,गर्रा नदी के पुल को उठाये जाने का लिए किए जा कार्य,सर्किट हाउस के निर्माणाधीन भवन,चांदापुर चौराहे पर नहर के चौड़ीकरण कार्य आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने सर्किट हाउस के निर्माणाधीन भवन के कार्य को जल्द से जल्द कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने केरुगंज से मघईटोला होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट सिटर रोड का निरीक्षण करते हुए मार्ग से अतिक्रमण को हटाये जाने और कार्य तेजी से कराये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्याें का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश शाहजहांपुर 03 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांधी भवन
प्रेक्षागृह में तैयार किए जा रहे रंगमंच, यू-ट्यूब स्टूडियो एवं ई-लाईब्रेरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएम ग्रिड (तेल टंकी रोड),हॉकी फील्ड, नगर निगम के कार्यालय के निर्माणाधीन नवीन भवन,केरुगंज से मघईटोला होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग तक
स्मार्ट सिटर रोड,गर्रा नदी के पुल को उठाये जाने का लिए किए जा कार्य,सर्किट हाउस के निर्माणाधीन भवन,चांदापुर चौराहे पर नहर के चौड़ीकरण कार्य आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने सर्किट हाउस के निर्माणाधीन भवन के कार्य को जल्द से
जल्द कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने केरुगंज से मघईटोला होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट सिटर रोड का निरीक्षण करते हुए मार्ग से अतिक्रमण को हटाये जाने और कार्य तेजी से कराये जाने के निर्देश दिये गये।
- शाहजहाँपुर में एक स्थानीय कैफे में तीन मुस्लिम लड़कों के साथ तीन नाबालिग हिंदू लड़कियां पकड़ी गईं।, जबकि लड़कियां गिड़गिड़ाते हुए बोलीं, "हमारे माता-पिता को मत बताना।"1
- शाहजहांपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जलालाबाद के परशुरामपुरी क्षेत्र में अर्नब हॉस्पिटल के संचालक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के पी गुप्ता द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। भंडारे का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। आयोजन स्थल पर भक्तों के लिए भोजन, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। डॉ. के पी गुप्ता ने कहा कि हनुमान जयंती केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सेवा और परोपकार का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची पूजा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने इस भव्य भंडारे के सफल आयोजन के लिए डॉ. गुप्ता की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- हनुमान धाम मंदिर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी आयोजक रहे भजन भी हुए1
- Post by राजकुमार सिंह1
- महोबा से दिल दहला देने वाली खबर एक किसान की साल भर की मेहनत चंद मिनटों में जलकर राख हो गई 😢 🔥 अज्ञात कारणों से लगी आग में 7 बीघा गेहूं की फसल खाक 🚒 दमकल विभाग 1 घंटे देरी से पहुंचा, तब तक सब खत्म 👉 अब पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है ❓ क्या ऐसे में किसान को न्याय मिलेगा? 👇 अपनी राय कमेंट में जरूर दें 📍 Mahoba, Uttar Pradesh 🔖 4. Hashtags (बहुत जरूरी) #Mahoba #BreakingNews #UPNews #FarmerLoss #FireIncident #ViralNews #Kisan #IndiaNews #GroundReport #TrendingNews1
- शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीएम की गाड़ी ओवरटेक कर हूटर बजाने वाला युवक गिरफ्तार1
- शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र में तैनात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने काम के अत्यधिक दबाव और चार महीने से वेतन न मिलने को मौत की वजह बताया है। मामले में बेटी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और नगर निगम के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।1
- शाहजहांपुर। 2 अप्रैल 2026 को जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का भव्य शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर, विकास क्षेत्र ददरौल में हुआ। मुख्य अतिथि ममता यादव तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारे उड़ाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर पुस्तक वितरण समारोह भी आयोजित किया गया और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय में प्रवेश से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षकों से मेहनत और लगन से छात्रों को शिक्षित कर देश का उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा से ही वे अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि आसपास कोई बच्चा स्कूल नहीं जा रहा हो तो तुरंत विद्यालय या शिक्षकों को सूचित करें, ताकि उसे शिक्षा से जोड़ा जा सके। उन्होंने हाल ही में घोषित यूपी पीसीएस परिणामों का उदाहरण देते हुए बताया कि शीर्ष 10 में 6 स्थान बेटियों ने हासिल किए, जो इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है। डीएम ने जानकारी दी कि श्रीमद् गीता-भागवत श्लोक प्रतियोगिता विकास खंड स्तर पर 7 मई और जिला स्तर पर 14 मई को आयोजित होगी, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे भाग लेंगे। विजेताओं को 25 हजार, 20 हजार और 15 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केवल पाठ्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि खेल-कूद, संगीत, नृत्य, पेंटिंग और शतरंज जैसी गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि 3–6 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में तथा 6 वर्ष के बच्चों का कक्षा 1 में नामांकन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग की बच्चियों को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्होंने जनपद की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि निपुण विद्यालय आकलन में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा और इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन के मामले में देश के सुपर-50 में स्थान मिला है। ग्राम प्रधान महेश चंद्र गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायत में 15 विद्यालय संचालित हो रहे हैं और बच्चों के लिए खेल मैदान भी बनाया गया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में रविंद्र पाल प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन आदर्श श्रीवास्तव ने किया।1