चौरचंद व तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया कुमारखंड। पुरे प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम मिथिला का प्रसिद्ध लोकपर्व चौरचंद या चौठीचंद्र पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम होते ही व्रती महिलाएं फल, मिठाई व विभिन्न तरह के पकवान से सजी डाली अर्पित कर निष्ठापूर्वक चौठ चंद्र की पूजा-अर्चना की।पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चौठ चंद्र की पूजा की रस्म पूरी करायी। पूजा की समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण के साथ ही चौठ चंद्र पर्व का समापन हो गया। मिथिला में सदियों से यह मान्यता चली आ रही है कि भाद्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को निष्ठा व श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से संतान की आयु लंबी होती है। साथ ही संतान के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मुख्यालय सहित पूरे जिले में निर्जला व्रत हरितालिका तीज मनाया गया। जहां महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करके पति की दीर्घायु और सुयोग्य वर की मनोकामना की। व्रतधारी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर और रात में पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। हरितालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं द्वारा अगले दिन प्रातः गौरपूजन किया जाएगा। जिसके बाद घरों में सुंदर मंडप के नीचे गौर को विराजित कर उसका विधि, विधान से पूजन किया जाएगा। फोटो - रामनगर महेश में चौरचंद पर्व पर पूजा अर्चना करती व्रती
चौरचंद व तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया कुमारखंड। पुरे प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम मिथिला का प्रसिद्ध लोकपर्व चौरचंद या चौठीचंद्र पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम होते ही व्रती महिलाएं फल, मिठाई व विभिन्न तरह के पकवान से सजी डाली अर्पित कर निष्ठापूर्वक चौठ चंद्र की पूजा-अर्चना की।पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चौठ चंद्र की पूजा की रस्म पूरी करायी। पूजा की समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण के साथ ही चौठ चंद्र पर्व का समापन हो गया। मिथिला में सदियों से यह मान्यता चली आ रही है कि भाद्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को निष्ठा व श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से संतान की आयु लंबी होती है। साथ ही संतान के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मुख्यालय सहित पूरे जिले में निर्जला व्रत हरितालिका तीज मनाया गया। जहां महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करके पति की दीर्घायु और सुयोग्य वर की मनोकामना की। व्रतधारी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर और रात में पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। हरितालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं द्वारा अगले दिन प्रातः गौरपूजन किया जाएगा। जिसके बाद घरों में सुंदर मंडप के नीचे गौर को विराजित कर उसका विधि, विधान से पूजन किया जाएगा। फोटो - रामनगर महेश में चौरचंद पर्व पर पूजा अर्चना करती व्रती
- बिल के मुताबिक दुकान तक खाद मुहैया कराने पर ही खाद का करेंगे उठाव खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं ने बैठक कर लिया निर्णय कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही हाईस्कूल परिसर में रविवार को खुदरा उर्वरक व्यावसायिक संघ के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के सभी खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी विक्रेताओं ने निर्णय लिया कि सरकार द्वारा किसानों को 266 रुपए में यूरिया और 1350 रुपए में डीएपी खाद मुहैया कराने के निर्देश उन लोगों के साथ अनदेखी करने वाला निर्देश है। बैठक में खाद बीज विक्रेताओं ने कहा कि वर्तमान में थोक व्यापारी द्वारा खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं को यूरिया 320 से 340 रुपए में तथा डीएपी 1750 से 1800 रुपए में उपर से 30 से 40 रुपए भाडा और 4 रुपए लेबर चार्ज के साथ दुकान पर पहुंच रहा है। इस परिस्थिति में कैसे किसानों को 266 में यूरिया और 1350 में डीएपी खाद मुहैया कराई जा सकती है। खुदरा व्यापारियों ने कहा कि सरकार उन लोगों को थोक व्यापारी से जो बिल कटती है उतने में मुहैया कराने की व्यवस्था करे अन्यथा वे लोग खाद का उठाव नहीं करेंगे। विक्रेताओं ने यह भी कहा कि सरकार किसानों को फ्री में खाद मुहैया कराने की व्यवस्था करे। इस दौरान सभी खाद-बीज विक्रेताओं ने जिला कृषि पदाधिकारी को इस मांग से संबंधित एक आवेदन पत्र देने का निर्णय लिया। मौके पर संजय कुमार पाण्डेय, रुपेश यादव, दशरथ यादव, मिंटु चौधरी, हलधर प्रसाद साह, दिलीप कुमार साह, रंधीर कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, संजय चौरसिया, आलोक कुमार, इंद्रजीत कुमार मेहता, रोहित कुमार, सुनील कुमार, दिलखुश कुमार, श्रवण कुमार, कृष्णकांत चौधरी, शंभु चौधरी, भोगेंद्र यादव, मो फिरोज, अमित कुमार भगत, राजा कुमार, अनोज कुमार सहित सैकड़ों खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में आयोजित बैठक में मौजूद खुदरा खाद-बीज विक्रेता1
- इकलौता बेटा को हाथ में थमा दिया माइक जेल जाने के बाद फूट फूट के रोने लगी माँ 😭😭 इकलौता बेटा को हाथ में थमा दिया माइक जेल जाने के बाद फूट फूट के रोने लगी माँ 😭😭 #जनता_का_सवाल #SupaulNews #BiharNews #todaynews1
- पत्रकार पर डॉक्टर का हमला, हम बाप है तुम्हारा, डॉक्टर नहीं गुंडे है बाप है हम तुम्हारा...1
- छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र में एक मवेशी व्यापारी को गोली मार कर किया ज़ख्मी लुटे लाखों रुपए जांच में जुटी पुलिस सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर निवासी जयकिशोर यादव मवेशी व्यापारी अपने अन्य साथी के साथ सिमरी बख्तियारपुर से रविवार को घर लौट रहे थे इसी दौरान चिकनी और रामपुर गांव के बीच में चिमनी के समीप पहुंचते ही अज्ञात हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के भय दिखाकर लाखों रुपए लुट लिए, विरोध करने पर अपराधियों ने जयकिशोर यादव के पैर में गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घटना की जानकारी साथ में चल रहे व्यापारी द्वारा परिजन को दी गई जिसके बाद उसे सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने ईलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस सदर अस्पताल सहरसा पहुंचकर जख्मी से घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गई है, वही सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है जल्द ही अपराधी का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।1
- bihar badh bhagalpu supol madhepura bashali saharsa nawada1
- चौरचंद व तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया कुमारखंड। पुरे प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम मिथिला का प्रसिद्ध लोकपर्व चौरचंद या चौठीचंद्र पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम होते ही व्रती महिलाएं फल, मिठाई व विभिन्न तरह के पकवान से सजी डाली अर्पित कर निष्ठापूर्वक चौठ चंद्र की पूजा-अर्चना की।पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चौठ चंद्र की पूजा की रस्म पूरी करायी। पूजा की समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण के साथ ही चौठ चंद्र पर्व का समापन हो गया। मिथिला में सदियों से यह मान्यता चली आ रही है कि भाद्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को निष्ठा व श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से संतान की आयु लंबी होती है। साथ ही संतान के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मुख्यालय सहित पूरे जिले में निर्जला व्रत हरितालिका तीज मनाया गया। जहां महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करके पति की दीर्घायु और सुयोग्य वर की मनोकामना की। व्रतधारी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर और रात में पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। हरितालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं द्वारा अगले दिन प्रातः गौरपूजन किया जाएगा। जिसके बाद घरों में सुंदर मंडप के नीचे गौर को विराजित कर उसका विधि, विधान से पूजन किया जाएगा। फोटो - रामनगर महेश में चौरचंद पर्व पर पूजा अर्चना करती व्रती1
- पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर पैदल भागे तो घेरकर की फायरिंग, मधेपुरा में मुखिया के देवर विक्की मेहता की हत्या मधेपुरा में सोमवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर दहशत फैल गई। मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला चौक के पास अपराधियों ने एक युवक को पहले बाइक से गिराया।फिर जब जान बचाने के लिए वह पैदल भागा तो रास्ता रोककर दोबारा गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से फायरिंग की कि युवक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान योगीराज निवासी चन्देश्वरी मेहता के 35 वर्षीय बेटे विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता के रूप में हुई है। विक्की मेहता नरदह पंचायत की मुखिया के देवर बताए जा रहे हैं। तस्वीरें उस वारदात के बाद की हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार की देरी शाम विक्की मेहता अपनी बुलेट बाइक से नया टोला मध्य विद्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा है और पिछले कई दिनों से वह निर्माण कार्य को देखने के लिए वहां आ रहे थे। सोमवार को भी काम देखने के बाद विक्की अपनी बाइक से घर योगीराज लौट रहे थे। लेकिन शायद अपराधियों ने पहले से ही उनका रास्ता रोकने की तैयारी कर रखी थी। नया टोला चौक के पास दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विक्की सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विक्की वहां से उठे और पैदल ही अपने घर की तरफ भागने लगे। लेकिन खतरा अभी टला नहीं था। चौक से करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें फिर घेर लिया। इसके बाद पीछे से आए अन्य हमलावरों के साथ मिलकर अपराधियों ने विक्की पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। फायरिंग में विक्की के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विक्की को आनन-फानन में पुरैनी पीएचसी लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विक्की मेहता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। फायरिंग की इस वारदात में कितने अपराधी शामिल थे, हत्या के पीछे असली वजह क्या है और क्या हमलावर पहले से विक्की मेहता की रेकी कर रहे थे—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस के मुताबिक, मृतक विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। उनका नाम जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस इस हत्या को पुरानी आपराधिक रंजिश समेत कई एंगल से जोड़कर जांच कर सकती है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात की पूरी साजिश का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुरैनी पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। सरेशाम हुई इस हत्या के बाद नया टोला और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई और इस हत्याकांड के खुलासे पर टिकी है। बाइट 1 - रीता देवी, मृतक की भाभी बाइट 2 - बासुकी, मृतक का भाई4