logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौर बाजार में पंचायत की सडकें हो जाती है जलमग्न आवागमन मे लोगों को होती है परेशानी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा की जाए तो रामपुर पंचायत की तस्वीर देखने के बाद साफ तौर पर पता चलता है की विकास कार्य बिल्कुल नगण्य है। रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित मुख्य सड़क मार्ग बारिश के बाद जलमग्न हो जाने के कारण लगभग पांच महीने तक बाधित हो जाता है जिससे लोगों को कई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है की गांव की यह मुख्य सड़क मार्ग है जो कई गांवों को जोड़ती है जिससे लोगों का दिनभर आना जाना लगा रहता है मगर अफसोस की बात तो ये है की जब बारिश का मौसम शुरू होता है तो यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है और कई महीनों तक बाधित हो जाता है। ये समस्या विगत चार पांच वर्षों से बनी हुई है जिसको लेकर अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है। एक सप्ताह पूर्व सहरसा जिला पदाधिकारी का भी इस पंचायत में आगमन हुआ था मगर उसे बिना बताए दूसरे मार्ग से निकाल दिया गया जो पंचायत के जन प्रतिनिधि के घोर नाकामी को दर्शाता है। इस पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की घोषणा हो चुकी है मगर इस सड़क मार्ग की हालत को देखकर किसी को भी रोना आ सकता है रात की तो बात दूर है जब कोई बुजुर्ग महिला या पुरुष को इस सड़क मार्ग से दिन में गुजरना होता है तो उसे कई बार सोचना पड़ता है या उसे वापस लौटना परता है। इतना ही नहीं इस वार्ड में एक सी एस पी सेंटर भी है जहां लोग प्रतिदिन अपने रुपए जमा या निकासी करने को लेकर आना पड़ता है उसे भी कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाया है जिससे लोगों की समस्या दूर हो सके।

1 hr ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
1 hr ago

सौर बाजार में पंचायत की सडकें हो जाती है जलमग्न आवागमन मे लोगों को होती है परेशानी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा की जाए तो रामपुर पंचायत की तस्वीर देखने के बाद साफ तौर पर पता चलता है की विकास कार्य बिल्कुल नगण्य है। रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित मुख्य सड़क मार्ग बारिश के बाद जलमग्न हो जाने के कारण लगभग पांच महीने तक बाधित हो जाता है जिससे लोगों को कई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है की गांव की यह मुख्य सड़क मार्ग है जो कई गांवों को जोड़ती है जिससे लोगों का दिनभर आना जाना लगा रहता है मगर अफसोस की बात तो ये है की जब बारिश का मौसम शुरू होता है तो यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है और कई महीनों तक बाधित हो जाता है। ये समस्या विगत चार पांच वर्षों से बनी हुई है जिसको लेकर अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है। एक सप्ताह पूर्व सहरसा जिला पदाधिकारी का भी इस पंचायत में आगमन हुआ था मगर उसे बिना बताए दूसरे मार्ग से निकाल दिया गया जो पंचायत के जन प्रतिनिधि के घोर नाकामी को दर्शाता है। इस पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की घोषणा हो चुकी है मगर इस सड़क मार्ग की हालत को देखकर किसी को भी रोना आ सकता है रात की तो बात दूर है जब कोई बुजुर्ग महिला या पुरुष को इस सड़क मार्ग से दिन में गुजरना होता है तो उसे कई बार सोचना पड़ता है या उसे वापस लौटना परता है। इतना ही नहीं इस वार्ड में एक सी एस पी सेंटर भी है जहां लोग प्रतिदिन अपने रुपए जमा या निकासी करने को लेकर आना पड़ता है उसे भी कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाया है जिससे लोगों की समस्या दूर हो सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी कन्या मध्य विद्यालय में अनुमंडल भवन निर्माण व विधानसभा क्षेत्र की मांग को लेकर जन विकास मंच ने बैठक का किया आयोजन। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोछारी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को जन विकास मंच गोगरी के तत्वावधान में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम एक खुला पत्र जारी कर गोगरी अनुमंडल की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। खुले पत्र में कहा गया कि गोगरी अनुमंडल की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी, लेकिन स्थापना के कई दशक बाद भी अनुमंडल का अपना भवन नहीं बन सका है। इससे अनुमंडल कार्यालय के कामकाज को लेकर लोगों को परेशानी होती है। मंच ने गोगरी अनुमंडल के लिए शीघ्र स्थायी भवन निर्माण की मांग की। बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में गोगरी के नाम से विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में गोगरी नाम से कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है। जन विकास मंच ने गोगरी को पुनः विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही। मंच के मीडिया प्रवक्ता आशीष कुमार यादव ने कहा कि गोगरी की ऐतिहासिक पहचान और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए इन मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में मंच के प्रमुख सदस्य सचिन कुमार निषाद एवं उपाध्यक्ष अनिल कुमार पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी कन्या मध्य विद्यालय में अनुमंडल भवन निर्माण व विधानसभा क्षेत्र की मांग को लेकर जन विकास मंच ने बैठक का किया आयोजन।
गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोछारी कन्या  मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को जन विकास मंच गोगरी के तत्वावधान में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम एक खुला पत्र जारी कर गोगरी अनुमंडल की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
