logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर पैदल भागे तो घेरकर की फायरिंग, मधेपुरा में मुखिया के देवर विक्की मेहता की हत्या मधेपुरा में सोमवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर दहशत फैल गई। मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला चौक के पास अपराधियों ने एक युवक को पहले बाइक से गिराया।फिर जब जान बचाने के लिए वह पैदल भागा तो रास्ता रोककर दोबारा गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से फायरिंग की कि युवक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान योगीराज निवासी चन्देश्वरी मेहता के 35 वर्षीय बेटे विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता के रूप में हुई है। विक्की मेहता नरदह पंचायत की मुखिया के देवर बताए जा रहे हैं। तस्वीरें उस वारदात के बाद की हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार की देरी शाम विक्की मेहता अपनी बुलेट बाइक से नया टोला मध्य विद्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा है और पिछले कई दिनों से वह निर्माण कार्य को देखने के लिए वहां आ रहे थे। सोमवार को भी काम देखने के बाद विक्की अपनी बाइक से घर योगीराज लौट रहे थे। लेकिन शायद अपराधियों ने पहले से ही उनका रास्ता रोकने की तैयारी कर रखी थी। नया टोला चौक के पास दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विक्की सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विक्की वहां से उठे और पैदल ही अपने घर की तरफ भागने लगे। लेकिन खतरा अभी टला नहीं था। चौक से करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें फिर घेर लिया। इसके बाद पीछे से आए अन्य हमलावरों के साथ मिलकर अपराधियों ने विक्की पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। फायरिंग में विक्की के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विक्की को आनन-फानन में पुरैनी पीएचसी लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विक्की मेहता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। फायरिंग की इस वारदात में कितने अपराधी शामिल थे, हत्या के पीछे असली वजह क्या है और क्या हमलावर पहले से विक्की मेहता की रेकी कर रहे थे—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस के मुताबिक, मृतक विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। उनका नाम जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस इस हत्या को पुरानी आपराधिक रंजिश समेत कई एंगल से जोड़कर जांच कर सकती है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात की पूरी साजिश का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुरैनी पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। सरेशाम हुई इस हत्या के बाद नया टोला और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई और इस हत्याकांड के खुलासे पर टिकी है। बाइट 1 - रीता देवी, मृतक की भाभी बाइट 2 - बासुकी, मृतक का भाई

1 hr ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
1 hr ago

पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर पैदल भागे तो घेरकर की फायरिंग, मधेपुरा में मुखिया के देवर विक्की मेहता की हत्या मधेपुरा में सोमवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर दहशत फैल गई। मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला चौक के पास अपराधियों ने एक युवक को पहले बाइक से गिराया।फिर जब जान बचाने के लिए वह पैदल भागा तो रास्ता रोककर दोबारा गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से फायरिंग की कि युवक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान योगीराज निवासी चन्देश्वरी मेहता के 35 वर्षीय बेटे विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता के रूप में हुई है। विक्की मेहता नरदह पंचायत की मुखिया के देवर बताए जा रहे हैं। तस्वीरें उस वारदात के बाद की हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार की देरी शाम विक्की

मेहता अपनी बुलेट बाइक से नया टोला मध्य विद्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा है और पिछले कई दिनों से वह निर्माण कार्य को देखने के लिए वहां आ रहे थे। सोमवार को भी काम देखने के बाद विक्की अपनी बाइक से घर योगीराज लौट रहे थे। लेकिन शायद अपराधियों ने पहले से ही उनका रास्ता रोकने की तैयारी कर रखी थी। नया टोला चौक के पास दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विक्की सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विक्की वहां से उठे और पैदल ही अपने घर की तरफ भागने लगे। लेकिन खतरा अभी टला नहीं था। चौक से करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें फिर घेर लिया। इसके बाद पीछे से आए अन्य हमलावरों के साथ मिलकर अपराधियों ने विक्की पर कई राउंड फायरिंग

कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। फायरिंग में विक्की के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विक्की को आनन-फानन में पुरैनी पीएचसी लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विक्की मेहता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। फायरिंग की इस वारदात में कितने अपराधी शामिल

