logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौर बाजार के एक सरकारी विद्यालय में समय से पहले ही दे दी जाती है छुट्टी बीईओ कार्यालय के सामने स्थित विद्यालय में समय से पहले छुट्टी, जांच के आदेश सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौर प्रखंड परिसर में समय से पहले छुट्टी देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को विद्यालय में बच्चों की छुट्टी दिन के 3 बजे कर दी गई, जबकि निर्धारित समय साढ़े तीन बजे तक का है। बच्चों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 3 बजे ही छुट्टी दे दी जाती है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। विद्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप स्थित है। मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

10 hrs ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
10 hrs ago

सौर बाजार के एक सरकारी विद्यालय में समय से पहले ही दे दी जाती है छुट्टी बीईओ कार्यालय के सामने स्थित विद्यालय में समय से पहले छुट्टी, जांच के आदेश सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौर प्रखंड परिसर में समय से पहले छुट्टी देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को विद्यालय में बच्चों की छुट्टी दिन के 3 बजे कर दी गई, जबकि निर्धारित समय साढ़े तीन बजे तक का है। बच्चों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 3 बजे ही छुट्टी दे दी जाती है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। विद्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप स्थित है। मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सौर बाजार में पंचायत की सडकें हो जाती है जलमग्न आवागमन मे लोगों को होती है परेशानी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा की जाए तो रामपुर पंचायत की तस्वीर देखने के बाद साफ तौर पर पता चलता है की विकास कार्य बिल्कुल नगण्य है। रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित मुख्य सड़क मार्ग बारिश के बाद जलमग्न हो जाने के कारण लगभग पांच महीने तक बाधित हो जाता है जिससे लोगों को कई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है की गांव की यह मुख्य सड़क मार्ग है जो कई गांवों को जोड़ती है जिससे लोगों का दिनभर आना जाना लगा रहता है मगर अफसोस की बात तो ये है की जब बारिश का मौसम शुरू होता है तो यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है और कई महीनों तक बाधित हो जाता है। ये समस्या विगत चार पांच वर्षों से बनी हुई है जिसको लेकर अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है। एक सप्ताह पूर्व सहरसा जिला पदाधिकारी का भी इस पंचायत में आगमन हुआ था मगर उसे बिना बताए दूसरे मार्ग से निकाल दिया गया जो पंचायत के जन प्रतिनिधि के घोर नाकामी को दर्शाता है। इस पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की घोषणा हो चुकी है मगर इस सड़क मार्ग की हालत को देखकर किसी को भी रोना आ सकता है रात की तो बात दूर है जब कोई बुजुर्ग महिला या पुरुष को इस सड़क मार्ग से दिन में गुजरना होता है तो उसे कई बार सोचना पड़ता है या उसे वापस लौटना परता है। इतना ही नहीं इस वार्ड में एक सी एस पी सेंटर भी है जहां लोग प्रतिदिन अपने रुपए जमा या निकासी करने को लेकर आना पड़ता है उसे भी कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाया है जिससे लोगों की समस्या दूर हो सके।
    1
    सौर बाजार में पंचायत की सडकें हो जाती है जलमग्न आवागमन मे लोगों को होती है परेशानी 
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा की जाए तो रामपुर पंचायत की तस्वीर देखने के बाद साफ तौर पर पता चलता है की विकास कार्य बिल्कुल नगण्य है। रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित मुख्य सड़क मार्ग बारिश के बाद जलमग्न हो जाने के कारण लगभग पांच महीने तक बाधित हो जाता है जिससे लोगों को कई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है की गांव की यह मुख्य सड़क मार्ग है जो कई गांवों को जोड़ती है जिससे लोगों का दिनभर आना जाना लगा रहता है मगर अफसोस की बात तो ये है की जब बारिश का मौसम शुरू होता है तो यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है और कई महीनों तक बाधित हो जाता है। ये समस्या विगत चार पांच वर्षों से बनी हुई है जिसको लेकर अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है। एक सप्ताह पूर्व सहरसा जिला पदाधिकारी का भी इस पंचायत में आगमन हुआ था मगर उसे बिना बताए दूसरे मार्ग से निकाल दिया गया जो पंचायत के जन प्रतिनिधि के घोर नाकामी को दर्शाता है। इस पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की घोषणा हो चुकी है मगर इस सड़क मार्ग की हालत को देखकर किसी को भी रोना आ सकता है रात की तो बात दूर है जब कोई बुजुर्ग महिला या पुरुष को इस सड़क मार्ग से दिन में गुजरना होता है तो उसे कई बार सोचना पड़ता है या उसे वापस लौटना परता है। इतना ही नहीं इस वार्ड में एक सी एस पी सेंटर भी है जहां लोग प्रतिदिन अपने रुपए जमा या निकासी करने को लेकर आना पड़ता है उसे भी कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाया है जिससे लोगों की समस्या दूर हो सके।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    21 hrs ago
