Shuru
Apke Nagar Ki App…
Chhapra jila mein training khatm hone ke bad shapath grahan karte hue apna training pura Kiya Bihar police constable
Bihari bhai
Chhapra jila mein training khatm hone ke bad shapath grahan karte hue apna training pura Kiya Bihar police constable
More news from Madhepura and nearby areas
- Chhapra jila mein training khatm hone ke bad shapath grahan karte hue apna training pura Kiya Bihar police constable1
- छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए1
- सहरसा के सदर अस्पताल में चल रही डॉक्टर की दादागिरी प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ की मारपीट सहरसा के सदर अस्पताल में चल रही डॉक्टर की दादागिरी प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ की मारपीट1
- सड़क, पानी, बिजली और सफाई पर उठेगी आवाज, आदर्श विकास सोसायटी ने विकास को लेकर कसी कमर मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर-02 से अब विकास की आवाज और बुलंद करने की तैयारी है। आदर्श विकास सोसायटी की तीसरी बैठक में वार्ड की समस्याओं से लेकर पूरे नगर परिषद के विकास तक पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में साफ-सफाई, सड़क, बिजली, पानी, नाला और कचरा निष्पादन जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर ठोस पहल करने का संकल्प लिया गया। विमेंस कॉलेज, कौशल्या ग्राम, मधेपुरा स्थित वार्ड नंबर-02 के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश बाबू ने की, जबकि संचालन युवा नेता पंकज यादव ने किया। बैठक में आदर्श विकास सोसायटी के गठन, विस्तार और आने वाले दिनों की कार्ययोजना पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। मधेपुरा महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक यादव ने सोसायटी के उद्देश्यों और इसकी भविष्य की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य केवल वार्ड नंबर-02 तक सीमित रहना नहीं है। लक्ष्य पूरे मधेपुरा नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए लोगों को एकजुट करना है। इसके लिए जनता की भागीदारी को सबसे अहम बताया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विकास सिर्फ सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से भी संभव है। सड़क हो, बिजली हो, पानी की व्यवस्था हो या फिर जल निकासी और कचरा प्रबंधन इन समस्याओं को लेकर नगरवासियों की आवाज को एक मंच पर लाने की जरूरत है। सोसायटी ने तय किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और लोगों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। हर घर तक बेहतर सड़क, बिजली और पानी की सुविधा पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन के सामने समस्याओं को प्रभावी तरीके से रखा जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि पंकज यादव और कुमारी विनीता भारती लंबे समय से नगर परिषद की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहे हैं। अब इस प्रयास को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने की बात कही गई। इसी दौरान रूद्रनारायण यादव को आदर्श विकास सोसायटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी के साथ सोसायटी को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, बुद्धिजीवी और नगरवासी मौजूद रहे। महाकांत यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, किशोर कुमार, जयनारायण पंडित, डॉ. विनय कुमार विश्वकर्मा, अनोज कुमार, तरुण यादव, संतोष कुमार समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक का संदेश साफ था—मधेपुरा के विकास के लिए सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि संगठित होकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है। आदर्श विकास सोसायटी अब वार्ड नंबर-02 से इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूरे नगर परिषद में जनभागीदारी के जरिए विकास की नई दिशा तय करने की तैयारी में है। बाइट --पंकज यादव बाइट --डॉ अशोक कुमार4
- प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा सदाचार कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न1
- सौर बाजार के एक सरकारी विद्यालय में समय से पहले ही दे दी जाती है छुट्टी बीईओ कार्यालय के सामने स्थित विद्यालय में समय से पहले छुट्टी, जांच के आदेश सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौर प्रखंड परिसर में समय से पहले छुट्टी देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को विद्यालय में बच्चों की छुट्टी दिन के 3 बजे कर दी गई, जबकि निर्धारित समय साढ़े तीन बजे तक का है। बच्चों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 3 बजे ही छुट्टी दे दी जाती है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। विद्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप स्थित है। मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।1
