Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंगलौर में नहर के पुल पर सीपीयू द्वारा अवैध चालान काटे जाने के विरोध में आज जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। ⚠️ स्पष्ट चेतावनी ⚠️ क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, उत्पीड़न या समस्या को अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ✊ किसानों और क्षेत्रवासियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी ✊ आपका – संजय चौधरी (मंडल अध्यक्ष) एवं समस्त टीम
M News National digital
मंगलौर में नहर के पुल पर सीपीयू द्वारा अवैध चालान काटे जाने के विरोध में आज जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। ⚠️ स्पष्ट चेतावनी ⚠️ क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, उत्पीड़न या समस्या को अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ✊ किसानों और क्षेत्रवासियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी ✊ आपका – संजय चौधरी (मंडल अध्यक्ष) एवं समस्त टीम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंगलौर में नहर के पुल पर सीपीयू द्वारा अवैध चालान काटे जाने के विरोध में आज जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। ⚠️ स्पष्ट चेतावनी ⚠️ क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, उत्पीड़न या समस्या को अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ✊ किसानों और क्षेत्रवासियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी ✊ आपका – संजय चौधरी (मंडल अध्यक्ष) एवं समस्त टीम1
- थाना खतौली पुलिस को ग्राम गंगधाड़ी में 01 युवक द्वारा स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लेने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया जहां से घायल को बेहतर उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, जहां घायल उपचारधीन है। घटना की जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि घायल हिमांशु पुत्र बेदू ऊमर को गांव के ही टिंकू उर्फ गौरव पुत्र राकेश ने फूल की गाडी भरवाने को कहा था जिसे मना करने पर टिंकू उपरोक्त ने घायल हिमांशु उपरोक्त को जातिसूचक शब्द कहते हुए थप्पड मारा गया। घायल हिमांशु उपरोक्त इस घटना से अपना अपमान व आत्मग्लानी महसूस हुई तथा उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया।1
- सूत्रों के हवाले से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह स्टाइल बढ़िया लगा जो शिकायतें आई, उन्हें डायरेक्ट फोन लगाया। अधिकारी सामने थे, तुरंत जिम्मेदारी तय कर दी1
- मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि एसपी ऑफिस में तैनात बाबू मौ. यासीन के पुत्र मौ. फहाद ने अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 29वीं 10 मीटर पिस्टल (पैरा) यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। मौ. फहाद की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि फहाद चरथावल निवासी हैं और नगर पंचायत में तैनात कार्यवाहक टैक्स लिपिक नावेद के भतीजे भी हैं। उनकी इस सफलता से मुजफ्फरनगर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। हैश टैग1
- पी एच सी परिसर में खड़ी पुरानी एम्बुलेंस में आग, मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर - मोरना क्षेत्र स्थित शुकताल मार्ग पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ी घटना सामने आई, जब वहां खड़ी एक पुरानी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख अस्पताल के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दिलशाद, जरीफ, अंकुर, नरेंद्र कुमार, अंकुल, संजीव और इंद्रपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने टंकी के पाइप की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते पास में खड़ी दूसरी पुरानी एम्बुलेंस आग की चपेट में आने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि परिसर में कई पुरानी और कंडम एम्बुलेंस लंबे समय से खड़ी हैं, जिनमें से एक में आग लगने की घटना हुई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते आग बुझा ली गई। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इन अनुपयोगी एम्बुलेंसों को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।1
- मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग झुलसे रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में किराये के मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय कासिम और 15 वर्षीय हुजैफा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में गोदाम बिना लाइसेंस संचालित होना सामने आया है, जबकि संचालक मौके से फरार बताया गया। गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- देश की संसद मे गिरा नहीं पास हुआ महिला आरक्षण बिल! चाहिए दो तिहाई बहुमत1
- कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे हमने हरा दिया। ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है- जो सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरे पर साफ दिख रही थी। : कांग्रेस महासचिव व सांसद priyankagandhi1