थे, हत्या के पीछे असली वजह क्या है और क्या हमलावर पहले से विक्की मेहता की रेकी कर रहे थे—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस के मुताबिक, मृतक विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। उनका नाम जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस इस हत्या को पुरानी आपराधिक रंजिश समेत कई एंगल से जोड़कर जांच कर सकती है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात की पूरी साजिश का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुरैनी पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। सरेशाम हुई इस हत्या के बाद नया टोला और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई और इस हत्याकांड के खुलासे पर टिकी है। बाइट 1 - रीता देवी, मृतक की भाभी बाइट 2 - बासुकी, मृतक का भाई

More news from बिहार and nearby areas
  • सामाजिक कार्यकर्ता 77 वर्षीय महिला के निधन से पूरे गाँव में शोक की लहर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 1 बेलहा गाँव निवासी शिक्षक मनोज कुमार, जवाहर कुमार, संवेदक विदुर यादव के 77 वर्षीय माता के निधन से पूरे गाँव में शोक की लहर
    1
    सामाजिक कार्यकर्ता 77 वर्षीय महिला के निधन से पूरे गाँव में शोक की लहर 
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 1 बेलहा गाँव निवासी शिक्षक मनोज कुमार, जवाहर कुमार, संवेदक विदुर यादव के 77 वर्षीय माता के निधन से पूरे गाँव में शोक की लहर
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • चौरचंद व तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया कुमारखंड। पुरे प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम मिथिला का प्रसिद्ध लोकपर्व चौरचंद या चौठीचंद्र पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम होते ही व्रती महिलाएं फल, मिठाई व विभिन्न तरह के पकवान से सजी डाली अर्पित कर निष्ठापूर्वक चौठ चंद्र की पूजा-अर्चना की।पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चौठ चंद्र की पूजा की रस्म पूरी करायी। पूजा की समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण के साथ ही चौठ चंद्र पर्व का समापन हो गया। मिथिला में सदियों से यह मान्यता चली आ रही है कि भाद्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को निष्ठा व श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से संतान की आयु लंबी होती है। साथ ही संतान के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मुख्यालय सहित पूरे जिले में निर्जला व्रत हरितालिका तीज मनाया गया। जहां महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करके पति की दीर्घायु और सुयोग्य वर की मनोकामना की। व्रतधारी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर और रात में पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। हरितालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं द्वारा अगले दिन प्रातः गौरपूजन किया जाएगा। जिसके बाद घरों में सुंदर मंडप के नीचे गौर को विराजित कर उसका विधि, विधान से पूजन किया जाएगा। फोटो - रामनगर महेश में चौरचंद पर्व पर पूजा अर्चना करती व्रती
    1
    चौरचंद व तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया 
कुमारखंड। पुरे प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम मिथिला का प्रसिद्ध लोकपर्व चौरचंद या चौठीचंद्र पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम होते ही व्रती महिलाएं फल, मिठाई व विभिन्न तरह के पकवान से सजी डाली अर्पित कर निष्ठापूर्वक चौठ चंद्र की पूजा-अर्चना की।पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चौठ चंद्र की पूजा की रस्म पूरी करायी। पूजा की समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण के साथ ही चौठ चंद्र पर्व का समापन हो गया। मिथिला में सदियों से यह मान्यता चली आ रही है कि भाद्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को निष्ठा व श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से संतान की आयु लंबी होती है। साथ ही संतान के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मुख्यालय सहित पूरे जिले में निर्जला व्रत हरितालिका तीज मनाया गया। जहां महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करके पति की दीर्घायु और सुयोग्य वर की मनोकामना की।
व्रतधारी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर और रात में पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। हरितालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं द्वारा अगले दिन प्रातः गौरपूजन किया जाएगा। जिसके बाद घरों में सुंदर मंडप के नीचे गौर को विराजित कर उसका विधि, विधान से पूजन किया जाएगा।
फोटो - रामनगर महेश में चौरचंद पर्व पर पूजा अर्चना करती व्रती
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए
    1
    छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा,
नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए
छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा,
नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    20 hrs ago
  • खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद खगड़िया / मानसी। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खगड़िया पुलिस ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया की ओर से एक चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर वाहन पर पड़ी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को मानसी प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत मानसी अंतर्गत एकनियां गांव के समीप दबोच लिया। पुलिस की तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद वाहन का नंबर BR 34P 5534 बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे की है। बताया गया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा किया गया, जिसके बाद मानसी क्षेत्र में उसे पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और शराब की मात्रा तथा वाहन में सवार लोगों के संबंध में जांच की जा रही है। हालांकि, बरामद शराब की सही मात्रा और गिरफ्तार आरोपितों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    1
    खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद

खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद
खगड़िया / मानसी। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खगड़िया पुलिस ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया की ओर से एक चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर वाहन पर पड़ी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को मानसी प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत मानसी अंतर्गत एकनियां गांव के समीप दबोच लिया। पुलिस की तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद वाहन का नंबर BR 34P 5534 बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे की है। बताया गया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा किया गया, जिसके बाद मानसी क्षेत्र में उसे पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और शराब की मात्रा तथा वाहन में सवार लोगों के संबंध में जांच की जा रही है।
हालांकि, बरामद शराब की सही मात्रा और गिरफ्तार आरोपितों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • 🚨 बहेरा थाना पर गंभीर सवाल | 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाए गंभीर आरोप बेनिपुर के पौहद्दी गांव निवासी करीब 80 वर्षीय कन्हैया साहू जी और विद्यानंद चौरसिया जी मेरे आवास पर पहुंचे और बहेरा थाना से जुड़े कई गंभीर आरोप मेरे सामने रखे। उनके अनुसार थानाध्यक्ष पंकज कुमार, रीडर राजीव कुमार, CI संतोष कुमार मंडल, विक्की कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर शिकायतें हैं। पीड़ितों के पास/मेरे पास ₹25,000 और ₹17,000 की कथित मांग से संबंधित ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। उनका आरोप है कि जमीन विवाद में मारपीट के बाद अस्पताल में इलाज के बावजूद पुलिस रिपोर्ट में बदलाव किया गया और FIR दर्ज करने में भी काफी देरी हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इस तरह की शिकायत सामने आती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच क्यों न हो? मैं किसी को दोषी घोषित नहीं कर रहा हूं। मेरे पास उपलब्ध ऑडियो, वीडियो और गवाहों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। 🎥 वीडियो में देखिए—पीड़ितों ने मेरे सामने क्या-क्या आरोप लगाए। बाकी रिकॉर्डिंग और साक्ष्य भी क्रमशः सामने रखे जाएंगे। @bihar_police @DarbhangaPolice — किशोर महेंद्र पासवान जनहित में आवाज़ उठाना जारी रहेगा। #BaheraThana #DarbhangaPolice #BiharPolice #Benipur #PoliceComplaint #Justice #PublicVoice
    1
    🚨 बहेरा थाना पर गंभीर सवाल | 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाए गंभीर आरोप

बेनिपुर के पौहद्दी गांव निवासी करीब 80 वर्षीय कन्हैया साहू जी और विद्यानंद चौरसिया जी मेरे आवास पर पहुंचे और बहेरा थाना से जुड़े कई गंभीर आरोप मेरे सामने रखे।

उनके अनुसार थानाध्यक्ष पंकज कुमार, रीडर राजीव कुमार, CI संतोष कुमार मंडल, विक्की कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर शिकायतें हैं।

पीड़ितों के पास/मेरे पास ₹25,000 और ₹17,000 की कथित मांग से संबंधित ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। उनका आरोप है कि जमीन विवाद में मारपीट के बाद अस्पताल में इलाज के बावजूद पुलिस रिपोर्ट में बदलाव किया गया और FIR दर्ज करने में भी काफी देरी हुई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इस तरह की शिकायत सामने आती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच क्यों न हो?

