logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का विशाल धरना प्रदर्शन आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का विशाल धरना प्रदर्शन आलू की माला पहनकर पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता गले में आलू की माला पहनकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर आवाज उठाई और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आलू का उचित भाव नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसान अपनी फसल का सही मूल्य न मिलने से बेहद परेशान हैं। वहीं आगामी आलू की फसल को लेकर खाद की समस्या भी किसानों के सामने खड़ी है। यूरिया और डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। ताहिर हुसैन सिद्दीकी और पार्टी के विधायक ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आलू किसानों को बेहतर भाव मिलता था और किसान खुशहाल रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। तालग्राम चेयरमैन मोहसिन खान ‘जानू’ ने भी भाजपा सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व विधायक अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसान लगातार परेशान हैं और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने की मांग की। धरने के दौरान हसीब हसन ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं जयकुमार तिवारी ने खाद की समस्या को उठाते हुए कहा कि जब किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी नहीं मिलेगी, तो उनकी फसल अच्छी कैसे होगी। सपा नेताओं ने सरकार से आलू का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी उपलब्ध कराने तथा किसानों की अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।

2 hrs ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का विशाल धरना प्रदर्शन आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का विशाल धरना प्रदर्शन आलू की माला पहनकर पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता गले में आलू की माला पहनकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर आवाज उठाई और सरकार से

तत्काल समाधान की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आलू का उचित भाव नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसान अपनी फसल का सही मूल्य न मिलने से बेहद परेशान हैं। वहीं आगामी आलू की फसल को लेकर खाद की समस्या भी किसानों के सामने खड़ी है। यूरिया और डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। ताहिर हुसैन सिद्दीकी और पार्टी के विधायक ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार

में आलू किसानों को बेहतर भाव मिलता था और किसान खुशहाल रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। तालग्राम चेयरमैन मोहसिन खान ‘जानू’ ने भी भाजपा सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व विधायक अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसान लगातार परेशान हैं और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और

नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने की मांग की। धरने के दौरान हसीब हसन ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं जयकुमार तिवारी ने खाद की समस्या को उठाते हुए कहा कि जब किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी नहीं मिलेगी, तो उनकी फसल अच्छी कैसे होगी। सपा नेताओं ने सरकार से आलू का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी उपलब्ध कराने तथा किसानों की अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आलू के दाम ने किसानों का बढ़ाया दर्द, 18 को कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरेंगे अन्नदाता,सिर पर आलू का पैकेट रख अजय अनमोल ने निकाला मार्च कन्नौज संवाददाता। आलू किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बेहटा गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान नेता अजय अनमोल ने किसानों के साथ बैठक कर आलू की गिरती कीमतों और बाजार की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। पंचायत के दौरान किसान नेता अजय अनमोल ने आलू मार्च निकालकर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सिर पर आलू का पैकेट रखकर किसानों के बीच मार्च किया। इस दौरान किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन में एकजुटता के साथ शामिल होने की बात कही। अजय अनमोल ने कहा कि आलू किसानों को उत्पादन लागत के अनुरूप उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। शीतगृहों में भंडारित आलू का भंडारण शुल्क सरकार द्वारा जमा कराने, उत्तर प्रदेश में आलू पर मंडी टैक्स समाप्त करने और हाईब्रिड आलू का न्यूनतम मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तथा चिप्स/हॉलैंड आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों ने कम भाव मिलने पर भाव-अंतर योजना लागू करने, देशभर में रेल से आलू भेजने पर मंदी के दौरान रेल भाड़ा माफ करने, आलू के निर्यात को बढ़ावा देने तथा निर्यातकों को परिवहन में मिलने वाली छूट को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग रखी। किसानों के संपूर्ण कर्ज समाप्त करने के साथ ही राशन की दुकानों, गोशालाओं और अन्य सरकारी योजनाओं में आलू के उपयोग की मांग भी उठाई गई। अजय अनमोल ने किसानों से कहा कि मांगों को लेकर 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजीव कटियार, संगीत कटियार,सर्वेश कटियार, संतोष कटियार, सुनील कटियार, विजय कटियार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    1
    आलू के दाम ने किसानों का बढ़ाया दर्द, 18 को कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरेंगे अन्नदाता,सिर पर आलू का पैकेट रख अजय अनमोल ने निकाला मार्च
कन्नौज संवाददाता। आलू किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बेहटा गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान नेता अजय अनमोल ने किसानों के साथ बैठक कर आलू की गिरती कीमतों और बाजार की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
पंचायत के दौरान किसान नेता अजय अनमोल ने आलू मार्च निकालकर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सिर पर आलू का पैकेट रखकर किसानों के बीच मार्च किया। इस दौरान किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन में एकजुटता के साथ शामिल होने की बात कही।
अजय अनमोल ने कहा कि आलू किसानों को उत्पादन लागत के अनुरूप उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। शीतगृहों में भंडारित आलू का भंडारण शुल्क सरकार द्वारा जमा कराने, उत्तर प्रदेश में आलू पर मंडी टैक्स समाप्त करने और हाईब्रिड आलू का न्यूनतम मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तथा चिप्स/हॉलैंड आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई।
इसके अलावा किसानों ने कम भाव मिलने पर भाव-अंतर योजना लागू करने, देशभर में रेल से आलू भेजने पर मंदी के दौरान रेल भाड़ा माफ करने, आलू के निर्यात को बढ़ावा देने तथा निर्यातकों को परिवहन में मिलने वाली छूट को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग रखी। किसानों के संपूर्ण कर्ज समाप्त करने के साथ ही राशन की दुकानों, गोशालाओं और अन्य सरकारी योजनाओं में आलू के उपयोग की मांग भी उठाई गई।
अजय अनमोल ने किसानों से कहा कि मांगों को लेकर 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजीव कटियार, संगीत कटियार,सर्वेश कटियार, संतोष कटियार, सुनील कटियार, विजय कटियार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • Ganesh chaturthi Pooja ceremony celebration at site office
    1
    Ganesh chaturthi Pooja ceremony celebration at site office
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिवराजपुर में गणेश महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई भव्य झांकी, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी* ​शिवराजपुर में गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से भव्य एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। ​शोभायात्रा व झांकी के मुख्य आकर्षण ​आकर्षक झांकियां व मनमोहक रूप शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ पौराणिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों में भव्य नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।भक्तिमय माहौल ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य झूमते और नाचते-गाते चले। ​उमड़ी जनमेदिनी: झांकी के दर्शन और स्वागत के लिए सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर झांकी का भव्य स्वागत किया गया। ​समिति सदस्य व आयोजक: धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गणेश महोत्सव सेवा समिति के राघव दीक्षित, आदेश गुप्ता, जोनी वर्मा, गौरव अग्निहोत्री, दीपक पाल, प्रदीप तिवारी, मोहित शुक्ला एवं समिति के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। ​कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक साधना कुमारी, पुलिस बल के जवान सुरेश कुमार, पुनीत गुप्ता, अटल कुमार तथा पुलिस टीम मुस्तैदी से तैनात रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
    4
    शिवराजपुर में गणेश महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई भव्य झांकी, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी*
​शिवराजपुर में गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से भव्य एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला।
​शोभायात्रा व झांकी के मुख्य आकर्षण
