चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की खगड़िया/महेशखूंट। गौतम कुमार चौरसिया चौरसिया समाज के लिए भवन निर्माण एवं समाज के उत्थान को लेकर रविवार, 13 सितंबर को महेशखूंट स्थित स्वर्गीय रामकिशोर चौरसिया के कल्याणी विवाह भवन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य समाज के लिए एक सुसज्जित भवन के निर्माण के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना रहा। बैठक में दादा जेपी हॉस्पिटल महेशखूंट के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. दीपक कुमार चौरसिया भी शामिल हुए। उन्होंने चौरसिया समाज भवन निर्माण में सहयोग के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी घोषणा के बाद बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। डॉ. दीपक कुमार चौरसिया ने कहा कि “समाज का अपना भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार का प्रतीक होगा। सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए। समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयास से भवन निर्माण का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक विकास और जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए भी समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, कांग्रेस गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, महेशखूंट मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया सहित चौरसिया समाज के कई अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज के विकास, आपसी सहयोग और भवन निर्माण के लिए सामूहिक योगदान की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. दीपक कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत भूतौली-मालपा निवासी हैं। उनके सहयोग की घोषणा को चौरसिया समाज भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

- गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी कन्या मध्य विद्यालय में अनुमंडल भवन निर्माण व विधानसभा क्षेत्र की मांग को लेकर जन विकास मंच ने बैठक का किया आयोजन। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोछारी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को जन विकास मंच गोगरी के तत्वावधान में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम एक खुला पत्र जारी कर गोगरी अनुमंडल की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। खुले पत्र में कहा गया कि गोगरी अनुमंडल की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी, लेकिन स्थापना के कई दशक बाद भी अनुमंडल का अपना भवन नहीं बन सका है। इससे अनुमंडल कार्यालय के कामकाज को लेकर लोगों को परेशानी होती है। मंच ने गोगरी अनुमंडल के लिए शीघ्र स्थायी भवन निर्माण की मांग की। बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में गोगरी के नाम से विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में गोगरी नाम से कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है। जन विकास मंच ने गोगरी को पुनः विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही। मंच के मीडिया प्रवक्ता आशीष कुमार यादव ने कहा कि गोगरी की ऐतिहासिक पहचान और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए इन मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में मंच के प्रमुख सदस्य सचिन कुमार निषाद एवं उपाध्यक्ष अनिल कुमार पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे।1
- सौर बाजार में पंचायत की सडकें हो जाती है जलमग्न आवागमन मे लोगों को होती है परेशानी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा की जाए तो रामपुर पंचायत की तस्वीर देखने के बाद साफ तौर पर पता चलता है की विकास कार्य बिल्कुल नगण्य है। रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित मुख्य सड़क मार्ग बारिश के बाद जलमग्न हो जाने के कारण लगभग पांच महीने तक बाधित हो जाता है जिससे लोगों को कई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है की गांव की यह मुख्य सड़क मार्ग है जो कई गांवों को जोड़ती है जिससे लोगों का दिनभर आना जाना लगा रहता है मगर अफसोस की बात तो ये है की जब बारिश का मौसम शुरू होता है तो यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है और कई महीनों तक बाधित हो जाता है। ये समस्या विगत चार पांच वर्षों से बनी हुई है जिसको लेकर अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है। एक सप्ताह पूर्व सहरसा जिला पदाधिकारी का भी इस पंचायत में आगमन हुआ था मगर उसे बिना बताए दूसरे मार्ग से निकाल दिया गया जो पंचायत के जन प्रतिनिधि के घोर नाकामी को दर्शाता है। इस पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की घोषणा हो चुकी है मगर इस सड़क मार्ग की हालत को देखकर किसी को भी रोना आ सकता है रात की तो बात दूर है जब कोई बुजुर्ग महिला या पुरुष को इस सड़क मार्ग से दिन में गुजरना होता है तो उसे कई बार सोचना पड़ता है या उसे वापस लौटना परता है। इतना ही नहीं इस वार्ड में एक सी एस पी सेंटर भी है जहां लोग प्रतिदिन अपने रुपए जमा या निकासी करने को लेकर आना पड़ता है उसे भी कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाया है जिससे लोगों की समस्या दूर हो सके।1
- कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम कैमूर बिहार रिपोर्ट. अरशद रज़ा कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कैमूर की पहाड़ियों की गोद में बसा तेल्हाड़ कुंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरने की कल-कल धारा और मनोरम वादियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। चारों ओर हरियाली, पहाड़ और झरने का मनमोहक दृश्य तेल्हाड़ कुंड की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।4
- पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।1
- 2oooo हजार वेतन वाली नौकरी देखिये दोस्तों #Samrat Choudhary1
- 🚨 कहलगांव में ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार, ₹52,650 नकद बरामद | SSP प्रमोद कुमार ने दी जानकारी 🚨 कहलगांव में ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार, ₹52,650 नकद बरामद | SSP प्रमोद कुमार ने दी जानकारी1
- भूतौली मालपा मै शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा आयोजित शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा आयोजित खगड़िया/चौथम। गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मालपा गांव में शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खगड़िया जिला अध्यक्ष कामरेड रामचरित्र प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन कामरेड इंद्रदेव राम ने किया। सभा को भक्त बालेश्वर आजाद, गोरेलाल राम, कॉमरेड डॉ. दिलीप कुमार, सदानंद प्रसाद, ललन प्रसाद, रंजन, चौथम अंचल मंत्री सीपीआईएम रामविलास शर्मा, अमीर कुमार, डॉ. राम विनय सिंह, देवेंद्र चौरसिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद कामरेड रामरूप शर्मा का जीवन गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को संघर्ष और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं। संकल्प सभा के उपरांत शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के पुत्र अभिमन्यु कुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिता के संघर्ष और प्रयासों के कारण धनावती हाई स्कूल, भूतौली-मालपा की स्थापना संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, लेकिन वर्तमान में राजनीति के कारण विद्यालय के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की आवश्यकता जताई। सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा उनके संघर्षों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कैमूर की पहाड़ियों की गोद में बसा तेल्हाड़ कुंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरने की कल-कल धारा और मनोरम वादियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। चारों ओर हरियाली, पहाड़ और झरने का मनमोहक दृश्य तेल्हाड़ कुंड की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।4
- पंचायत में बने स्वागत द्वार धीरे-धीरे हो रहा है ध्वस्त सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन के समीप पंचायत की स्वागत द्वार बनाया गया है जिसमें गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे स्वागत द्वारा में लगे टाइल धीरे धीरे गिर रहा है। बताया जा रहा है की एक सप्ताह पूर्व सहरसा जिला पदाधिकारी यहां पहुंचे थे पंचायत के विकास कार्यों का जायजा लेने जिसके बाद आदर्श पंचायत घोषणा करने की बात भी सामने आई थी मगर जिला पदाधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं जाना बहुत ताज्जुब की बात लगती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की पंचायत में स्वागत द्वारा का निर्माण कार्य तो कर दिया गया है मगर विभागीय जांच नहीं होने के कारण स्वागत द्वार में लगे टाइल टूट रहे हैं जिससे गुणवत्ता को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आदर्श पंचायत घोषणा को लेकर कई लोगों ने ये भी बताया की पंचायत की सर्वे किए बिना इस प्रकार की घोषणा किया जाना उचित नहीं होगा। बताया जा रहा है की आदर्श पंचायत घोषणा किए जाने के बाद पंचायत में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा सहित बिजली और सड़क मार्ग को सुदृढ़ कर दिया जाता है जिससे पंचायत वासियों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो। इस स्वागत द्वार का निर्माण कार्य 2024/25 में 5 लाख 48 हजार 200 रुपए से करवाया गया था।1