मैं किसी को दोषी घोषित नहीं कर रहा हूं। मेरे पास उपलब्ध ऑडियो, वीडियो और गवाहों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

🎥 वीडियो में देखिए—पीड़ितों ने मेरे सामने क्या-क्या आरोप लगाए। बाकी रिकॉर्डिंग और साक्ष्य भी क्रमशः सामने रखे जाएंगे।

@bihar_police @DarbhangaPolice

— किशोर महेंद्र पासवान
जनहित में आवाज़ उठाना जारी रहेगा।

#BaheraThana #DarbhangaPolice #BiharPolice #Benipur #PoliceComplaint #Justice #PublicVoice
    user_Kishore Mahendra Paswan
    Kishore Mahendra Paswan
    Social Media Manager तरडीह, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • जमालपुर डाकघर के समीप सड़क किनारे बेसुध मिले बुजुर्ग,पत्रकार की पहल पर अस्पताल में भर्ती। गोगरी (खगड़िया)। जमालपुर डाकघर के समीप सोमवार की सुबह से देर रात तक एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़े रहे। काफी देर तक किसी राहगीर या स्थानीय लोगों का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। देर रात करीब 9 बजे पिंडार प्रिंट मीडिया के पत्रकार मोहम्मद इमरान की नजर सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने एएसआई रोहित गुप्ता को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस बल के सहयोग से पत्रकार मोहम्मद इमरान ने बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में नाम-पता पूछे जाने पर बुजुर्ग कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं थे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने अपना नाम शाहिद मियां बताया। हालांकि, वे अपना पता और परिजनों के संबंध में जानकारी देने में असमर्थ रहे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक डॉ. विजय कुमार चौधरी की देखरेख में उनका इलाज जारी था। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उनके घर और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पत्रकार मोहम्मद इमरान की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
    1
    जमालपुर डाकघर के समीप सड़क किनारे बेसुध मिले बुजुर्ग,पत्रकार की पहल पर अस्पताल में भर्ती।
गोगरी (खगड़िया)। जमालपुर डाकघर के समीप सोमवार की सुबह से देर रात तक एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़े रहे। काफी देर तक किसी राहगीर या स्थानीय लोगों का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। देर रात करीब 9 बजे पिंडार प्रिंट मीडिया के पत्रकार मोहम्मद इमरान की नजर सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने एएसआई रोहित गुप्ता को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस बल के सहयोग से पत्रकार मोहम्मद इमरान ने बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में नाम-पता पूछे जाने पर बुजुर्ग कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं थे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने अपना नाम शाहिद मियां बताया। हालांकि, वे अपना पता और परिजनों के संबंध में जानकारी देने में असमर्थ रहे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक डॉ. विजय कुमार चौधरी की देखरेख में उनका इलाज जारी था।
गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उनके घर और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पत्रकार मोहम्मद इमरान की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • मधेपुरा सिविल सर्जन के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा, अस्पताल से कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ अब जिले के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित तौर पर घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है। सोमवार को दर्जनों युवाओं ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से सिविल सर्जन कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना है कि कुछ दिन पूर्व सिविल सर्जन का निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित रूप से घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई थी और जांच रिपोर्ट पटना भेजे जाने की बात सामने आई थी। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। विरोध मार्च के बाद युवाओं ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन को मांग पत्र सौंपते हुए सिविल सर्जन को तत्काल मधेपुरा से हटाने की मांग की। युवा निशांत यादव ने कहा कि “मधेपुरा ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। सरकार तत्काल उन्हें यहां से हटाए, अन्यथा विरोध के स्वर और तेज होंगे।” युवाओं ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बाइट : निशांत यादव,युवा नेता संजीव कुमार,युवा नेता राजद
    4
    मधेपुरा सिविल सर्जन के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा, अस्पताल से कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च
मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ अब जिले के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित तौर पर घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है। सोमवार को दर्जनों युवाओं ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से सिविल सर्जन कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना है कि कुछ दिन पूर्व सिविल सर्जन का निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित रूप से घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई थी और जांच रिपोर्ट पटना भेजे जाने की बात सामने आई थी। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। विरोध मार्च के बाद युवाओं ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन को मांग पत्र सौंपते हुए सिविल सर्जन को तत्काल मधेपुरा से हटाने की मांग की। युवा निशांत यादव ने कहा कि “मधेपुरा ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। सरकार तत्काल उन्हें यहां से हटाए, अन्यथा विरोध के स्वर और तेज होंगे।” युवाओं ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बाइट : निशांत यादव,युवा नेता संजीव कुमार,युवा नेता राजद
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • सौर बाजार में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत जांच में जुटी पुलिस सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 से एक सनसनी खेज मामला निकल कर सामने आ रहा है जहां शनिवार के देर रात एक 30 वर्षीय महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई जिसके बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार के सुबह महिला का शव उनके घर के एक कमरे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतक महिला की पहचान प्रवीण शूतीहार के पत्नी सपना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की मृतिका का पति पिछले तीन महीने से फरीदाबाद में कारपेंटर का काम कर रहा है। घटना को लेकर परिजन ने बताया की शनिवार के रात सपना देवी अपने पति से फोन पर बातचीत कर खाने खाने के बाद अपने छोटे छोटे तीन बच्चे के पास सोने के लिए चली गई और रविवार के सुबह जब बच्चे के रोने का आवाज सुनाई दिया तो आसपास के लोग जमा हो गए और देखा तो सपना देवी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल सौर बाजार थाना को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस सपना देवी के शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच में जुट गई। घटना की सूचना पुलिस द्वारा ही मृतिका के मायके वाले को दी गई जो खगड़िया जिले के रघुनाथ पुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। घटना को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की महिला की मौत कैसे हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा फ़िलहाल पुलिस घटना की छानबीन हर बिंदु पर कर रही है। शव का अंतिम संस्कार उनके पति के आने के बाद ही किया जाएगा।
    1
    सौर बाजार में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत जांच में जुटी पुलिस 
सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 से एक सनसनी खेज मामला निकल कर सामने आ रहा है जहां शनिवार के देर रात एक 30 वर्षीय महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई जिसके बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार के सुबह महिला का शव उनके घर के एक कमरे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतक महिला की पहचान प्रवीण शूतीहार के पत्नी सपना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की मृतिका का पति पिछले तीन महीने से फरीदाबाद में कारपेंटर का काम कर रहा है। घटना को लेकर परिजन ने बताया की शनिवार के रात सपना देवी अपने पति से फोन पर बातचीत कर खाने खाने के बाद अपने छोटे छोटे तीन बच्चे के पास सोने के लिए चली गई और रविवार के सुबह जब बच्चे के रोने का आवाज सुनाई दिया तो आसपास के लोग जमा हो गए और देखा तो सपना देवी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल सौर बाजार थाना को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस सपना देवी के शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच में जुट गई। घटना की सूचना पुलिस द्वारा ही मृतिका के मायके वाले को दी गई जो खगड़िया जिले के रघुनाथ पुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। घटना को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की महिला की मौत कैसे हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा फ़िलहाल पुलिस घटना की छानबीन हर बिंदु पर कर रही है। शव का अंतिम संस्कार उनके पति के आने के बाद ही किया जाएगा।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • छातापुर: ससुराल की जमीन में दबा था करोड़ों का जेवर, दिल्ली चोरी का सुपौल कनेक्शन,दिल्ली में चोरी के बाद प्रतापगंज के ससुराल में छिपाया था माल,पुलिस ने ₹4.34 लाख कैश और 115 आइटम सोने-हीरे के जेवर बरामद किए, मुख्य आरोपी फरार, ससुर गिरफ्तार
    1
    छातापुर: ससुराल की जमीन में दबा था करोड़ों का जेवर, दिल्ली चोरी का सुपौल कनेक्शन,दिल्ली में चोरी के बाद प्रतापगंज के ससुराल में छिपाया था माल,पुलिस ने ₹4.34 लाख कैश और 115 आइटम सोने-हीरे के जेवर बरामद किए, मुख्य आरोपी फरार, ससुर गिरफ्तार
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.