*उन्नाव मियागंज ग्राम पंचायत माखी में दंगल का भव्य आयोजन* विकास खंड मियागंज की ग्राम पंचायत माखी में परंपरागत दंगल का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर समस्त क्षेत्रवासियों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ग्राम प्रधान माखी शिशु पाल सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक प्रमुख मियागंज धर्मेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम मे टुन्नू सिंह (पुष्पेंद्र सिंह), थाना माखी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा ! दंगल देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और पहलवान पहुंचे। इस दौरान कुश्ती के दांव-पेंच देखकर दर्शकों ने तालियों से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। अंत में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों, क्षेत्रवासियों और पहलवानों का आभार व्यक्त किया गया।
*उन्नाव मियागंज ग्राम पंचायत माखी में दंगल का भव्य आयोजन* विकास खंड मियागंज की ग्राम पंचायत माखी में परंपरागत दंगल का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर समस्त क्षेत्रवासियों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ग्राम प्रधान माखी शिशु पाल सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक प्रमुख मियागंज धर्मेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम मे टुन्नू सिंह (पुष्पेंद्र सिंह), थाना माखी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा ! दंगल देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और पहलवान पहुंचे। इस दौरान कुश्ती के दांव-पेंच देखकर दर्शकों ने तालियों से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। अंत में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों, क्षेत्रवासियों और पहलवानों का आभार व्यक्त किया गया।
- बंदर से टकराया शिक्षक का वाहन, नहर में गिरा शिक्षक; तेज बहाव में लापता। हरदोई/मल्लावां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसवा नहर पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय में पढ़ाने जा रहे तेंदुवा निवासी शिक्षक का वाहन अचानक सड़क पर आए बंदर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित हो गया और शिक्षक नहर में जा गिरे। हादसे के बाद नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वाहन की चपेट में आने से बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल पर पड़ा मिला। घटना के बाद गोसवा नहर पुल पर हड़कंप मच गया। शिक्षक के नहर में लापता होने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। तेज बहाव के बीच शिक्षक की तलाश जारी है।1
- आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का विशाल धरना प्रदर्शन आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का विशाल धरना प्रदर्शन आलू की माला पहनकर पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता गले में आलू की माला पहनकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर आवाज उठाई और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आलू का उचित भाव नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसान अपनी फसल का सही मूल्य न मिलने से बेहद परेशान हैं। वहीं आगामी आलू की फसल को लेकर खाद की समस्या भी किसानों के सामने खड़ी है। यूरिया और डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। ताहिर हुसैन सिद्दीकी और पार्टी के विधायक ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आलू किसानों को बेहतर भाव मिलता था और किसान खुशहाल रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। तालग्राम चेयरमैन मोहसिन खान ‘जानू’ ने भी भाजपा सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व विधायक अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसान लगातार परेशान हैं और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने की मांग की। धरने के दौरान हसीब हसन ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं जयकुमार तिवारी ने खाद की समस्या को उठाते हुए कहा कि जब किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी नहीं मिलेगी, तो उनकी फसल अच्छी कैसे होगी। सपा नेताओं ने सरकार से आलू का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी उपलब्ध कराने तथा किसानों की अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।4
- Ganesh chaturthi Pooja ceremony celebration at site office1
- उत्तर प्रदेश जिला हरदोई विकासखंड साण्डी में गंगा और रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ में प्रभावित उत्तर प्रदेश जिला हरदोई विकासखंड साण्डी में गंगा और रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ में प्रभावित है 70 से 80 गांव जो बाढ़ से प्रभावित है और शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लग रहे हैं वही बात की जाए फसले बाढ़ के पानी से डूब चुकी है और खराब होने पर मजबूर हो चुकी है मक्का जुड़ी धान की इन फसलों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है इससे फासले खराब हो सकती है अगर अधिक दिन तक पानी भारी रहने से फासले खराब हो जाएगी किसान चिंतित है कि उनके फैसले जो खराब हो रही है उस बात से चिंतित है किसान धौरहरा ऐड़ा भदर कुशलपुरवा उगडनपुर खंदारिया सेवारामपुरवा दिसौली औरेनी 50 अधिक गांव की फसले बाढ़ के पानी से डूब चुकी है फासले खराब होने पर मजबूर1
- बाढ़ के संकट में जनता के बीच पहुंचे विधायक आशीष सिंह ‘आशु’, ग्रामीणों ने कहा—मुश्किल वक्त में सबसे पहले आते हैं बिलग्राम-मल्लावां। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में जहां लोगों की जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई है, वहीं इस संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह ‘आशु’ को ग्रामीणों का खुलकर स्नेह और आशीर्वाद मिलता नजर आया। विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और कहा कि मुश्किल समय में विधायक आशीष सिंह आशु लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ जैसी विपदा के समय उनके गांवों का हाल जानने और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए विधायक स्वयं मौके पर पहुंचते हैं।1
- Ganesh chaturthi Pooja ceremony celebration at site office1
- आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा नेता आरिफ जमा का भाजपा सरकार पर हमला आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा नेता आरिफ जमा का भाजपा सरकार पर हमला कलेक्ट्रेट में किसानों ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन, खाद की किल्लत और उचित मूल्य की उठाई मांग कन्नौज। आलू किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी समस्याएं उठाईं। सपा नेता आरिफ जमा ने कहा कि आगामी आलू की फसल को लेकर किसान अभी से चिंतित हैं। किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान खाद, बीज और अपनी उपज के उचित दाम के लिए परेशान है। आलू किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाना चाहिए, ताकि आगामी फसल के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने, आलू की फसल का उचित समर्थन मूल्य दिलाने और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई। सपा नेताओं ने कहा कि किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- बाराबंकी में खाकी दागदार: बड्डूपुर थाने में भिड़े दो सिपाही, जमकर चले लात-घूंसे; SP ने दोनों को किया लाइन हाजिर बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बड्डूपुर थाना परिसर के कार्यालय में ही खाकी के दो पहरेदार आपस में भिड़ गए। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सिपाहियों ने मर्यादा की सारी हदें तोड़ दीं। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और एक सिपाही ने दूसरे को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। थाने के भीतर काफी देर तक चले इस ड्रामे के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की विभागीय जांच बैठा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।1
- माधौगंज हरदोई ✅गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांव बाढ़ की चपेट में हरदोई-माधोगंज। गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से इन्दलापुर, नेकवापुर, मेरुखापुर, काल्हामऊ, सुवापुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ✅खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ✅इन्दलापुर, मेरुखापुर और नेकवापुर समेत गांवों को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। ✅ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत पहुंचाने, फसलों का सर्वे कराने और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। हरदोई अमर भारती समाचार Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Ashish Singh Ashu Akhilesh Yadav अवधनामा. आगाज टाइम्स Ritesh Mishra1