स्कूल चलो अभियान’ रैली से गूंजा शहबाजनगर, शिक्षा से वंचित न रहे कोई बच्चा डीएम शाहजहांपुर। 2 अप्रैल 2026 को जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का भव्य शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर, विकास क्षेत्र ददरौल में हुआ। मुख्य अतिथि ममता यादव तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारे उड़ाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर पुस्तक वितरण समारोह भी आयोजित किया गया और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय में प्रवेश से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षकों से मेहनत और लगन से छात्रों को शिक्षित कर देश का उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा से ही वे अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि आसपास कोई बच्चा स्कूल नहीं जा रहा हो तो तुरंत विद्यालय या शिक्षकों को सूचित करें, ताकि उसे शिक्षा से जोड़ा जा सके। उन्होंने हाल ही में घोषित यूपी पीसीएस परिणामों का उदाहरण देते हुए बताया कि शीर्ष 10 में 6 स्थान बेटियों ने हासिल किए, जो इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है। डीएम ने जानकारी दी कि श्रीमद् गीता-भागवत श्लोक प्रतियोगिता विकास खंड स्तर पर 7 मई और जिला स्तर पर 14 मई को आयोजित होगी, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे भाग लेंगे। विजेताओं को 25 हजार, 20 हजार और 15 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केवल पाठ्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि खेल-कूद, संगीत, नृत्य, पेंटिंग और शतरंज जैसी गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि 3–6 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में तथा 6 वर्ष के बच्चों का कक्षा 1 में नामांकन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग की बच्चियों को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्होंने जनपद की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि निपुण विद्यालय आकलन में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा और इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन के मामले में देश के सुपर-50 में स्थान मिला है। ग्राम प्रधान महेश चंद्र गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायत में 15 विद्यालय संचालित हो रहे हैं और बच्चों के लिए खेल मैदान भी बनाया गया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में रविंद्र पाल प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन आदर्श श्रीवास्तव ने किया।

- शाहजहांपुर 03 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांधी भवन प्रेक्षागृह में तैयार किए जा रहे रंगमंच, यू-ट्यूब स्टूडियो एवं ई-लाईब्रेरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएम ग्रिड (तेल टंकी रोड),हॉकी फील्ड, नगर निगम के कार्यालय के निर्माणाधीन नवीन भवन,केरुगंज से मघईटोला होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट सिटर रोड,गर्रा नदी के पुल को उठाये जाने का लिए किए जा कार्य,सर्किट हाउस के निर्माणाधीन भवन,चांदापुर चौराहे पर नहर के चौड़ीकरण कार्य आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने सर्किट हाउस के निर्माणाधीन भवन के कार्य को जल्द से जल्द कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने केरुगंज से मघईटोला होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट सिटर रोड का निरीक्षण करते हुए मार्ग से अतिक्रमण को हटाये जाने और कार्य तेजी से कराये जाने के निर्देश दिये गये।4
- शाहजहांपुर: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद1
- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहाँपुर में एक स्थानीय कैफे में तीन मुस्लिम लड़कों के साथ तीन नाबालिग हिंदू लड़कियां पकड़ी गईं।, जबकि लड़कियां गिड़गिड़ाते हुए बोलीं, "हमारे माता-पिता को मत बताना।"1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर /जनपद मे हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष भव्य और श्रद्धामय वातावरण में हनुमतधाम पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों का स्वागत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। भजन संध्या के दौरान परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना को “राम” और स्वयं को उनका “हनुमान” बताया। उनके इस बयान पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनपद में हनुमान जयंती हर वर्ष उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन हनुमतधाम की स्थापना के बाद आस्था और सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने भजन संध्या को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर जयकारों और भक्ति रस से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर सैटेलाइट बस अड्डे को लेकर पूछे गए सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अड्डा उसी दिन शुरू हो जाएगा, जिस दिन सुरेश खन्ना इसकी तिथि तय करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में तीन बस अड्डे बनकर तैयार हैं और दो अन्य निर्माणाधीन हैं। वहीं ददरौल विधानसभा क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से एक नए बस अड्डे के निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। हनुमान जयंती के इस आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था को नई ऊंचाई दी, वहीं राजनीतिक मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को विशेष बना दिया।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीएम की गाड़ी ओवरटेक कर हूटर बजाने वाला युवक गिरफ्तार1