बिल के मुताबिक दुकान तक खाद मुहैया कराने पर ही खाद का करेंगे उठाव खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं ने बैठक कर लिया निर्णय कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही हाईस्कूल परिसर में रविवार को खुदरा उर्वरक व्यावसायिक संघ के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के सभी खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी विक्रेताओं ने निर्णय लिया कि सरकार द्वारा किसानों को 266 रुपए में यूरिया और 1350 रुपए में डीएपी खाद मुहैया कराने के निर्देश उन लोगों के साथ अनदेखी करने वाला निर्देश है। बैठक में खाद बीज विक्रेताओं ने कहा कि वर्तमान में थोक व्यापारी द्वारा खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं को यूरिया 320 से 340 रुपए में तथा डीएपी 1750 से 1800 रुपए में उपर से 30 से 40 रुपए भाडा और 4 रुपए लेबर चार्ज के साथ दुकान पर पहुंच रहा है। इस परिस्थिति में कैसे किसानों को 266 में यूरिया और 1350 में डीएपी खाद मुहैया कराई जा सकती है। खुदरा व्यापारियों ने कहा कि सरकार उन लोगों को थोक व्यापारी से जो बिल कटती है उतने में मुहैया कराने की व्यवस्था करे अन्यथा वे लोग खाद का उठाव नहीं करेंगे। विक्रेताओं ने यह भी कहा कि सरकार किसानों को फ्री में खाद मुहैया कराने की व्यवस्था करे। इस दौरान सभी खाद-बीज विक्रेताओं ने जिला कृषि पदाधिकारी को इस मांग से संबंधित एक आवेदन पत्र देने का निर्णय लिया। मौके पर संजय कुमार पाण्डेय, रुपेश यादव, दशरथ यादव, मिंटु चौधरी, हलधर प्रसाद साह, दिलीप कुमार साह, रंधीर कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, संजय चौरसिया, आलोक कुमार, इंद्रजीत कुमार मेहता, रोहित कुमार, सुनील कुमार, दिलखुश कुमार, श्रवण कुमार, कृष्णकांत चौधरी, शंभु चौधरी, भोगेंद्र यादव, मो फिरोज, अमित कुमार भगत, राजा कुमार, अनोज कुमार सहित सैकड़ों खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में आयोजित बैठक में मौजूद खुदरा खाद-बीज विक्रेता

- बिल के मुताबिक दुकान तक खाद मुहैया कराने पर ही खाद का करेंगे उठाव खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं ने बैठक कर लिया निर्णय कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही हाईस्कूल परिसर में रविवार को खुदरा उर्वरक व्यावसायिक संघ के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के सभी खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी विक्रेताओं ने निर्णय लिया कि सरकार द्वारा किसानों को 266 रुपए में यूरिया और 1350 रुपए में डीएपी खाद मुहैया कराने के निर्देश उन लोगों के साथ अनदेखी करने वाला निर्देश है। बैठक में खाद बीज विक्रेताओं ने कहा कि वर्तमान में थोक व्यापारी द्वारा खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं को यूरिया 320 से 340 रुपए में तथा डीएपी 1750 से 1800 रुपए में उपर से 30 से 40 रुपए भाडा और 4 रुपए लेबर चार्ज के साथ दुकान पर पहुंच रहा है। इस परिस्थिति में कैसे किसानों को 266 में यूरिया और 1350 में डीएपी खाद मुहैया कराई जा सकती है। खुदरा व्यापारियों ने कहा कि सरकार उन लोगों को थोक व्यापारी से जो बिल कटती है उतने में मुहैया कराने की व्यवस्था करे अन्यथा वे लोग खाद का उठाव नहीं करेंगे। विक्रेताओं ने यह भी कहा कि सरकार किसानों को फ्री में खाद मुहैया कराने की व्यवस्था करे। इस दौरान सभी खाद-बीज विक्रेताओं ने जिला कृषि पदाधिकारी को इस मांग से संबंधित एक आवेदन पत्र देने का निर्णय लिया। मौके पर संजय कुमार पाण्डेय, रुपेश यादव, दशरथ यादव, मिंटु चौधरी, हलधर प्रसाद साह, दिलीप कुमार साह, रंधीर कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, संजय चौरसिया, आलोक कुमार, इंद्रजीत कुमार मेहता, रोहित कुमार, सुनील कुमार, दिलखुश कुमार, श्रवण कुमार, कृष्णकांत चौधरी, शंभु चौधरी, भोगेंद्र यादव, मो फिरोज, अमित कुमार भगत, राजा कुमार, अनोज कुमार सहित सैकड़ों खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में आयोजित बैठक में मौजूद खुदरा खाद-बीज विक्रेता1
- इकलौता बेटा को हाथ में थमा दिया माइक जेल जाने के बाद फूट फूट के रोने लगी माँ 😭😭 इकलौता बेटा को हाथ में थमा दिया माइक जेल जाने के बाद फूट फूट के रोने लगी माँ 😭😭 #जनता_का_सवाल #SupaulNews #BiharNews #todaynews1
- पत्रकार पर डॉक्टर का हमला, हम बाप है तुम्हारा, डॉक्टर नहीं गुंडे है बाप है हम तुम्हारा...1