​आकर्षक झांकियां व मनमोहक रूप शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ पौराणिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों में भव्य नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।भक्तिमय माहौल ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य झूमते और नाचते-गाते चले।
​उमड़ी जनमेदिनी: झांकी के दर्शन और स्वागत के लिए सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर झांकी का भव्य स्वागत किया गया।
​समिति सदस्य व आयोजक:
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गणेश महोत्सव सेवा समिति के राघव दीक्षित, आदेश गुप्ता, जोनी वर्मा, गौरव अग्निहोत्री, दीपक पाल, प्रदीप तिवारी, मोहित शुक्ला एवं समिति के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
​कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक साधना कुमारी, पुलिस बल के जवान सुरेश कुमार, पुनीत गुप्ता, अटल कुमार तथा पुलिस टीम मुस्तैदी से तैनात रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    19 hrs ago
  • *बांगरमऊ नगर पालिका सरकारी कर्मचारियों के चलते एक बार फिर चर्चाओं में* बांगरमऊ नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बीच रास्ते में फेंका जा रहा कचरा कई वार्डो से इकट्ठा कर सारे कचरे को एक मुख्य मार्ग पर फेंका जा रहा है हफ्तों से पड़े कचरे से दुर्गंध से मोहल्ले से लेकर राहगीरों तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उधर फेके जा रहे है कचरे से बीमारी फैलने से खतरा तो दूसरी तरफ इस कचरे से अपनी भूख मिटाने के लिए छुट्टा मवेशियों से राहगीरों को निकलने से खतरा (मात्र 50 मीटर पर एक निजी व एक सरकारी स्कूल वहीं दूसरी तरफ एक मंदिर बदबू से स्कूल के बच्चों सहित मंदिर जाने वाले भक्तों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है) समस्याओं पर समस्याओं से भरा पड़ा नगर एक भी समस्या की निजात नहीं आए दिन एक नई समस्या उत्पन्न हो रही नगर में नगर के अंदर से लेकर नगर के चारों तरफ कचरा ही कचरा आखिर इन सब समस्याओं से कब तक जूझता रहेगा बांगरमऊ नगर
    1
    *बांगरमऊ नगर पालिका सरकारी कर्मचारियों के चलते  एक बार फिर चर्चाओं में*
बांगरमऊ नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बीच रास्ते में फेंका जा रहा कचरा कई  वार्डो से इकट्ठा कर सारे कचरे को एक मुख्य मार्ग पर फेंका जा रहा है हफ्तों से पड़े कचरे से दुर्गंध से मोहल्ले से लेकर राहगीरों तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उधर फेके जा रहे है कचरे से बीमारी फैलने से खतरा तो दूसरी तरफ इस कचरे से अपनी भूख मिटाने के लिए  छुट्टा मवेशियों से राहगीरों को निकलने से खतरा (मात्र 50 मीटर पर एक निजी व  एक सरकारी स्कूल वहीं दूसरी तरफ एक मंदिर बदबू से स्कूल के बच्चों सहित मंदिर जाने वाले भक्तों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है)
समस्याओं पर समस्याओं से भरा पड़ा नगर एक भी समस्या की निजात नहीं आए दिन एक नई समस्या उत्पन्न हो रही नगर में
नगर के अंदर से लेकर नगर के चारों तरफ कचरा ही कचरा
आखिर इन सब समस्याओं से कब तक जूझता रहेगा बांगरमऊ नगर
    user_Pavan Kumar
    Pavan Kumar
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पशु अस्पताल स्टाफ की कमी सेक्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां के पशु अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से ऊगू और फतेहपुर चौरासी के पशु अस्पताल 3-3 दिन के अंतराल पर खुल रहे हैं। यानी, 3 दिन ऊगू का अस्पताल खुलता है तो अगले 3 दिन फतेहपुर चौरासी का। इस व्यवस्था के कारण बीमार पशुओं के इलाज और सरकारी दवा के लिए पशुपालकों को भटकना पड़ रहा है। समस्या तब और बढ़ गई जब ऊगू पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट अली हसन 31 जुलाई को रिटायर हो गए। इसके बाद फतेहपुर चौरासी पशु चिकित्सालय के पूरे स्टाफ की ड्यूटी 3 दिन ऊगू में लगाई गई है। यह नई व्यवस्था दोनों अस्पतालों के नियमित संचालन पर असर डाल रही है। इससे पशुपालकों को काफी परेशानी हो रही है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि ऊगू के अस्पताल में कोई स्टाफ नहीं है। किसी तरह फतेहपुर चौरासी के स्टाफ से काम चलाया जा रहा है।
    1
    पशु अस्पताल स्टाफ की कमी सेक्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां के पशु अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से ऊगू और फतेहपुर चौरासी के पशु अस्पताल 3-3 दिन के अंतराल पर खुल रहे हैं।
यानी, 3 दिन ऊगू का अस्पताल खुलता है तो अगले 3 दिन फतेहपुर चौरासी का। इस व्यवस्था के कारण बीमार पशुओं के इलाज और सरकारी दवा के लिए पशुपालकों को भटकना पड़ रहा है।
समस्या तब और बढ़ गई जब ऊगू पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट अली हसन 31 जुलाई को रिटायर हो गए। इसके बाद फतेहपुर चौरासी पशु चिकित्सालय के पूरे स्टाफ की ड्यूटी 3 दिन ऊगू में लगाई गई है।
यह नई व्यवस्था दोनों अस्पतालों के नियमित संचालन पर असर डाल रही है। इससे पशुपालकों को काफी परेशानी हो रही है।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि ऊगू के अस्पताल में कोई स्टाफ नहीं है। किसी तरह फतेहपुर चौरासी के स्टाफ से काम चलाया जा रहा है।
    user_मोहित मिश्रा
    मोहित मिश्रा
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कन्नौज में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आज करीब 15 से 16 प्रभावित गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। कन्नौज में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आज करीब कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। वीओ - कन्नौज के बाढ़ प्रभावित कटरी क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। फिरोजपुर कटरी, अमीनाबाद कटरी समेत करीब 15 से 16 बाढ़ प्रभावित गांवों का टैक्टर पर सवार होकर समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने दौरा किया। मंत्री ने गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और बाढ़ से पैदा हुई समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। वहीं गांवों में कैंप लगाकर शासन की ओर से भेजी गई राहत सामग्री भी बड़ी संख्या में वितरित की गई मंत्री असीम अरुण ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में शासन की ओर से हर संभव राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। पानी उतरने के बाद पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशु विभाग की टीमों को भी मौके पर लगाया गया है। मंत्री ने एसडीएम सदर को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित कोई भी परिवार राहत से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार का नाम सूची में दर्ज किया जाए और सभी पात्र लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। बाढ़ के चलते कई गांवों के स्कूल भी पानी से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। फिलहाल प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मंत्री ने अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों तक शासन की सभी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वन टू वन संवाददाता मुजाहिद मजीदी और मंत्री असीम अरुण
