Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पत्रकार हेमंत चौधरी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता जी की स्मृति सभा सम्पन्न, वक्ताओं ने किया नमन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता जी की स्मृति सभा सम्पन्न, वक्ताओं ने किया नमन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, समता-सादगी और समाजवाद के प्रखर नायक स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की स्मृति दिवस पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी सह समाजसेवी हरेंद्र कुमार राय, संचालन छात्र राजद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सह समाजसेवी मो. शाहिद हुसैन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर जी ने कहा कि स्व. तुलसीदास मेहता जी 1962 में सोशलिस्ट पार्टी से पहला चुनाव जीते और 1969, 1985, 1990, 1995 में लगातार जीत दर्ज की। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और बाद में लालू प्रसाद यादव जी के कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने आजीवन गरीब, वंचित, पिछड़े और किसानों की लड़ाई लड़ी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका सादगी भरा जीवन आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सब उनके बताए समाजवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर व्यवसायी हरेंद्र कुमार राय , छात्र नेता मुकेश यादव , अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन , वरीय पत्रकार शिवचंद्र झा, समाजसेवी संदीप सरकार एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में स्व. मेहता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।1
- Canada में अंधभक्त आंटी Arrest 😅 आंटी को कोई समझाए कि यह मोदी जी का भारत नहीं है, ये Canada है… यहाँ कानून और व्यवस्था के हिसाब से सब चलता है। यहाँ किसी भी मामले में अपनी मर्जी से कुछ भी करने के बजाय कानून का पालन करना पड़ता है। 🇨🇦⚖️ देश कोई भी हो, कानून सबसे ऊपर होता है। 😏 #Canada #LawAndOrder #CanadaNews #ViralNews #Arrest KishoreMahendraPaswan1
- बिहार# सहरसा जिला के# सदर अस्पताल में चल रही# डॉक्टर की दादागिरी# पत्रकार पर हाथ उठा दियासच दिखाया,,,,,1
- चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की चौरसिया समाज भवन निर्माण को मिला संबल, डॉ. दीपक कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की खगड़िया/महेशखूंट। गौतम कुमार चौरसिया चौरसिया समाज के लिए भवन निर्माण एवं समाज के उत्थान को लेकर रविवार, 13 सितंबर को महेशखूंट स्थित स्वर्गीय रामकिशोर चौरसिया के कल्याणी विवाह भवन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य समाज के लिए एक सुसज्जित भवन के निर्माण के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना रहा। बैठक में दादा जेपी हॉस्पिटल महेशखूंट के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. दीपक कुमार चौरसिया भी शामिल हुए। उन्होंने चौरसिया समाज भवन निर्माण में सहयोग के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी घोषणा के बाद बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। डॉ. दीपक कुमार चौरसिया ने कहा कि “समाज का अपना भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार का प्रतीक होगा। सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए। समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयास से भवन निर्माण का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक विकास और जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए भी समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, कांग्रेस गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, महेशखूंट मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया सहित चौरसिया समाज के कई अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज के विकास, आपसी सहयोग और भवन निर्माण के लिए सामूहिक योगदान की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. दीपक कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत भूतौली-मालपा निवासी हैं। उनके सहयोग की घोषणा को चौरसिया समाज भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- बेगूसराय। वीर कुंवर सिंह चौक पर सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम। राणाभामा।सेतु करने की मांग वीर कुंवर सिंह चौक पर सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम *राणाभामा* *सेतु* करने की मांग को लेकर आंदोलन का हुआ शंखनाद। लोगों ने सरकार पर लगाया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके अभिन्न सहयोगी दानवीर भामाशाह की उपेक्षा का आरोप। सिमरिया सिक्स लेन पुल का नामकरण *राणाभामा* *सेतु* नहीं होने पर दिया *महापंचायत* बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का अल्टीमेटम। मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता समीर सिंह चौहान ने कहा कि पूरे बिहार में एक भी सेतु का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके अभिन्न सहयोगी दानवीर भामाशाह के नाम पर नहीं है। इससे इन दो महान विभूतियों के प्रति उपेक्षा का भाव परिलक्षित होता है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर स्वाधीनता की रक्षा की। दानवीर भामाशाह ने अपना सर्वस्व देशहित में न्योछावर कर दिया। इन दो महान विभूतियों के सम्मान में सिमरिया सिक्स लेन पुल का नामकरण *राणाभामा* *सेतु* होना चाहिए। सिमरिया सिक्स लेन पुल के निर्माण में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और दानवीर भामाशाह के वंशजों की 600 बीघा जमीन गई है। इस परिप्रेक्ष्य में भी सेतु का नामकरण राणा।भामा सेतू होना चाहिए। मांग की पूर्ति नहीं होने पर बहुत जल्द महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मौके पर सुनील पासवान अखिलेश साहनी रमेश पोद्दार शिव शंकर राजपूत दिनेश क्षत्रिय रघुवीर साहू सुनील साहू मोहम्मद अशरफुल अशोक साहू के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।2
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है। मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है। मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- बेगूसराय में # सड़क पर उतरे CPI कार्यकर्त्ता,पूर्व #विधायकों ने डीएम से मिलकर रखी अपनी मांग.NewsBihar,,1
- विधिज्ञ संघ के मुख्य हाल में अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। मुंगेर: मुंगेर विधिज्ञ संघ के मुख्य हाल में रविवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस जिला इकाई के तत्वावधान में मनाया गया स्थापना दिवस का कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री श्री संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री अमरजीत लाल उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह ने किया जबकि मंच संचालन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री निर्मल कुमार सिंह ने किया स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका के विषय पर भी चर्चा की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने कहा कि आजादी के समय से ही अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका के विषय पर अन्य वक्ताओं ने भी विस्तार से चर्चा किया स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विधिज्ञ संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद के बिहार प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री निर्मल कुमार सिंह अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई मुंगेर के अध्यक्ष श्री ज्योति कुमार जिला इकाई के महामंत्री श्री प्रवीण कुमार सिंह अधिवक्ता परिषद जिला इकाई मुंगेर के कार्यकारिणी सदस्य युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह रामगुलाम मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी धन्ना मल विधिज्ञ संघ मुंगेर की पूर्व महासचिव रानी कुमारी दर्जनों संघ के अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे।1
- मानसी थाना क्षेत्र के बालकुंडा घाट पर नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता खगड़िया/मानसी। गौतम कुमार चौरसिया मानसी थाना क्षेत्र की रोहियार पंचायत स्थित बलकुंडा घाट पर कोसी नदी में नहाने के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति डूबकर लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान बलकुंडा वार्ड नंबर-1 निवासी नवल मिस्त्री, पिता सतनारायण मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, नवल मिस्त्री कोसी नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उनकी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में नदी में लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और सभी नवल मिस्त्री के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है। कई स्थानों पर नदी की गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।1