  • सड़क, पानी, बिजली और सफाई पर उठेगी आवाज, आदर्श विकास सोसायटी ने विकास को लेकर कसी कमर मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर-02 से अब विकास की आवाज और बुलंद करने की तैयारी है। आदर्श विकास सोसायटी की तीसरी बैठक में वार्ड की समस्याओं से लेकर पूरे नगर परिषद के विकास तक पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में साफ-सफाई, सड़क, बिजली, पानी, नाला और कचरा निष्पादन जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर ठोस पहल करने का संकल्प लिया गया। विमेंस कॉलेज, कौशल्या ग्राम, मधेपुरा स्थित वार्ड नंबर-02 के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश बाबू ने की, जबकि संचालन युवा नेता पंकज यादव ने किया। बैठक में आदर्श विकास सोसायटी के गठन, विस्तार और आने वाले दिनों की कार्ययोजना पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। मधेपुरा महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक यादव ने सोसायटी के उद्देश्यों और इसकी भविष्य की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य केवल वार्ड नंबर-02 तक सीमित रहना नहीं है। लक्ष्य पूरे मधेपुरा नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए लोगों को एकजुट करना है। इसके लिए जनता की भागीदारी को सबसे अहम बताया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विकास सिर्फ सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से भी संभव है। सड़क हो, बिजली हो, पानी की व्यवस्था हो या फिर जल निकासी और कचरा प्रबंधन इन समस्याओं को लेकर नगरवासियों की आवाज को एक मंच पर लाने की जरूरत है। सोसायटी ने तय किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और लोगों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। हर घर तक बेहतर सड़क, बिजली और पानी की सुविधा पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन के सामने समस्याओं को प्रभावी तरीके से रखा जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि पंकज यादव और कुमारी विनीता भारती लंबे समय से नगर परिषद की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहे हैं। अब इस प्रयास को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने की बात कही गई। इसी दौरान रूद्रनारायण यादव को आदर्श विकास सोसायटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी के साथ सोसायटी को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, बुद्धिजीवी और नगरवासी मौजूद रहे। महाकांत यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, किशोर कुमार, जयनारायण पंडित, डॉ. विनय कुमार विश्वकर्मा, अनोज कुमार, तरुण यादव, संतोष कुमार समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक का संदेश साफ था—मधेपुरा के विकास के लिए सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि संगठित होकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है। आदर्श विकास सोसायटी अब वार्ड नंबर-02 से इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूरे नगर परिषद में जनभागीदारी के जरिए विकास की नई दिशा तय करने की तैयारी में है। बाइट --पंकज यादव बाइट --डॉ अशोक कुमार
    4
    सड़क, पानी, बिजली और सफाई पर उठेगी आवाज, आदर्श विकास सोसायटी ने विकास को लेकर कसी कमर
मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर-02 से अब विकास की आवाज और बुलंद करने की तैयारी है। आदर्श विकास सोसायटी की तीसरी बैठक में वार्ड की समस्याओं से लेकर पूरे नगर परिषद के विकास तक पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में साफ-सफाई, सड़क, बिजली, पानी, नाला और कचरा निष्पादन जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर ठोस पहल करने का संकल्प लिया गया। विमेंस कॉलेज, कौशल्या ग्राम, मधेपुरा स्थित वार्ड नंबर-02 के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश बाबू ने की, जबकि संचालन युवा नेता पंकज यादव ने किया।
बैठक में आदर्श विकास सोसायटी के गठन, विस्तार और आने वाले दिनों की कार्ययोजना पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। मधेपुरा महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक यादव ने सोसायटी के उद्देश्यों और इसकी भविष्य की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य केवल वार्ड नंबर-02 तक सीमित रहना नहीं है। लक्ष्य पूरे मधेपुरा नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए लोगों को एकजुट करना है। इसके लिए जनता की भागीदारी को सबसे अहम बताया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विकास सिर्फ सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से भी संभव है। सड़क हो, बिजली हो, पानी की व्यवस्था हो या फिर जल निकासी और कचरा प्रबंधन इन समस्याओं को लेकर नगरवासियों की आवाज को एक मंच पर लाने की जरूरत है।
सोसायटी ने तय किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और लोगों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। हर घर तक बेहतर सड़क, बिजली और पानी की सुविधा पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन के सामने समस्याओं को प्रभावी तरीके से रखा जाएगा।