- अवैध खनन ने बुझा दिए दो घरों के चिराग, मिट्टी के नीचे दफन हो गए मासूमों के सपने। मेन कैनाल में मिट्टी धंसने से दो बच्चों की मौत, दो घायल; परिजनों ने मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- सरकारी मिट्टी का कराया जाता है खनन। अवैध खनन ने बुझा दिए दो घरों के चिराग, मिट्टी के नीचे दफन हो गए मासूमों के सपने। मेन कैनाल में मिट्टी धंसने से दो बच्चों की मौत, दो घायल; परिजनों ने मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- सरकारी मिट्टी का कराया जाता है खनन। अवैध खनन ने बुझा दिए दो घरों के चिराग, मिट्टी के नीचे दफन हो गए मासूमों के सपने। मेन कैनाल में मिट्टी धंसने से दो बच्चों की मौत, दो घायल; परिजनों ने मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- सरकारी मिट्टी का कराया जाता है खनन। नरपतगंज। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा पश्चिम नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में रविवार को कथित अवैध मिट्टी खनन ने दो मासूम बच्चों की जिंदगी छीन ली। जिस मिट्टी के ढेर के आसपास मासूम बच्चे खेल रहे थे, वही मिट्टी देखते ही देखते उनके लिए मौत का पहाड़ बन गई। अचानक मिट्टी धंसने से चार बच्चे उसके नीचे दब गए। हादसे में दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। मृतकों की पहचान मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या-1 निवासी रविन्द्र पासवान के आठ वर्षीय पुत्र आयन्स कुमार तथा संजीत कुमार पासवान के सात वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं छोटू कुमार पासवान के आठ वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार समेत एक अन्य बालक घायल हुआ है। अंकुश की हालत गंभीर बताई जा रही है। खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गए मासूम: रविवार का दिन था। मासूम बच्चे खेल रहे थे। उन्हें क्या पता था कि कुछ ही पल बाद उनके साथ ऐसा हादसा होने वाला है, जो दो परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल देगा। मेन कैनाल के बांध के समीप अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और चार बच्चे उसकी चपेट में आ गए। बच्चों के मिट्टी में दबने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण और परिजन दौड़कर पहुंचे और किसी तरह मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। दो घरों के बुझ गए चिराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: आयन्स और साजन की मौत ने दो परिवारों को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। जिन घरों में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है। मां-बाप की आंखों के सामने उनके बच्चों के सपने मिट्टी में दफन हो गए। परिजनों के करुण क्रंदन से घटनास्थल का माहौल गमगीन हो उठा। ग्रामीणों का कहना था कि अगर मेन कैनाल के बांध से कथित रूप से अवैध तरीके से मिट्टी काटने पर समय रहते रोक लगाई गई होती, तो शायद आज दो मासूम जिंदा होते। पोस्टमार्टम के विरोध में एनएच-27 पर उतरे परिजन: घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की गई, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों बच्चों के शव लेकर नरपतगंज पहुंचे और थाना के समीप एनएच-27 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन और ग्रामीण जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक हंगामा और प्रदर्शन चलता रहा। बाद में नरपतगंज विधायक देवंती यादव मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित लोगों को समझाया। विधायक की पहल के बाद जाम समाप्त कराया गया। इसके बाद परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया ले जाने की प्रक्रिया में जुटे। अवैध मिट्टी खनन पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: हादसे के बाद मेन कैनाल के बांध से कथित अवैध मिट्टी कटाई को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध से लगातार चोरी-छिपे मिट्टी काटे जाने के कारण कई जगह गहरे गड्ढे और खतरनाक ढलान बन गए हैं। इसी तरह की जगह पर बच्चे खेल रहे थे और अचानक मिट्टी धंसने से चारों बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सरकारी संपत्ति से मिट्टी की कथित अवैध कटाई आखिर किसकी शह पर होती रही? यदि समय रहते कार्रवाई होती तो क्या आज दो मासूमों की जान बच सकती थी? मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रानंद पासवान पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप: मृत बच्चों के परिजनों एवं कुछ ग्रामीणों ने नगर पंचायत नरपतगंज के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रानंद पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि उनकी सहमति से मधुरा पश्चिम निवासी राजो पासवान द्वारा कथित रूप से सरकारी मिट्टी का खनन कराया जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी कथित अवैध मिट्टी कटाई से घटनास्थल पर खतरनाक स्थिति बनी और आखिरकार दो मासूमों की जान चली गई। हालांकि, इंद्रानंद पासवान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं। विधायक बोलीं- जांच में दोषी मिला तो होगी कार्रवाई: विधायक देवंती यादव ने घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की शिकायतों और घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हादसे ने प्रशासन से पूछे कई सवाल: इस दर्दनाक हादसे ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि मेन कैनाल के बांध से अवैध तरीके से मिट्टी काटी जा रही थी तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को क्यों नहीं हुई? सरकारी मिट्टी की कथित चोरी पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई? और सबसे बड़ा सवाल—क्या दो मासूमों की जान जाने के बाद ही जिम्मेदार तंत्र जागेगा? अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी है। लोग चाहते हैं कि हादसे की निष्पक्ष जांच हो, सरकारी मिट्टी के कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने आए और यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता साबित होती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी दूसरे घर का चिराग इस तरह मिट्टी में दफन न हो।1
- rojgar Mela Hai Purnia ka Yuva rojgar mela Yuva ke liye sunhara mauka diya gaya tha rojgar Mela Hai Purnia ka Yuva rojgar mela Yuva ke liye sunhara mauka diya gaya tha1