सीतापुर में गैस की किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई, वेल्डिंग की दुकान पर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल पकड़ाया सीतापुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी के बीच प्रशासन ने अवैध और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पटेल रिपेयरिंग नामक वेल्डिंग की दुकान पर रविवार शाम नायाब तहसीलदार राकेश कुमार और पूर्ति निरीक्षक निशि अग्रवाल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल वेल्डिंग कार्य में किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों द्वारा कागजात मांगने पर दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हंसराज वर्मा पुत्र बनवारी लाल वर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए ही होते हैं और उनका व्यावसायिक इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कहीं भी इस तरह का दुरुपयोग पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर में गैस की किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई, वेल्डिंग की दुकान पर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल पकड़ाया सीतापुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी के बीच प्रशासन ने अवैध और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पटेल रिपेयरिंग नामक वेल्डिंग की दुकान पर रविवार शाम नायाब तहसीलदार राकेश कुमार और पूर्ति निरीक्षक निशि अग्रवाल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल वेल्डिंग कार्य में किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों द्वारा कागजात मांगने पर दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हंसराज वर्मा पुत्र बनवारी लाल वर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए ही होते हैं और उनका व्यावसायिक इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कहीं भी इस तरह का दुरुपयोग पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सीतापुर लोधौरा में ईंट भट्ठे पर गिरी आकाशीय बिजली, दो मजदूर* **बाल-बाल बचे*2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सीतापुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी के बीच प्रशासन ने अवैध और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पटेल रिपेयरिंग नामक वेल्डिंग की दुकान पर रविवार शाम नायाब तहसीलदार राकेश कुमार और पूर्ति निरीक्षक निशि अग्रवाल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल वेल्डिंग कार्य में किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों द्वारा कागजात मांगने पर दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हंसराज वर्मा पुत्र बनवारी लाल वर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए ही होते हैं और उनका व्यावसायिक इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कहीं भी इस तरह का दुरुपयोग पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- सीतापुर, 26 मार्च। जनपद में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. आर. गणपति एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि लोग अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और ‘पैनिक बाइंग’ से बचें, ताकि सभी को आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सके। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें।4
- Sitapur- अफवाह, महंगाई या कमी, ईंधन संकट का असली कारण क्या?, जनता परेशान!1
- महोली विकासखंड के अंतर्गत बड़ागाँव स्थित संतोषी माता मंदिर में नवरात्र जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व के दौरान भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। मंदिर परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से स्थापित आरओ प्लांट पिछले करीब 18 महीनों से खराब पड़ा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, ऐसे में यह लापरवाही लोगों में नाराजगी का कारण बन रही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगी सेमी हाईमास्ट लाइट भी लंबे समय से खराब है। स्थानीय लोगों के अनुसार लाइट में करंट तो आता है, लेकिन वह जलती नहीं है। शाम होते ही परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। मंदिर के आसपास दुकान लगाने वाले स्थानीय व्यापारियों—हिमांशु गुप्ता, श्रीराम चाट भंडार, राम प्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह, राजेश राठौर, प्रियांशु राठौर और शंकर बख्श सिंह—का कहना है कि इन समस्याओं का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। अंधेरे और पानी की कमी के कारण श्रद्धालु अधिक देर तक रुकना पसंद नहीं करते। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरओ प्लांट को जल्द से जल्द ठीक कर चालू कराया जाए और खराब पड़ी लाइट की मरम्मत कराई जाए, ताकि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बढ़ती गर्मी के बीच ठंडे पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। आरओ प्लांट बंद होने से श्रद्धालुओं को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। इस संबंध में जेई मनमोहन ने बताया कि लाइट में कुछ तकनीकी समस्या है। वह एक बार स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं और पुनः जाकर जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। ग्राम पंचायत परसेहरा–ढकिया में भी पानी की समस्या ग्राम पंचायत परसेहरा के ढकिया गांव में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास लगा वाटर कूलर, जिसे प्रधान कुनेद्रा यादव द्वारा लगवाया गया था, पिछले चार महीनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान से शिकायत के बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। बैंक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में अमन गुप्ता, हिमांशु पटेल और विकास वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई है। सचिव प्रशांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने जल्द ही इसे ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। बड़ागांव में 10 महीने से खराब पड़ा वाटर कूलर ब्लॉक महोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव में इंडियन बैंक के पास लगा वाटर कूलर पिछले करीब 10 महीनों से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी में पेयजल की यह सुविधा ठप होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बैंक और बाजार आने-जाने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह वाटर कूलर राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए राहत का एकमात्र साधन था, लेकिन लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर प्रमोद गुप्ता, राहुल सिंह, अतुल कश्यप और सर्वेश कश्यप सहित कई अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए ग्राम पंचायत के सचिव ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी हो गई है और वाटर कूलर को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। फिलहाल, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान करेगा।1
- Post by Raju Kumar Bansal Patrakaar1
- गौ की सेवा के लिए सामाजिक कार्य के लिए सभी लोगों के संयोग से हरे चारे का प्रबंध करके गौशाला में दान किया गया।1