Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार पर डॉक्टर का हमला, हम बाप है तुम्हारा, डॉक्टर नहीं गुंडे है बाप है हम तुम्हारा...
Avinash Kumar
पत्रकार पर डॉक्टर का हमला, हम बाप है तुम्हारा, डॉक्टर नहीं गुंडे है बाप है हम तुम्हारा...
More news from Bihar and nearby areas
- पत्रकार पर डॉक्टर का हमला, हम बाप है तुम्हारा, डॉक्टर नहीं गुंडे है बाप है हम तुम्हारा...1
- मधेपुरा सिविल सर्जन के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा, अस्पताल से कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ अब जिले के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित तौर पर घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है। सोमवार को दर्जनों युवाओं ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से सिविल सर्जन कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना है कि कुछ दिन पूर्व सिविल सर्जन का निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित रूप से घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई थी और जांच रिपोर्ट पटना भेजे जाने की बात सामने आई थी। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। विरोध मार्च के बाद युवाओं ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन को मांग पत्र सौंपते हुए सिविल सर्जन को तत्काल मधेपुरा से हटाने की मांग की। युवा निशांत यादव ने कहा कि “मधेपुरा ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। सरकार तत्काल उन्हें यहां से हटाए, अन्यथा विरोध के स्वर और तेज होंगे।” युवाओं ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बाइट : निशांत यादव,युवा नेता संजीव कुमार,युवा नेता राजद4
- सौर बाजार में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत जांच में जुटी पुलिस सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 से एक सनसनी खेज मामला निकल कर सामने आ रहा है जहां शनिवार के देर रात एक 30 वर्षीय महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई जिसके बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार के सुबह महिला का शव उनके घर के एक कमरे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतक महिला की पहचान प्रवीण शूतीहार के पत्नी सपना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की मृतिका का पति पिछले तीन महीने से फरीदाबाद में कारपेंटर का काम कर रहा है। घटना को लेकर परिजन ने बताया की शनिवार के रात सपना देवी अपने पति से फोन पर बातचीत कर खाने खाने के बाद अपने छोटे छोटे तीन बच्चे के पास सोने के लिए चली गई और रविवार के सुबह जब बच्चे के रोने का आवाज सुनाई दिया तो आसपास के लोग जमा हो गए और देखा तो सपना देवी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल सौर बाजार थाना को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस सपना देवी के शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच में जुट गई। घटना की सूचना पुलिस द्वारा ही मृतिका के मायके वाले को दी गई जो खगड़िया जिले के रघुनाथ पुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। घटना को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की महिला की मौत कैसे हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा फ़िलहाल पुलिस घटना की छानबीन हर बिंदु पर कर रही है। शव का अंतिम संस्कार उनके पति के आने के बाद ही किया जाएगा।1
- प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा सदाचार कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न1
- Chhapra jila mein training khatm hone ke bad shapath grahan karte hue apna training pura Kiya Bihar police constable1
- UP31 SHAHJAHANPUR BELA CHEDA पोवाया बेला छेड़ा bijali se pareshan graminon ne kai bar bijali vibhag ko apni pareshani jataya per bijali vibhag ne kabi apna aalsi pana nahin chhoda jiske vajah se aye din bas ke जोड़े में 11000 केबल के अर्थ से ए1
- छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए1
- सड़क, पानी, बिजली और सफाई पर उठेगी आवाज, आदर्श विकास सोसायटी ने विकास को लेकर कसी कमर मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर-02 से अब विकास की आवाज और बुलंद करने की तैयारी है। आदर्श विकास सोसायटी की तीसरी बैठक में वार्ड की समस्याओं से लेकर पूरे नगर परिषद के विकास तक पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में साफ-सफाई, सड़क, बिजली, पानी, नाला और कचरा निष्पादन जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर ठोस पहल करने का संकल्प लिया गया। विमेंस कॉलेज, कौशल्या ग्राम, मधेपुरा स्थित वार्ड नंबर-02 के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश बाबू ने की, जबकि संचालन युवा नेता पंकज यादव ने किया। बैठक में आदर्श विकास सोसायटी के गठन, विस्तार और आने वाले दिनों की कार्ययोजना पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। मधेपुरा महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक यादव ने सोसायटी के उद्देश्यों और इसकी भविष्य की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य केवल वार्ड नंबर-02 तक सीमित रहना नहीं है। लक्ष्य पूरे मधेपुरा नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए लोगों को एकजुट करना है। इसके लिए जनता की भागीदारी को सबसे अहम बताया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विकास सिर्फ सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से भी संभव है। सड़क हो, बिजली हो, पानी की व्यवस्था हो या फिर जल निकासी और कचरा प्रबंधन इन समस्याओं को लेकर नगरवासियों की आवाज को एक मंच पर लाने की जरूरत है। सोसायटी ने तय किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और लोगों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। हर घर तक बेहतर सड़क, बिजली और पानी की सुविधा पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन के सामने समस्याओं को प्रभावी तरीके से रखा जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि पंकज यादव और कुमारी विनीता भारती लंबे समय से नगर परिषद की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहे हैं। अब इस प्रयास को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने की बात कही गई। इसी दौरान रूद्रनारायण यादव को आदर्श विकास सोसायटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी के साथ सोसायटी को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, बुद्धिजीवी और नगरवासी मौजूद रहे। महाकांत यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, किशोर कुमार, जयनारायण पंडित, डॉ. विनय कुमार विश्वकर्मा, अनोज कुमार, तरुण यादव, संतोष कुमार समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक का संदेश साफ था—मधेपुरा के विकास के लिए सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि संगठित होकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है। आदर्श विकास सोसायटी अब वार्ड नंबर-02 से इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूरे नगर परिषद में जनभागीदारी के जरिए विकास की नई दिशा तय करने की तैयारी में है। बाइट --पंकज यादव बाइट --डॉ अशोक कुमार4