खुले पत्र में कहा गया कि गोगरी अनुमंडल की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी, लेकिन स्थापना के कई दशक बाद भी अनुमंडल का अपना भवन नहीं बन सका है। इससे अनुमंडल कार्यालय के कामकाज को लेकर लोगों को परेशानी होती है। मंच ने गोगरी अनुमंडल के लिए शीघ्र स्थायी भवन निर्माण की मांग की।
बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में गोगरी के नाम से विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में गोगरी नाम से कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है। जन विकास मंच ने गोगरी को पुनः विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही।
मंच के मीडिया प्रवक्ता आशीष कुमार यादव ने कहा कि गोगरी की ऐतिहासिक पहचान और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए इन मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में मंच के प्रमुख सदस्य सचिन कुमार निषाद एवं उपाध्यक्ष अनिल कुमार पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय में # सड़क पर उतरे CPI कार्यकर्त्ता,पूर्व #विधायकों ने डीएम से मिलकर रखी अपनी मांग.NewsBihar,,
    1
    बेगूसराय में # सड़क पर उतरे CPI कार्यकर्त्ता,पूर्व #विधायकों ने डीएम से मिलकर रखी अपनी मांग.NewsBihar,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    23 hrs ago
  • हसनपुर में शुक्रवार को नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत गृह प्रवेश किया गया। हसनपुर में नए थाना भवन का हुआ गृह प्रवेश हसनपुर (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिले के हसनपुर में शुक्रवार को नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। नए थाना भवन में सबसे पहले पूजा-अर्चना एवं वैदिक रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए थाना भवन के निर्माण से हसनपुर थाना को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है। नए भवन में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। गृह प्रवेश के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नए भवन में थाना का कार्य सुचारु रूप से संचालित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने नए थाना भवन के शुरू होने का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा। इससे आम लोगों को भी पुलिस से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि नए थाना भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को काम करने के लिए अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान मिलेगा। वहीं, क्षेत्र में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी यह भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हसनपुर क्षेत्र में नए थाना भवन का गृह प्रवेश स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए भवन से थाना की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सिकंदर आलम, रामचंद्र पासवान, संजय गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे
    1
    हसनपुर में शुक्रवार को नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत गृह प्रवेश किया गया।
हसनपुर में नए थाना भवन का हुआ गृह प्रवेश
हसनपुर (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिले के हसनपुर में शुक्रवार को नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। नए थाना भवन में सबसे पहले पूजा-अर्चना एवं वैदिक रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए थाना भवन के निर्माण से हसनपुर थाना को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है। नए भवन में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। गृह प्रवेश के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नए भवन में थाना का कार्य सुचारु रूप से संचालित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने नए थाना भवन के शुरू होने का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा। इससे आम लोगों को भी पुलिस से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि नए थाना भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को काम करने के लिए अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान मिलेगा। वहीं, क्षेत्र में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी यह भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हसनपुर क्षेत्र में नए थाना भवन का गृह प्रवेश स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए भवन से थाना की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सिकंदर आलम,  रामचंद्र पासवान, संजय गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे
    user_NK (पत्रकार)
    NK (पत्रकार)
    हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • सड़कें डूबीं तो जलमार्ग बना सहारा। जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर की पहल पर खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फ्लोटिंग क्लिनिक के जरिए जरूरतमंदों तक इलाज, दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अब तक 1,300 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। आपदा में इंतजार नहीं—स्वास्थ्य सेवा पहुंचेगी जरूरतमंदों तक। सड़कें डूबीं तो जलमार्ग बना सहारा। जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर की पहल पर खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फ्लोटिंग क्लिनिक के जरिए जरूरतमंदों तक इलाज, दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अब तक 1,300 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। आपदा में इंतजार नहीं—स्वास्थ्य सेवा पहुंचेगी जरूरतमंदों तक।
    1