बैठक में यह भी कहा गया कि पंकज यादव और कुमारी विनीता भारती लंबे समय से नगर परिषद की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहे हैं। अब इस प्रयास को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने की बात कही गई।
इसी दौरान रूद्रनारायण यादव को आदर्श विकास सोसायटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी के साथ सोसायटी को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, बुद्धिजीवी और नगरवासी मौजूद रहे। महाकांत यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, किशोर कुमार, जयनारायण पंडित, डॉ. विनय कुमार विश्वकर्मा, अनोज कुमार, तरुण यादव, संतोष कुमार समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।
बैठक का संदेश साफ था—मधेपुरा के विकास के लिए सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि संगठित होकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है। आदर्श विकास सोसायटी अब वार्ड नंबर-02 से इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूरे नगर परिषद में जनभागीदारी के जरिए विकास की नई दिशा तय करने की तैयारी में है।
बाइट --पंकज यादव
बाइट --डॉ अशोक कुमार
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • Chhapra jila mein training khatm hone ke bad shapath grahan karte hue apna training pura Kiya Bihar police constable
    1
    Chhapra jila mein training khatm hone ke bad shapath grahan karte hue apna training pura Kiya Bihar police constable
    user_Bihari bhai
    Bihari bhai
    पत्रकार Kumarkhand, Madhepura•
    9 hrs ago
  • चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की खगड़िया/महेशखूंट। गौतम कुमार चौरसिया चौरसिया समाज के लिए भवन निर्माण एवं समाज के उत्थान को लेकर रविवार, 13 सितंबर को महेशखूंट स्थित स्वर्गीय रामकिशोर चौरसिया के कल्याणी विवाह भवन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य समाज के लिए एक सुसज्जित भवन के निर्माण के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना रहा। बैठक में दादा जेपी हॉस्पिटल महेशखूंट के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. दीपक कुमार चौरसिया भी शामिल हुए। उन्होंने चौरसिया समाज भवन निर्माण में सहयोग के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी घोषणा के बाद बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। डॉ. दीपक कुमार चौरसिया ने कहा कि “समाज का अपना भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार का प्रतीक होगा। सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए। समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयास से भवन निर्माण का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक विकास और जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए भी समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, कांग्रेस गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, महेशखूंट मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया सहित चौरसिया समाज के कई अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज के विकास, आपसी सहयोग और भवन निर्माण के लिए सामूहिक योगदान की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. दीपक कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत भूतौली-मालपा निवासी हैं। उनके सहयोग की घोषणा को चौरसिया समाज भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की
चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की
खगड़िया/महेशखूंट।
गौतम कुमार चौरसिया
चौरसिया समाज के लिए भवन निर्माण एवं समाज के उत्थान को लेकर रविवार, 13 सितंबर को महेशखूंट स्थित स्वर्गीय रामकिशोर चौरसिया के कल्याणी विवाह भवन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य समाज के लिए एक सुसज्जित भवन के निर्माण के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना रहा।
बैठक में दादा जेपी हॉस्पिटल महेशखूंट के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. दीपक कुमार चौरसिया भी शामिल हुए। उन्होंने चौरसिया समाज भवन निर्माण में सहयोग के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी घोषणा के बाद बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।
डॉ. दीपक कुमार चौरसिया ने कहा कि “समाज का अपना भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार का प्रतीक होगा। सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए। समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयास से भवन निर्माण का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक विकास और जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए भी समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए।
बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, कांग्रेस गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, महेशखूंट मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया सहित चौरसिया समाज के कई अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज के विकास, आपसी सहयोग और भवन निर्माण के लिए सामूहिक योगदान की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. दीपक कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत भूतौली-मालपा निवासी हैं। उनके सहयोग की घोषणा को चौरसिया समाज भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत मीरगंज में ढाई सौ बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन का किया गया वितरण। मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित आपदा की घड़ी में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : नागेंद्र सिंह त्यागी गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड के मीरगंज गांव में रविवार को युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव के मीरगंजमें सौजन्य से करीब 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन सहित राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों को मतभेदों से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से गरीब परिवारों के सामने भोजन और दैनिक जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया है। तत्काल राहत के साथ बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी गंभीर पहल जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, दवाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। रामपुर के मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि बाढ़ से गरीब एवं कमजोर परिवार सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे समय में सूखा राशन बड़ी राहत है। उन्होंने कविरंजन कुमार यादव की पहल की सराहना की। समाजसेवी-सह-आरटीआई कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि राहत वितरण सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने की मांग की। मौके पर युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, पमपम यादव, रवि यादव, राजा कुमार, मनीष कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत मीरगंज में ढाई सौ बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन का किया गया वितरण।
मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित
आपदा की घड़ी में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : नागेंद्र सिंह त्यागी
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड के मीरगंज गांव में रविवार को युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव के मीरगंजमें सौजन्य से करीब 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन सहित राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों को मतभेदों से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से गरीब परिवारों के सामने भोजन और दैनिक जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया है। तत्काल राहत के साथ बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी गंभीर पहल जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, दवाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
रामपुर के मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि बाढ़ से गरीब एवं कमजोर परिवार सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे समय में सूखा राशन बड़ी राहत है। उन्होंने कविरंजन कुमार यादव की पहल की सराहना की।
समाजसेवी-सह-आरटीआई कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि राहत वितरण सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने की मांग की।
मौके पर युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, पमपम यादव, रवि यादव, राजा कुमार, मनीष कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    53 min ago
  • हसनपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने कुर्बान में बैठक। किया इस संबंध जानकारी दिया
    1
    हसनपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने कुर्बान में बैठक। किया इस संबंध जानकारी दिया
    user_छायाकार अमल कुमार
    छायाकार अमल कुमार
    TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर हॉट में वीडियो ग्राफिक दुकान में लाखों की हुई चोरी। लक्ष्मी नगर हाट में वीडियोग्राफी दुकान से लाखों की चोरी, 100 से अधिक शादियों का डेटा भी ले गए चोर गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 स्थित लक्ष्मी नगर हाट में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने संगम मिक्सिंग लैब एंड वीडियोग्राफी दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से बाइक, लैपटॉप, दो कैमरे और दो हार्ड डिस्क सहित करीब 4 से 5 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद दुकानदार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक अजय कुमार उर्फ पंकज ने बताया कि रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान में चोरी की। चोरी गए सामान में एक बाइक, एक लैपटॉप, दो कैमरे और दो हार्ड डिस्क शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हार्ड डिस्क में 100 से अधिक शादियों के वीडियो का डेटा सुरक्षित था। इस डेटा की कीमत अकेले करीब दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। अजय कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि जिन ग्राहकों की शादी का वीडियो हार्ड डिस्क में सुरक्षित था, उनके द्वारा वीडियो मांगने पर अब उन्हें क्या जवाब देंगे। डेटा चोरी होने से उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 8 बजे गोगरी थाना की 112 टीम को दी गई। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। टीम ने दुकानदार को थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही। इधर, स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर चोरी का समय रात 1 से 2 बजे के बीच प्रतीत हो रहा है। हालांकि फुटेज में चोरों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखने के कारण उनकी पहचान में परेशानी हो रही है।
    1
    गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर हॉट में वीडियो ग्राफिक दुकान में लाखों की हुई चोरी।
लक्ष्मी नगर हाट में वीडियोग्राफी दुकान से लाखों की चोरी, 100 से अधिक शादियों का डेटा भी ले गए चोर
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 स्थित लक्ष्मी नगर हाट में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने संगम मिक्सिंग लैब एंड वीडियोग्राफी दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से बाइक, लैपटॉप, दो कैमरे और दो हार्ड डिस्क सहित करीब 4 से 5 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद दुकानदार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
दुकान मालिक अजय कुमार उर्फ पंकज ने बताया कि रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान में चोरी की। चोरी गए सामान में एक बाइक, एक लैपटॉप, दो कैमरे और दो हार्ड डिस्क शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हार्ड डिस्क में 100 से अधिक शादियों के वीडियो का डेटा सुरक्षित था। इस डेटा की कीमत अकेले करीब दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
अजय कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि जिन ग्राहकों की शादी का वीडियो हार्ड डिस्क में सुरक्षित था, उनके द्वारा वीडियो मांगने पर अब उन्हें क्या जवाब देंगे। डेटा चोरी होने से उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 8 बजे गोगरी थाना की 112 टीम को दी गई। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। टीम ने दुकानदार को थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही।
इधर, स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर चोरी का समय रात 1 से 2 बजे के बीच प्रतीत हो रहा है। हालांकि फुटेज में चोरों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखने के कारण उनकी पहचान में परेशानी हो रही है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    56 min ago
  • मटिहानी: #छितरौर गांव में गहरे पानी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक# मौत,,,,,
    1
    मटिहानी: #छितरौर गांव में गहरे पानी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक# मौत,,,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • मानसी थाना क्षेत्र के बालकुंडा घाट पर नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता खगड़िया/मानसी। गौतम कुमार चौरसिया मानसी थाना क्षेत्र की रोहियार पंचायत स्थित बलकुंडा घाट पर कोसी नदी में नहाने के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति डूबकर लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान बलकुंडा वार्ड नंबर-1 निवासी नवल मिस्त्री, पिता सतनारायण मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, नवल मिस्त्री कोसी नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उनकी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में नदी में लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और सभी नवल मिस्त्री के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है। कई स्थानों पर नदी की गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
    1
    मानसी थाना क्षेत्र के बालकुंडा घाट पर नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता
नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता
खगड़िया/मानसी।
गौतम कुमार चौरसिया
मानसी थाना क्षेत्र की रोहियार पंचायत स्थित बलकुंडा घाट पर कोसी नदी में नहाने के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति डूबकर लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान बलकुंडा वार्ड नंबर-1 निवासी नवल मिस्त्री, पिता सतनारायण मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, नवल मिस्त्री कोसी नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उनकी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में नदी में लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और सभी नवल मिस्त्री के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है। कई स्थानों पर नदी की गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.