शाहजहांपुर। मोहल्ला गदियाना निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीति 42 वर्ष पिछले कई माह से चल रहे एसआईआर कार्यक्रम में बीएलओ की ड्यूटी कर रही थी काम के दबाव व विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार प्रताड़ना के कारण कई माह से बीमार रहने लगी कई बार ड्यूटी से मुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए कोई सुनवाई नहीं हुई। कल उनका निधन हो गया जिस पर उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख जाहिर किया। उस वीडियो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज से भी पोस्ट किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मृतक के गदियाना स्थित घर पहुंचा पीड़ित परिवार को ढांढस बांधते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने फोन से मृतक प्रीति की बेटी से फोन पर वार्ता करवाई जिस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख साझा किया और कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में आपके परिवार के साथ खड़ी है इस सरकार में सर्वाधिक अत्याचार छोटे कर्मचारियों पर हो रहा है मैने तो प्रदेश में जहां जहां बीएलओ की मृत्यु हुई है हर घर गया हु मैने महसूस किया कि इस एसआईआर से कितनी परेशानी हुई कितनी मौतें हुई। कांग्रेस पार्टी इस अत्याचार के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है। शिष्टमंडल में ज़िला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी,अनिल श्रीवास्तव,जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी,एनएसयूआई उपाध्यक्ष प्रत्यूष मिश्रा शामिल रहे।

- शाहजहांपुर 03 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांधी भवन प्रेक्षागृह में तैयार किए जा रहे रंगमंच, यू-ट्यूब स्टूडियो एवं ई-लाईब्रेरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएम ग्रिड (तेल टंकी रोड),हॉकी फील्ड, नगर निगम के कार्यालय के निर्माणाधीन नवीन भवन,केरुगंज से मघईटोला होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट सिटर रोड,गर्रा नदी के पुल को उठाये जाने का लिए किए जा कार्य,सर्किट हाउस के निर्माणाधीन भवन,चांदापुर चौराहे पर नहर के चौड़ीकरण कार्य आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने सर्किट हाउस के निर्माणाधीन भवन के कार्य को जल्द से जल्द कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने केरुगंज से मघईटोला होते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग तक स्मार्ट सिटर रोड का निरीक्षण करते हुए मार्ग से अतिक्रमण को हटाये जाने और कार्य तेजी से कराये जाने के निर्देश दिये गये।4
- शाहजहांपुर: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद1
- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहाँपुर में एक स्थानीय कैफे में तीन मुस्लिम लड़कों के साथ तीन नाबालिग हिंदू लड़कियां पकड़ी गईं।, जबकि लड़कियां गिड़गिड़ाते हुए बोलीं, "हमारे माता-पिता को मत बताना।"1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर /जनपद मे हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष भव्य और श्रद्धामय वातावरण में हनुमतधाम पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों का स्वागत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। भजन संध्या के दौरान परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना को “राम” और स्वयं को उनका “हनुमान” बताया। उनके इस बयान पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जनपद में हनुमान जयंती हर वर्ष उत्साह के साथ मनाई जाती है, लेकिन हनुमतधाम की स्थापना के बाद आस्था और सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने भजन संध्या को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर जयकारों और भक्ति रस से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर सैटेलाइट बस अड्डे को लेकर पूछे गए सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अड्डा उसी दिन शुरू हो जाएगा, जिस दिन सुरेश खन्ना इसकी तिथि तय करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में तीन बस अड्डे बनकर तैयार हैं और दो अन्य निर्माणाधीन हैं। वहीं ददरौल विधानसभा क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से एक नए बस अड्डे के निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। हनुमान जयंती के इस आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था को नई ऊंचाई दी, वहीं राजनीतिक मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को विशेष बना दिया।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीएम की गाड़ी ओवरटेक कर हूटर बजाने वाला युवक गिरफ्तार1