    सड़कें डूबीं तो जलमार्ग बना सहारा। जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर की पहल पर खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फ्लोटिंग क्लिनिक के जरिए जरूरतमंदों तक इलाज, दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाया जा रहा है।
गर्भवती महिलाओं से लेकर  बच्चों और  बुजुर्गों तक विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अब तक 1,300 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है।
आपदा में इंतजार नहीं—स्वास्थ्य सेवा पहुंचेगी जरूरतमंदों तक। 
सड़कें डूबीं तो जलमार्ग बना सहारा। जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर की पहल पर खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फ्लोटिंग क्लिनिक के जरिए जरूरतमंदों तक इलाज, दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाया जा रहा है।
गर्भवती महिलाओं से लेकर  बच्चों और  बुजुर्गों तक विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अब तक 1,300 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है।
आपदा में इंतजार नहीं—स्वास्थ्य सेवा पहुंचेगी जरूरतमंदों तक।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    48 min ago
  • बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है। मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है। मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग
जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया।
हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है।
स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है।
मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग
जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया।
हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है।
स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है।
मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • भूतौली मालपा मै शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा आयोजित शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा आयोजित खगड़िया/चौथम। गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मालपा गांव में शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खगड़िया जिला अध्यक्ष कामरेड रामचरित्र प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन कामरेड इंद्रदेव राम ने किया। सभा को भक्त बालेश्वर आजाद, गोरेलाल राम, कॉमरेड डॉ. दिलीप कुमार, सदानंद प्रसाद, ललन प्रसाद, रंजन, चौथम अंचल मंत्री सीपीआईएम रामविलास शर्मा, अमीर कुमार, डॉ. राम विनय सिंह, देवेंद्र चौरसिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद कामरेड रामरूप शर्मा का जीवन गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को संघर्ष और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं। संकल्प सभा के उपरांत शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के पुत्र अभिमन्यु कुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिता के संघर्ष और प्रयासों के कारण धनावती हाई स्कूल, भूतौली-मालपा की स्थापना संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, लेकिन वर्तमान में राजनीति के कारण विद्यालय के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की आवश्यकता जताई। सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा उनके संघर्षों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    भूतौली मालपा मै शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा आयोजित
शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा आयोजित
खगड़िया/चौथम।
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मालपा गांव में शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खगड़िया जिला अध्यक्ष कामरेड रामचरित्र प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन कामरेड इंद्रदेव राम ने किया। सभा को भक्त बालेश्वर आजाद, गोरेलाल राम, कॉमरेड डॉ. दिलीप कुमार, सदानंद प्रसाद, ललन प्रसाद, रंजन, चौथम अंचल मंत्री सीपीआईएम रामविलास शर्मा, अमीर कुमार, डॉ. राम विनय सिंह, देवेंद्र चौरसिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद कामरेड रामरूप शर्मा का जीवन गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को संघर्ष और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं।
संकल्प सभा के उपरांत शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के पुत्र अभिमन्यु कुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिता के संघर्ष और प्रयासों के कारण धनावती हाई स्कूल, भूतौली-मालपा की स्थापना संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, लेकिन वर्तमान में राजनीति के कारण विद्यालय के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की आवश्यकता जताई।
सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा उनके संघर्षों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • सिंघिया में सांड के हमले से घायल मजदूर की मौत,3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया! समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के रामपुर बहोर गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर भोलाराम की आज पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 दिन पूर्व सांड की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने के लिए कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। रविवार को मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि 5 दिन पहले भोला राम सांड की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सांड के हमले में उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा शरीर के अंदरूनी हिस्सों, विशेषकर किडनी में भी गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए रोसड़ा के शर्मा अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें दरभंगा R B मेमोरियल, IGIMS पटना ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। वहां से भी रेफर किए जाने के बाद पटना के ही एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन आज उनकी मौत हो गई। एबुलेंस का सायरन सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर की ओर पहुंच गए। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि भोला राम परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह मजदूरी कर अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अभी छोटे हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, पत्नी के सिर से भी पति का सहारा छिन गया। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मृतक के चाचा ने बताया कि भोलाराम के चले जाने से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार के भरण-पोषण में कुछ सहारा मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की अपील किए।
    2
    सिंघिया में सांड के हमले से घायल मजदूर की मौत,3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के रामपुर बहोर गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर भोलाराम की आज पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 दिन पूर्व सांड की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने के लिए कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। रविवार को मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि 5 दिन पहले भोला राम सांड की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सांड के हमले में उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा शरीर के अंदरूनी हिस्सों, विशेषकर किडनी में भी गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए रोसड़ा के शर्मा अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें दरभंगा R B मेमोरियल, IGIMS पटना ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। वहां से भी रेफर किए जाने के बाद पटना के ही एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन आज उनकी मौत हो गई। एबुलेंस का सायरन सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर की ओर पहुंच गए। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि भोला राम परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह मजदूरी कर अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अभी छोटे हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, पत्नी के सिर से भी पति का सहारा छिन गया। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मृतक के चाचा ने बताया कि भोलाराम के चले जाने से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार के भरण-पोषण में कुछ सहारा मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की अपील किए।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • ग्रामीण युवाओं ने शुद्ध पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए सर्वदान से चालू किया समरसेबल बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम बहदुरा के जामा मस्जिद में नमाज अदा करने वालों के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम
    1
    ग्रामीण युवाओं ने शुद्ध पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए सर्वदान से चालू किया समरसेबल
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम बहदुरा के जामा मस्जिद में नमाज अदा करने वालों के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम
    user_Janta Star News
    Janta Star News
    Local News Reporter सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • मानसी थाना क्षेत्र के बालकुंडा घाट पर नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता खगड़िया/मानसी। गौतम कुमार चौरसिया मानसी थाना क्षेत्र की रोहियार पंचायत स्थित बलकुंडा घाट पर कोसी नदी में नहाने के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति डूबकर लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान बलकुंडा वार्ड नंबर-1 निवासी नवल मिस्त्री, पिता सतनारायण मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, नवल मिस्त्री कोसी नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उनकी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में नदी में लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और सभी नवल मिस्त्री के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है। कई स्थानों पर नदी की गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
    1
    मानसी थाना क्षेत्र के बालकुंडा घाट पर नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता
नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता
खगड़िया/मानसी।
गौतम कुमार चौरसिया
मानसी थाना क्षेत्र की रोहियार पंचायत स्थित बलकुंडा घाट पर कोसी नदी में नहाने के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति डूबकर लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान बलकुंडा वार्ड नंबर-1 निवासी नवल मिस्त्री, पिता सतनारायण मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, नवल मिस्त्री कोसी नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उनकी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में नदी में लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और सभी नवल मिस्त्री के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है। कई स्थानों पर नदी की गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.