    1
    कन्नौज में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आज करीब 15 से 16 प्रभावित गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
कन्नौज में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आज करीब कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
वीओ - कन्नौज के बाढ़ प्रभावित कटरी क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। फिरोजपुर कटरी, अमीनाबाद कटरी समेत करीब 15 से 16 बाढ़ प्रभावित गांवों का टैक्टर पर सवार होकर समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने दौरा किया।
मंत्री ने गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और बाढ़ से पैदा हुई समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। वहीं गांवों में कैंप लगाकर शासन की ओर से भेजी गई राहत सामग्री भी बड़ी संख्या में वितरित की गई 
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में शासन की ओर से हर संभव राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। पानी उतरने के बाद पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशु विभाग की टीमों को भी मौके पर लगाया गया है।
मंत्री ने एसडीएम सदर को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित कोई भी परिवार राहत से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार का नाम सूची में दर्ज किया जाए और सभी पात्र लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए।
बाढ़ के चलते कई गांवों के स्कूल भी पानी से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
फिलहाल प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मंत्री ने अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों तक शासन की सभी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
वन टू वन संवाददाता मुजाहिद मजीदी और मंत्री असीम अरुण
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बाढ़ के पानी से कच्चा मकान भर भरा कर गिरा बड़ी अनहोनी टली ग्रामीण भारत न्यूज़
    1
    बाढ़ के पानी से कच्चा मकान भर भरा कर गिरा बड़ी अनहोनी टली
ग्रामीण भारत न्यूज़
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *उन्नाव मियागंज ग्राम पंचायत माखी में दंगल का भव्य आयोजन* विकास खंड मियागंज की ग्राम पंचायत माखी में परंपरागत दंगल का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर समस्त क्षेत्रवासियों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ग्राम प्रधान माखी शिशु पाल सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक प्रमुख मियागंज धर्मेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम मे टुन्नू सिंह (पुष्पेंद्र सिंह), थाना माखी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा ! दंगल देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और पहलवान पहुंचे। इस दौरान कुश्ती के दांव-पेंच देखकर दर्शकों ने तालियों से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। अंत में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों, क्षेत्रवासियों और पहलवानों का आभार व्यक्त किया गया।
    1
    *उन्नाव  मियागंज ग्राम पंचायत माखी में दंगल का भव्य आयोजन*
विकास खंड मियागंज की ग्राम पंचायत माखी में परंपरागत दंगल का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर समस्त क्षेत्रवासियों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ग्राम प्रधान माखी शिशु पाल सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक प्रमुख मियागंज धर्मेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा
कार्यक्रम मे टुन्नू सिंह (पुष्पेंद्र सिंह), थाना माखी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा !
दंगल देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और पहलवान पहुंचे। इस दौरान कुश्ती के दांव-पेंच देखकर दर्शकों ने तालियों से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। अंत में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों, क्षेत्रवासियों और पहलवानों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_Pavan Kumar
    Pavan Kumar
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • माधौगंज हरदोई ✅गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांव बाढ़ की चपेट में हरदोई-माधोगंज। गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से इन्दलापुर, नेकवापुर, मेरुखापुर, काल्हामऊ, सुवापुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ✅खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ✅इन्दलापुर, मेरुखापुर और नेकवापुर समेत गांवों को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। ✅ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत पहुंचाने, फसलों का सर्वे कराने और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। हरदोई अमर भारती समाचार Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Ashish Singh Ashu Akhilesh Yadav अवधनामा. आगाज टाइम्स Ritesh Mishra
    1
    माधौगंज हरदोई 
✅गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांव बाढ़ की चपेट में

हरदोई-माधोगंज। गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से इन्दलापुर, नेकवापुर, मेरुखापुर, काल्हामऊ, सुवापुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

✅खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

✅इन्दलापुर, मेरुखापुर और नेकवापुर समेत गांवों को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। 

✅ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत पहुंचाने, फसलों का सर्वे कराने और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। हरदोई अमर भारती समाचार Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Ashish Singh Ashu Akhilesh Yadav अवधनामा. आगाज टाइम्स Ritesh Mishra
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    Farmer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.