logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमतधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंत्री दया शंकर बोले— 👉 “हम हैं खन्ना जी के हनुमान” शाहजहांपुर /जनपद मे हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष भव्य और श्रद्धामय वातावरण में हनुमतधाम पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों का स्वागत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। भजन संध्या के दौरान परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना को “राम” और स्वयं को उनका “हनुमान” बताया। उनके इस बयान पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनपद में हनुमान जयंती हर वर्ष उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन हनुमतधाम की स्थापना के बाद आस्था और सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने भजन संध्या को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर जयकारों और भक्ति रस से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर सैटेलाइट बस अड्डे को लेकर पूछे गए सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अड्डा उसी दिन शुरू हो जाएगा, जिस दिन सुरेश खन्ना इसकी तिथि तय करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में तीन बस अड्डे बनकर तैयार हैं और दो अन्य निर्माणाधीन हैं। वहीं ददरौल विधानसभा क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से एक नए बस अड्डे के निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। हनुमान जयंती के इस आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था को नई ऊंचाई दी, वहीं राजनीतिक मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

10 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
    1
    शाहजहांपुर: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • Post by Ravi Kaithwar
    1
    Post by Ravi Kaithwar
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहाँपुर में एक स्थानीय कैफे में तीन मुस्लिम लड़कों के साथ तीन नाबालिग हिंदू लड़कियां पकड़ी गईं।, जबकि लड़कियां गिड़गिड़ाते हुए बोलीं, "हमारे माता-पिता को मत बताना।"
    1
    शाहजहाँपुर में एक स्थानीय कैफे में तीन मुस्लिम लड़कों के साथ तीन नाबालिग हिंदू लड़कियां पकड़ी गईं।, जबकि लड़कियां गिड़गिड़ाते हुए बोलीं, "हमारे माता-पिता को मत बताना।"
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर /जनपद मे हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष भव्य और श्रद्धामय वातावरण में हनुमतधाम पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों का स्वागत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। भजन संध्या के दौरान परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना को “राम” और स्वयं को उनका “हनुमान” बताया। उनके इस बयान पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनपद में हनुमान जयंती हर वर्ष उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन हनुमतधाम की स्थापना के बाद आस्था और सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने भजन संध्या को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर जयकारों और भक्ति रस से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर सैटेलाइट बस अड्डे को लेकर पूछे गए सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अड्डा उसी दिन शुरू हो जाएगा, जिस दिन सुरेश खन्ना इसकी तिथि तय करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में तीन बस अड्डे बनकर तैयार हैं और दो अन्य निर्माणाधीन हैं। वहीं ददरौल विधानसभा क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से एक नए बस अड्डे के निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। हनुमान जयंती के इस आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था को नई ऊंचाई दी, वहीं राजनीतिक मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
    1
    शाहजहांपुर /जनपद  मे हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष भव्य और श्रद्धामय वातावरण में हनुमतधाम पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों का स्वागत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।
भजन संध्या के दौरान परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना को “राम” और स्वयं को उनका “हनुमान” बताया। उनके इस बयान पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनपद में हनुमान जयंती हर वर्ष उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन हनुमतधाम की स्थापना के बाद आस्था और सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने भजन संध्या को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों की सराहना की।
कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर जयकारों और भक्ति रस से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर सैटेलाइट बस अड्डे को लेकर पूछे गए सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अड्डा उसी दिन शुरू हो जाएगा, जिस दिन सुरेश खन्ना इसकी तिथि तय करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में तीन बस अड्डे बनकर तैयार हैं और दो अन्य निर्माणाधीन हैं। वहीं ददरौल विधानसभा क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से एक नए बस अड्डे के निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
हनुमान जयंती के इस आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था को नई ऊंचाई दी, वहीं राजनीतिक मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दिए गए स्क्रीन के नंबर पर कांटेक्ट व्हाट्सएप करें
    7
    दिए गए स्क्रीन के नंबर पर कांटेक्ट व्हाट्सएप करें
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीएम की गाड़ी ओवरटेक कर हूटर बजाने वाला युवक गिरफ्तार
    1
    शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीएम की गाड़ी ओवरटेक कर हूटर बजाने वाला युवक गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.