- मधेपुरा सिविल सर्जन के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा, अस्पताल से कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ अब जिले के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित तौर पर घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है। सोमवार को दर्जनों युवाओं ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से सिविल सर्जन कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना है कि कुछ दिन पूर्व सिविल सर्जन का निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित रूप से घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई थी और जांच रिपोर्ट पटना भेजे जाने की बात सामने आई थी। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। विरोध मार्च के बाद युवाओं ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन को मांग पत्र सौंपते हुए सिविल सर्जन को तत्काल मधेपुरा से हटाने की मांग की। युवा निशांत यादव ने कहा कि “मधेपुरा ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। सरकार तत्काल उन्हें यहां से हटाए, अन्यथा विरोध के स्वर और तेज होंगे।” युवाओं ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बाइट : निशांत यादव,युवा नेता संजीव कुमार,युवा नेता राजद4
- छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए छातापुर के भीमपुर स्थित NH-27 की रिपेयरिंग पर बड़ा सवाल,आम जनता के टैक्स के पैसे का हो रहा है सही इस्तेमाल या पानी में बह रहा पैसा, नितिन गडकरी जी, इस वीडियो को जरूर देखिए और जमीनी हकीकत पर ध्यान दीजिए1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र में एक मवेशी व्यापारी को गोली मार कर किया ज़ख्मी लुटे लाखों रुपए जांच में जुटी पुलिस सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर निवासी जयकिशोर यादव मवेशी व्यापारी अपने अन्य साथी के साथ सिमरी बख्तियारपुर से रविवार को घर लौट रहे थे इसी दौरान चिकनी और रामपुर गांव के बीच में चिमनी के समीप पहुंचते ही अज्ञात हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के भय दिखाकर लाखों रुपए लुट लिए, विरोध करने पर अपराधियों ने जयकिशोर यादव के पैर में गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घटना की जानकारी साथ में चल रहे व्यापारी द्वारा परिजन को दी गई जिसके बाद उसे सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने ईलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस सदर अस्पताल सहरसा पहुंचकर जख्मी से घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गई है, वही सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है जल्द ही अपराधी का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।1
- bihar badh bhagalpu supol madhepura bashali saharsa nawada1
- चौरचंद व तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया कुमारखंड। पुरे प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम मिथिला का प्रसिद्ध लोकपर्व चौरचंद या चौठीचंद्र पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम होते ही व्रती महिलाएं फल, मिठाई व विभिन्न तरह के पकवान से सजी डाली अर्पित कर निष्ठापूर्वक चौठ चंद्र की पूजा-अर्चना की।पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चौठ चंद्र की पूजा की रस्म पूरी करायी। पूजा की समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण के साथ ही चौठ चंद्र पर्व का समापन हो गया। मिथिला में सदियों से यह मान्यता चली आ रही है कि भाद्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को निष्ठा व श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से संतान की आयु लंबी होती है। साथ ही संतान के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मुख्यालय सहित पूरे जिले में निर्जला व्रत हरितालिका तीज मनाया गया। जहां महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करके पति की दीर्घायु और सुयोग्य वर की मनोकामना की। व्रतधारी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर और रात में पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। हरितालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं द्वारा अगले दिन प्रातः गौरपूजन किया जाएगा। जिसके बाद घरों में सुंदर मंडप के नीचे गौर को विराजित कर उसका विधि, विधान से पूजन किया जाएगा। फोटो - रामनगर महेश में चौरचंद पर्व पर पूजा अर्चना करती व्रती1